By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: डैनोन इंडिया ने उत्तरप्रदेश सरकार के साथ मिलकर ‘आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया’ और ‘प्रोटीन कुपोषण’ पर बड़े स्तर की पहल शुरू की
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

डैनोन इंडिया ने उत्तरप्रदेश सरकार के साथ मिलकर ‘आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया’ और ‘प्रोटीन कुपोषण’ पर बड़े स्तर की पहल शुरू की

Lokesh Badoni
Last updated: April 17, 2026 12:28 pm
Lokesh Badoni Published April 17, 2026
Share
SHARE

लखनऊ :भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य पोषण को बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, डैनोन इंडियाने उत्तर प्रदेश सरकार केपरिवार स्वास्थ्य और कल्याण विभागके साथ मिलकर आज तीन जिलों—लखनऊ, सिद्धार्थनगर और श्रावस्ती, में ‘आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया और प्रोटीन कुपोषण जागरूकता परियोजना’ शुरू करने की घोषणा की।

इस पहल का उद्देश्य जागरूकता, शुरुआती जांच और सामुदायिक स्तर पर बचाव के उपायों के जरिए बच्चों और समुदायों को प्रभावित करने वाली दो सबसे बड़ी पोषण संबंधी चुनौतियों—आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया और प्रोटीन कुपोषण—का समाधान करना है।ग्रो वेल फाउंडेशनके सहयोग से लागू की जा रही यह परियोजना शुरुआत में चुने गए जिलों में शुरू होगी, जिसके बाद इसे बड़े स्तर पर ले जाने के लिए एक तय योजना के तहत इसका विस्तार किया जाएगा।

इस लॉन्च के अवसर परडैनोन इंडियाके प्रबंध निदेशक, शशि रंजनने कहा, “हम देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राथमिकताओं को समर्थन देने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं और हमें भारत सरकार के ‘एनीमिया मुक्त भारत’मिशन के साथ मिलकर काम करने पर गर्व है। हम केंद्र और राज्य सरकारों के साथ ऐसी साझेदारियों के लिए प्रतिबद्ध हैं जिनका गहरा और लंबे समय तक असर बना रहे, क्योंकि देश के स्वस्थ भविष्य के निर्माण के लिए बेहतर पोषण सबसे बुनियादी जरूरत है। समय पर जागरूकता और रोकथाम, बच्चों के दीर्घकालिक स्वास्थ्य और विकास के परिणामों को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है। इस पहल के जरिए हमारा लक्ष्य वैज्ञानिक विशेषज्ञता, साझेदारी और सामुदायिक भागीदारी को जोड़कर एक सार्थक योगदान देना है।”

डॉ एच डी अग्रवाल, महानिदेशक, परिवार कल्याण, उत्तकर प्रदेश ने कहा, “आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया और प्रोटीन कुपोषण का समाधान करना हमारे लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य की एक बड़ी प्राथमिकता है, खास तौर पर इसलिए क्योंकि इसका बच्चों के स्वास्थ्य और विकास पर लंबे समय तक असर पड़ता है। यह पहल सामुदायिक स्तर पर शुरुआती पहचान और जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक कदम है। हम इस तरह की साझेदारियों को बहुत महत्व देते हैं, जहाँडैनोन इंडियाजैसी संस्थाएं अपनी वैज्ञानिक विशेषज्ञता और जमीनी स्तर पर काम करने की क्षमता के साथ सरकार के प्रयासों में सहयोग करती हैं। इस तरह के सहयोग मिलकर एक स्वस्थ और एनीमिया-मुक्त उत्तर प्रदेश की दिशा में प्रगति को और तेज कर सकते हैं।”
इस कार्यक्रम के तहत 1,00,000 से अधिक बच्चों कीनॉन-इनवेसिवएनीमिया जांच (बिना सुई चुभाए की जाने वाली जांच) की जाएगी। इसके साथ ही, 2,000 से अधिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं कोनॉन-इनवेसिवडिवाइस के जरिएआईडीए (आयरन डेफिशिएंसी एनीमिया)की जांच करने और स्वस्थ खान-पान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। स्कूलों में चलने वाले कार्यक्रमों के जरिए इस पहल के लगभग 2,50,000 छात्रों तक पहुँचने की उम्मीद है। इस पहल के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए एक जनहित अभियान एन्थम “इंडिया का आयरन अप करेंगे” भी जारी किया जाएगा।

भारत में एनीमिया आज भी लाखों लोगों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में यह पहल समय पर जांच, पोषण के प्रति बेहतर जागरूकता और स्वास्थ्य क्षेत्र के विभिन्न हितधारकों के बीच सहयोग के महत्व को रेखांकित करती है।

डैनोन इंडियाविज्ञान आधारित समाधानों और निरंतर प्रयासों के जरिए भारत के पोषण एजेंडा को समर्थन देने और एक स्वस्थ भविष्य के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।

You Might Also Like

द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने अपना स्पेशलाइज़्ड इन्वेस्टमेंट फंड (एसआईएफ) ‘डब्लूएसआईएफ’ लॉन्च किया

कलर्स का ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ ने हरपाल सिंह सोखी का जन्मदिन खास अंदाज़ में मनाया

वरिष्ठ अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर का धमाकेदार आगमन कलर्स के दो दुनिया एक दिल में, शो अब रात 10:30 बजे के स्लॉट में

आईएचसीएल ने हेरिट-ऐज सेलिब्रेशन के साथ मनाया विश्व विरासत दिवस

realme Buds T500 Pro 2599 में लॉन्च – फ्लैगशिप साउंड, दमदार ANC और यूनिक कैंडी-इंस्पायर्ड डिज़ाइन के साथ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • तीन दिवसीय जनगणना प्रगणक/पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का आज सफलतापूर्वक हुआ समापन।
  • डैनोन इंडिया ने उत्तरप्रदेश सरकार के साथ मिलकर ‘आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया’ और ‘प्रोटीन कुपोषण’ पर बड़े स्तर की पहल शुरू की
  • सूबे के पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू
  • पेंशनरों के भौतिक सत्यापन हेतु विशेष शिविर 22 व 24 अप्रैल को
  • मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?