By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: वरिष्ठ अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर का धमाकेदार आगमन कलर्स के दो दुनिया एक दिल में, शो अब रात 10:30 बजे के स्लॉट में
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

वरिष्ठ अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर का धमाकेदार आगमन कलर्स के दो दुनिया एक दिल में, शो अब रात 10:30 बजे के स्लॉट में

Lokesh Badoni
Last updated: April 17, 2026 8:50 am
Lokesh Badoni Published April 17, 2026
Share
SHARE

मुंबई । जज़्बातों का तूफ़ान और रिश्तों में बदलते रंगों के बीच कलर्स का दो दुनिया एक दिल अब और भी रोमांचक मोड़ लेने जा रहा है। शो सोमवार, 20 अप्रैल 2026 से रात 10:30 बजे के नए स्लॉट में शिफ्ट हो रहा है। इसी दौरान, जैसे-जैसे आध्या (राची शर्मा) की शादी की तैयारियाँ तेज़ होती जा रही हैं और तमाम चुनौतियों के बावजूद उसका रिश्ता शिवाय (विक्रम सिंह चौहान) के साथ और मज़बूत बनता जा रहा है, कहानी में एक नया और दमदार किरदार की एंट्री होने वाली है। परिवार में जुड़ने वाला यह नया चेहरा न सिर्फ घरेलू रिश्तों में एक और परत जोड़ता है बल्कि अब तक धीरे-धीरे बन रही मोहब्बत और भरोसे की नींव को हिलाने की धमकी भी देता है। इस अहम मोड़ पर शो में वरिष्ठ अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर पद्मा चौहान के रूप में प्रवेश कर रही हैं।

आध्या की बुआ और बलदेव (सुधांशु पांडे) की बहन के रूप में कदम रखते हुए, पद्मा एक ऐसी महिला है जिसने ठहराव की कला में महारत हासिल की है। उसके शांत और संयमित व्यक्तित्व के पीछे एक गहरी सोच और सशक्त अधिकार छिपा है। बेहद सोच-समझकर, पैनी नज़र और कहानी पर नियंत्रण रखने की गहरी चाह के साथ, वह धैर्य से काम करती है। सीधे टकराव में जाने के बजाय वह धीरे-धीरे विचारों को बोती है और आसपास के लोगों को सूक्ष्म तरीक़े से प्रभावित करती है। जैसे-जैसे वह हालात को अपने हिसाब से गढ़ने लगती है, वैसे-वैसे शिवाय और आध्या के रिश्ते में दरारें पड़ने लगती हैं। धारणाओं को बदलने से लेकर शक के बीज बोने तक, उसके तरीक़े जितने नपे-तुले हैं उतने ही असरदार भी।

अपनी एंट्री को लेकर वर्षा उसगांवकर कहती हैं, “इस किरदार की सबसे बड़ी खूबी इसकी परतदार और अप्रत्याशित शख़्सियत है। यह किरदार सीधे-सपाट तरीक़े से काम नहीं करता, बल्कि पहले गहराई से देखता है, योजनाएँ बनाता है और फिर वहीं वार करता है जहाँ सबसे ज़्यादा असर होता है। बुआ को लगता है कि वह अपने परिवार के हितों की रक्षा कर रही है, लेकिन उसके कदम धीरे-धीरे सही और ग़लत की सीमाओं को धुंधला कर देते हैं। दो दुनिया एक दिल जैसी कहानी में, जहाँ मोहब्बत हर पल परखी जाती है, उसकी मौजूदगी तनाव और रहस्य का नया आयाम जोड़ती है। मैं उत्साहित हूँ कि दर्शक देखेंगे कैसे उसके फ़ैसले शिवाय और आध्या की यात्रा को प्रभावित करते हैं, और क्या प्यार इतनी सोची-समझी दख़लअंदाज़ी को सच में झेल पाएगा।”

देखिए दो दुनिया एक दिल, सोमवार से शुक्रवार, 20 अप्रैल से रात 10:30 बजे, सिर्फ कलर्स पर!

You Might Also Like

डैनोन इंडिया ने उत्तरप्रदेश सरकार के साथ मिलकर ‘आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया’ और ‘प्रोटीन कुपोषण’ पर बड़े स्तर की पहल शुरू की

द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने अपना स्पेशलाइज़्ड इन्वेस्टमेंट फंड (एसआईएफ) ‘डब्लूएसआईएफ’ लॉन्च किया

कलर्स का ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ ने हरपाल सिंह सोखी का जन्मदिन खास अंदाज़ में मनाया

आईएचसीएल ने हेरिट-ऐज सेलिब्रेशन के साथ मनाया विश्व विरासत दिवस

realme Buds T500 Pro 2599 में लॉन्च – फ्लैगशिप साउंड, दमदार ANC और यूनिक कैंडी-इंस्पायर्ड डिज़ाइन के साथ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • तीन दिवसीय जनगणना प्रगणक/पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का आज सफलतापूर्वक हुआ समापन।
  • डैनोन इंडिया ने उत्तरप्रदेश सरकार के साथ मिलकर ‘आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया’ और ‘प्रोटीन कुपोषण’ पर बड़े स्तर की पहल शुरू की
  • सूबे के पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू
  • पेंशनरों के भौतिक सत्यापन हेतु विशेष शिविर 22 व 24 अप्रैल को
  • मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?