By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन के खिलाड़ियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन के खिलाड़ियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द

Lokesh Badoni
Last updated: April 14, 2026 4:13 am
Lokesh Badoni Published April 14, 2026
Share
SHARE
  • सीमांत पर्वतीय ग्रामीण क्षेत्रों के उभरते युवा खिलाड़ियों के साथ भेदभाव
  • उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन पर गंभीर आरोप, खिलाड़ियों/अभिभावकों ने TTFI को लिखा शिकायती पत्र, एसोसिएशन भंग करने की मांग…

देहरादून। उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन (UTTA) के कुछ खिलाड़ियों/ अभिवावकों ने टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) को एक शिकायती पत्र लिखकर राज्य एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष और सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में दावा किया गया है कि ये पदाधिकारी सीमांत पर्वतीय ग्रामीण क्षेत्रों के उभरते युवा खिलाड़ियों के साथ भेदभाव कर रहे हैं।
शिकायतकर्ताओं ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर आरोप लगाए की अध्यक्ष और सचिव केवल बड़े शहरों की महंगी टेबल टेनिस अकादमियों तथा अपने जानकारों के हित में काम कर रहे हैं, जबकि दूरस्थ पहाड़ी इलाकों के प्रतिभावान नौनिहालों की अनदेखी की जा रही है। साथ ही, एसोसिएशन में मनमाने ढंग से अपने परिचितों को पदाधिकारी और सदस्य बनाया जा रहा है।
आरोप लगाया गया है कि इस कार्यप्रणाली के कारण ग्रामीण खिलाड़ियों को धमकाया जाता है, मैचों में गलत ड्रॉ करवाकर आपसी मुकाबले कराए जाते हैं और अंपायरों द्वारा परेशान किया जाता है। वहीं एडिशनल एंट्री के नाम पर खिलाडियों का शोषण खुलेआम हो रहा है, नतीजतन, उत्तराखंड की टीमें सीनियर नेशनल स्तर पर पहले चरण में ही बाहर हो रही हैं, जिससे राज्य में टेबल टेनिस खेल की स्थिति बेहद खराब हो गई है।
राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं और प्रदेश की प्रतियोगिताओं में भी टकराव हो रहा है, एक खिलाड़ी एक ही समय में दो प्रतियोगिताओं में कैसे खेल पाएगा, विशेष रूप से, दिल्ली में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 16 से 22 अप्रैल के बीच 69वें नेशनल स्कूल गेम्स का आयोजन किया जा रहा है वहीं इसके समकक्ष उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा यूटीटी इंटर स्टेट जूनियर और यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन 15 से 23 अप्रैल को आयोजित किया गया है, तिथियां समान होने के चलते खिलाड़ियों में मानसिक दबाव बन रहा है, साथ ही राज्य के वास्तविक प्रतिभावान खिलाड़ियों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
शिकायतकर्ताओं ने TTFI से तीन मुख्य मांगें की हैं:
1: उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन को भंग किया जाए।
2: अध्यक्ष और सचिव को उनके पदों से हटाया जाए।
3: निष्पक्ष और खेल हितैषी व्यक्तियों के साथ नई राज्य एसोसिएशन का गठन किया जाए।
पत्र में चेतावनी भी दी गई है कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो खिलाड़ी एवं अभिभावक शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन या माननीय न्यायालय जाने के लिए बाध्य होंगे। TTFI से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी नहीं मिली है।
प्रेस वार्ता में कोच विजय कुमार, अभिवावक, पुष्पा देवी, रविंद्रि देवी और कई अन्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह

पुरोला विधान सभा को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में 22 प्रमुख मोटर मार्गों एवं डामरीकरण कार्यों को मिली स्वीकृति

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस लॉन्च किया

आयुर्वेद को अपनाने, समझने और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का दिया संदेश

माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर पुनर्विचार करे सरकार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने एमएसएमई की क्षमताएं बढ़ाकर भारत के विनिर्माण तंत्र को मजबूत करने के लिए ‘उड़ान’ पहल शुरू की
  • realme 16 Pro Harry Potter Edition और realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition की पहली बिक्री शुरू
  • उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह
  • एफर्टलेस एलिगेंसः पेश है क्लासिक 350 सिग्नेचर व्हाईट एडिशन
  • ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने Nixa Shield 6kA MCB रेंज लॉन्च कर स्विचगियर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?