By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: जीआरडी इंस्टीट्यूट ने रखी मल्टीस्पेशलिटी चैरिटेबल हॉस्पिटल की नींव
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

जीआरडी इंस्टीट्यूट ने रखी मल्टीस्पेशलिटी चैरिटेबल हॉस्पिटल की नींव

Lokesh Badoni
Last updated: March 28, 2026 7:12 am
Lokesh Badoni Published March 28, 2026
Share
SHARE

उत्तराखंड के वंचित एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए पूर्णतः समर्पित होगा “सरदार राजा सिंह मेमोरियल चैरिटेबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, राजपुर रोड देहरादून “

देहरादून : जीआरडी इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडीकल राजपुर रोड देहरादून ने आज संस्थान के संस्थापक चेयरमैन स्व. सरदार राजा सिंह के नाम से सरदार राजा सिंह मेमोरियल चैरिटेबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की नींव का पत्थर रखा । यह अस्पताल उत्तराखंड के सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों के स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाते हुए उत्तराखंड के वंचित एवं मध्यमवर्गीय परिवारो के लिए पूर्णतः समर्पित होगा।

समारोह के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष उत्तराखंड अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर कहां कि,” निजी क्षेत्र द्वारा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास उल्लेखनीय हैं। पहाड़ से प्रतिभा पलायन रोकने और राज्य में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में ऐसे पयासो से मदद मिलेगी। कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए संस्थान के चेयरमैन सरदार इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उनके पिताजी का हमेशा से यह उद्देश्य रहा था कि संस्था जन हित के लिए निरंतर कार्य करे और समाज के हर वर्ग के लोगों तक हर संभव मदद पहुंचे ! प्रस्तावित अस्पताल में स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ साथ यहां के छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य क्षेत्र में कौशल को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी, जिससे वे कुशल नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रशिक्षक बनकर समाज में अपना योगदान दे सकेंगे। महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि ” उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं को मेडिकल के पढ़ाई करने के लिए अब अन्य राज्यों में जाने की जरूरत नहीं है, हम संस्थान के माध्यम से छात्रों के लिए आगामी वर्षो में राज्य में ही सर्वश्रेष्ठ विश्व स्तरीय सुविधा मुहैया कराने जा रहे हैं, जहां पर वे अपना प्रशिक्षण अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुविधाओं के साथ कर सकते हैं। प्रस्तावित अस्पताल उत्तराखंड में सस्ती और श्रेष्ठ स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति पूर्णतः समर्पित रहेगा । डॉ पंकज चौधरी ने मीडिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि सस्थान की निरंतर सफलताओं में मीडिया का परस्पर योगदान रहा है और इस योगदान को संस्था कभी भी भूलेगी नहीं । कार्यक्रम में इस अवसर पर चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ओबेराय, प्रेजिडेंट डॉली ओबेराय, वाईस प्रेजिडेंट सरदार प्रबजी ओबेराय, गुरु राम दास एजुकेशनल ट्रस्ट के ट्रस्टीज, महा निदेशक डॉ. पंकज चौधरी, सभी विभागों के विभाग अध्यक्ष, शिक्षक एवं छात्र छात्राये उपस्थित रहे । स्वर्गीय सरदार राजा सिंह जी की याद में आज शौक सभा एवं लंगर का भी आयोजन किया गया जिसमे बढ़ी संख्या में गणमान्य लोगो ने प्रतिभाग किया एवं श्रदांजलि दी साथ ही उनके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यो की सराहना की !

You Might Also Like

उत्तराखण्ड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 भव्य सांस्कृतिक समापन के साथ सम्पन्न

दून संस्कृति का 13वां वार्षिकोत्सव एवं महिला सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न

स्पिक मैके द्वारा उस्ताद कमाल साबरी की मनमोहक सारंगी वादन प्रस्तुतियाँ आयोजित

उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव के दूसरे दिन लोक कलाकारों ने बिखेरा रंग

ओलंपस हाई में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जीआरडी इंस्टीट्यूट ने रखी मल्टीस्पेशलिटी चैरिटेबल हॉस्पिटल की नींव
  • उत्तराखण्ड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 भव्य सांस्कृतिक समापन के साथ सम्पन्न
  • दून संस्कृति का 13वां वार्षिकोत्सव एवं महिला सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न
  • लावा ने पूरे किए 17 वर्ष, भारत के मोबाइल उद्योग में #ProudlyIndian अग्रणी के रूप में दर्ज की मजबूत पहचान
  • अजय बिजली हैं “कैपिटल्स प्राइड”: एक सिनेमाई प्रतीक को सम्मान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?