By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: अपरा मेहता की कलर्स पर वापसी से ‘दो दुनिया एक दिल’ में नया मोड़, बलदेव का अतीत होगा उजागर
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

अपरा मेहता की कलर्स पर वापसी से ‘दो दुनिया एक दिल’ में नया मोड़, बलदेव का अतीत होगा उजागर

Lokesh Badoni
Last updated: March 27, 2026 5:16 am
Lokesh Badoni Published March 27, 2026
Share
SHARE

मुंबई । ऑनलाइन पर्सोना और ऑफलाइन सच्चाई पर चल रही बहसों के बीच कलर्स का शो ‘दो दुनिया एक दिल’ आजकल टीवी पर सबसे ज़्यादा चर्चा में है। दर्शकों को दीवाना बना रहा है इसका वो पहलू, जिसमें यह दिखाया जाता है कि लोग पब्लिक में कैसे नज़र आते हैं, कैसे खुद को पेश करते हैं और कैसे जज किए जाते हैं, बनाम असल ज़िंदगी में वे कौन हैं। जैसे-जैसे शिवाय और आध्या का रिश्ता भावनात्मक मज़बूती पकड़ने लगता है, कहानी अचानक भीतर की ओर मुड़ती है और ध्यान जाता है उस किरदार पर जिसे अब तक सिर्फ़ ताक़त और कंट्रोल से परिभाषित किया गया था। इस बदलाव की वजह है अपारा मेहता की एंट्री, जो बलदेव सिंह चौहान की मां का किरदार निभा रही हैं और जिनके ज़रिए दर्शकों को बलदेव की असली शख़्सियत देखने को मिलेगी।
अब तक बलदेव को एक ठंडे, चालाक बिल्डर के रूप में दिखाया गया है – एक ऐसा शख़्स जो स्कैम करता है, नियमों और लोगों को अपने हिसाब से मोड़ता है और अपने मक़सद पूरे करने के लिए किसी भी हद तक जाता है। डराया जाने वाला, बिना सवाल किए जाने वाला और मानो अछूता – वह अब तक सिर्फ़ सत्ता का प्रतीक रहा है। लेकिन उसकी मां की एंट्री से नज़रिया पूरी तरह बदल जाता है। उनकी मौजूदगी उसे तुरंत नरम नहीं करती, बल्कि यह दिखाती है कि वह ऐसा बना कैसे। उनकी चुप्पी, उनका संयम और बेटे को प्राथमिकता देने की उनकी सहज प्रवृत्ति के ज़रिए शो बलदेव की सोच का भावनात्मक नक्शा खींचना शुरू करता है। दर्शकों को पहली बार यह झलक मिलती है कि कंट्रोल उसका कवच क्यों बना और कैसे बचपन की अनकही उम्मीदों और भावनात्मक दूरी ने उसे आज का बलदेव बनाया।
अपनी भूमिका पर बात करते हुए अपारा मेहता ने कहा, “मैं कलर्स पर ‘दो दुनिया एक दिल’ के साथ वापसी को लेकर बहुत उत्साहित हूं। इस शो में हर किसी के लिए कुछ है। शो में बलदेव को दुनिया एक दबंग और निर्दयी इंसान मानती है, लेकिन अपनी मां के सामने उसका नक़ाब उतर जाता है। तब आप देख पाते हैं कि उसे कैसे पाला गया, किस भावनात्मक माहौल में वह बड़ा हुआ और कैसे वही माहौल उसकी पसंद और फैसलों को तय करता है। मुझे लगता है कि ‘दो दुनिया एक दिल’ इतनी गहराई से जुड़ रहा है क्योंकि यह आज की हकीकत को दिखाता है। हम ऐसे समय में जी रहे हैं जहां लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन बहुत अलग होते हैं, और शो उस कॉन्ट्रास्ट को बख़ूबी पकड़ता है। यह मां वैसी नहीं है जैसी हम टीवी पर अक्सर देखते हैं। आगे के एपिसोड्स में दर्शकों को पता चलेगा कि वह क्या करने वाली है। जब मैं मां का किरदार निभाती हूं तो हमेशा कोशिश करती हूं कि एक भावनात्मक सच्चाई छोड़ जाऊं, जो एपिसोड ख़त्म होने के बाद भी दर्शकों के साथ बनी रहे। मैं चाहती हूं कि दर्शक यह सोचें कि परवरिश, चुप्पी और भावनात्मक माहौल इंसान को किस तरह गढ़ते हैं, जिसे हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं।” देखिए ‘दो दुनिया एक दिल’, सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे, सिर्फ़ कलर्स पर।

You Might Also Like

गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता

फ्लिपकार्ट ने डिजिटल कॉमर्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंक्लुसिव ग्रोथ के माध्यम से उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिवर्तन में अपना योगदान बढ़ाया

आर्यम गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 भव्यता से संपन्न

realme Music Fest 2026 में चार दीवारी की हुई एंट्री, धांधा न्योलीवाला के साथ करेंगे परफॉर्म

इम्पैक्ट मिंट्स ने रणवीर सिंह को भारत में अपना पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन
  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता
  • ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन
  • तुलाज़ ने रचा इतिहास, संस्थान से बना विश्वविद्यालय
  • फिल्म अभिनेत्री सुनीता राजवार ने किया ‘ओकल्ट सीरीज़ एवं गुलाबो अवॉर्ड्स 2026’ का शुभारंभ, ‘निरावधी’ काव्य संग्रह का हुआ विमोचन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?