By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: मोरी ब्लाक के फिताडी गांव में अग्ग्निनकांड: प्रभावितों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी व विधायक दुर्गेश लाल
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
आपदाउत्तरकाशीउत्तराखंड

मोरी ब्लाक के फिताडी गांव में अग्ग्निनकांड: प्रभावितों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी व विधायक दुर्गेश लाल

Lokesh Badoni
Last updated: March 24, 2026 10:00 am
Lokesh Badoni Published March 24, 2026
Share
SHARE

*उत्तरकाशी, 24 मार्च 2026*

 

Contents
*उत्तरकाशी, 24 मार्च 2026**फिताड़ी अग्निकांड: प्रभावितों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी व विधायक**प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी मजबूती से उनके साथ है : डीएम*विकास खंड मोरी के फिताड़ी गांव में बीती देर रात भीषण अग्निकांड की घटना हुई। जिसमें 8 आवासीय भवन और 6 अन्न भंडार जलकर नष्ट हो गए। हादसे में 3 गायों की भी आग की चपेट में आने से मौत हो गई। आपदा विभाग के मुताबिक आग लगने की घटना रात करीब 11 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ, राजस्व,स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमों को मौके पर रवाना करने के निर्देश दिए। राहत एवं बचाव टीमों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रभावित परिवारों को आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से टेंट,तिरपाल,बर्तन सेट,गैस चुल्हा,पतीला/ कढ़ाई /टिफिन,बाल्टी,सहित जरूरी सामान व हाईजीन किट,टॉवल,मग, कम्बल,गद्दे,गम बूट,सोलर लाइट आदि जरूरी सामान के साथ ही रसद सामाग्री भेजी गई। प्रभावित परिवारों को रहने एवं भोजन आदि व्यवस्था हेतु उच्च प्राथमिक विद्यालय फिताड़ी में राहत शिविर बनाया गया है। वहीं आगजनी की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल देर रात ही घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करते हुए आपदा मानक के अनुरूप तत्काल सहायता मुहैया कराने का भरोसा दिया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं विधायक ने प्रभावित परिवारों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने आपदा के दृष्टिगत गांव में पानी की संचय की व्यवस्था के लिए टैंक निर्माण को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वाटर टैंक केवल आगजनी की घटनाओं से निपटने में ही सहायक नहीं होगा, बल्कि गांव के लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को अगली जिला योजना में प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा राहत सामाग्री गांव पहुंच चुकी है और अहेतुक धनराशि वितरित कर दी गई है। तथा प्रभावित परिवारों को आवास बनाने के लिए जल्द धनराशि प्रदान कर दी जाएगी।घटना स्थल पर ब्लाक प्रमुख रणदेब सिंह राणा,एसडीएम मुकेशचंद रमोला,ग्राम प्रधान महावीर राणा,सुरेंद्र देवजानी,कृपाल सिंह राणा, त्रेपन सिंह राणा,एपीडी रमेशचंद्र आर्य,पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

*फिताड़ी अग्निकांड: प्रभावितों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी व विधायक*

*प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी मजबूती से उनके साथ है : डीएम*

विकास खंड मोरी के फिताड़ी गांव में बीती देर रात भीषण अग्निकांड की घटना हुई। जिसमें 8 आवासीय भवन और 6 अन्न भंडार जलकर नष्ट हो गए। हादसे में 3 गायों की भी आग की चपेट में आने से मौत हो गई। आपदा विभाग के मुताबिक आग लगने की घटना रात करीब 11 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ, राजस्व,स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमों को मौके पर रवाना करने के निर्देश दिए। राहत एवं बचाव टीमों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रभावित परिवारों को आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से टेंट,तिरपाल,बर्तन सेट,गैस चुल्हा,पतीला/ कढ़ाई /टिफिन,बाल्टी,सहित जरूरी सामान व हाईजीन किट,टॉवल,मग, कम्बल,गद्दे,गम बूट,सोलर लाइट आदि जरूरी सामान के साथ ही रसद सामाग्री भेजी गई। प्रभावित परिवारों को रहने एवं भोजन आदि व्यवस्था हेतु उच्च प्राथमिक विद्यालय फिताड़ी में राहत शिविर बनाया गया है।

 वहीं आगजनी की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल देर रात ही घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करते हुए आपदा मानक के अनुरूप तत्काल सहायता मुहैया कराने का भरोसा दिया।

https://uttarakhandabtak.com/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260324-WA0426.mp4

 इस दौरान जिलाधिकारी एवं विधायक ने प्रभावित परिवारों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने आपदा के दृष्टिगत गांव में पानी की संचय की व्यवस्था के लिए टैंक निर्माण को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वाटर टैंक केवल आगजनी की घटनाओं से निपटने में ही सहायक नहीं होगा, बल्कि गांव के लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को अगली जिला योजना में प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा राहत सामाग्री गांव पहुंच चुकी है और अहेतुक धनराशि वितरित कर दी गई है। तथा प्रभावित परिवारों को आवास बनाने के लिए जल्द धनराशि प्रदान कर दी जाएगी।

घटना स्थल पर ब्लाक प्रमुख रणदेब सिंह राणा,एसडीएम मुकेशचंद रमोला,ग्राम प्रधान महावीर राणा,सुरेंद्र देवजानी,कृपाल सिंह राणा, त्रेपन सिंह राणा,एपीडी रमेशचंद्र आर्य,पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

 

You Might Also Like

ब्लाक मुख्यालय चकराता में जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष युवा राज्यमंत्री गीताराम गौड़ ने चार साल बेमिसाल की उपलब्धियां गिनाईं।

नन्हे मुन्ने बच्चों के डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चेहरे खिले

द आर्यन स्कूल में यूकेजी विद्यार्थियों के लिए स्नातक दिवस आयोजित

MOD स्पॉटलाइट 2026: उत्तराखंड का डिजिटल पुनर्जागरण

देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मोरी ब्लाक के फिताडी गांव में अग्ग्निनकांड: प्रभावितों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी व विधायक दुर्गेश लाल
  • ब्लाक मुख्यालय चकराता में जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष युवा राज्यमंत्री गीताराम गौड़ ने चार साल बेमिसाल की उपलब्धियां गिनाईं।
  • नन्हे मुन्ने बच्चों के डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चेहरे खिले
  • द आर्यन स्कूल में यूकेजी विद्यार्थियों के लिए स्नातक दिवस आयोजित
  • MOD स्पॉटलाइट 2026: उत्तराखंड का डिजिटल पुनर्जागरण

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?