By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: नन्हे मुन्ने बच्चों के डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चेहरे खिले
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

नन्हे मुन्ने बच्चों के डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चेहरे खिले

Lokesh Badoni
Last updated: March 24, 2026 7:59 am
Lokesh Badoni Published March 24, 2026
Share
SHARE
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में ग्रेजुएशन डे समारोह संपन्न हुआ
  • अपने असफलताओं से सीख ले और अपने मूल्यों को सदैव बनाए रखे : पंकज होलकर

देहरादून । एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में ग्रेजुएशन डे समारोह अत्यंत भावनात्मक, गरिमामय और यादगार वातावरण में संपन्न हुआ। इस समारोह में कक्षा IK-3 और कक्षा- V छात्रों ने भाग लिया।यह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन की उस महत्वपूर्ण यात्रा का उत्सव था, जिसमें उनके सपनों, संघर्षों और सफलताओं की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसने वातावरण को पवित्र और प्रेरणादायक बना दिया। विद्यालय के निदेशक महोदय एडवोकेट पंकज होलकर ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने, असफलताओं से सीख लेने और अपने मूल्यों को सदैव बनाए रखने की सीख दी। विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, तो उनके चेहरे पर मेहनत का संतोष और सफलता की चमक साफ झलक रही थी। यह पल न केवल विद्यार्थियों के लिए, बल्कि उनके अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी अत्यंत गर्व का था।
विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के समर्थन के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह संस्था उनके जीवन की मजबूत नींव है, जो उन्हें हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की शक्ति देगी। समारोह के दौरान प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रमों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। नृत्य, संगीत ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को भी उजागर किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका हरलीन कौर चौधरी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने संस्थान का नाम रोशन करें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं। यह दिन सभी के हृदय में एक अमिट स्मृति के रूप में सदैव जीवित रहेगा।

You Might Also Like

उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन

ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

तुलाज़ ने रचा इतिहास, संस्थान से बना विश्वविद्यालय

फिल्म अभिनेत्री सुनीता राजवार ने किया ‘ओकल्ट सीरीज़ एवं गुलाबो अवॉर्ड्स 2026’ का शुभारंभ, ‘निरावधी’ काव्य संग्रह का हुआ विमोचन

जीओसी गोल्डन की डिवीजन ने डैनकुंड ट्रेकिंग अभियान–2026 को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन
  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता
  • ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन
  • तुलाज़ ने रचा इतिहास, संस्थान से बना विश्वविद्यालय
  • फिल्म अभिनेत्री सुनीता राजवार ने किया ‘ओकल्ट सीरीज़ एवं गुलाबो अवॉर्ड्स 2026’ का शुभारंभ, ‘निरावधी’ काव्य संग्रह का हुआ विमोचन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?