By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न

Lokesh Badoni
Last updated: March 22, 2026 10:29 am
Lokesh Badoni Published March 22, 2026
Share
SHARE

देहरादून। हर्षल फाउंडेशन द्वारा आयोजित दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आईआरडीटी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में दिव्यांग बच्चों की अद्भुत प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों से बच्चों ने भाग लिया, जिनमें उड़ान स्पेशल स्कूल, चेरी किड्स स्कूल, हिल ग्रुप स्कूल, ग्रीन फील्ड स्कूल, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल डेवलपमेंट एंड इकोनॉमिक एंपावरमेंट, नेशनल करियर सर्विस सेंटर फॉर डिफरेंटली एबल्ड, रिफरल राइडर इंटरनेशनल सेंटर के साथ-साथ लगभग 15 बच्चों ने व्यक्तिगत रूप से भी भाग लिया। कुल मिलाकर डेढ़ सौ से अधिक दिव्यांग बच्चे उपस्थित रहे, जिनमें से 70 बच्चों ने गायन, नृत्य, काव्य पाठ, स्टैंड-अप कॉमेडी और अभिनय/नाटक जैसी विधाओं में शानदार प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “ऐसे आयोजन समाज में समावेशिता और संवेदनशीलता को बढ़ावा देते हैं। दिव्यांग बच्चे किसी भी मायने में कम नहीं हैं, उन्हें केवल सही मंच और अवसर की आवश्यकता है। हर्षल फाउंडेशन द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है और सरकार भी ऐसे प्रयासों को हर संभव सहयोग देगी।

संस्था के अध्यक्ष रमा गोयल ने कहा, “हमारा उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को एक ऐसा मंच देना है जहां वे अपने आत्मविश्वास को पहचान सकें और समाज के सामने अपनी प्रतिभा प्रस्तुत कर सकें। आज का यह आयोजन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और हम भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर करते रहेंगे।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, अनिल गोयल, इंद्राणी पांडे, राज्य मंत्री विनोद उनियाल, पूर्व राज्य मंत्री अशोक वर्मा, राजकुमार पुरोहित, चंदन सिंह (मैथमेटिक्स विभाग), स्किल डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर जनरल, राज्य मंत्री गीता राम गौड़, बलदेव भट्ट, ममता नगर, नेहा, राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला, राज्य मंत्री विश्वास डावर, शोभित दास सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

विशेष रूप से संस्था से जुड़े ब्रिगेडियर के. जी बहल एवं जस्टिस राजेश टंडन की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि यदि सही मंच और प्रोत्साहन मिले तो दिव्यांग बच्चे भी हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं और समाज के लिए प्रेरणा बन सकते हैं।

You Might Also Like

देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव

चैत्र नवरात्रि देवी शक्ति उपासना का पर्व व बसन्त ऋतु का आरंभ और हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में अपने बहुआयामी ऊर्जा पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया

देहरादून के पाँच वर्षीय बालक ने शुरू की अपनी ‘मिनी लाइब्रेरी’ – “द रीडिंग नेस्ट”

श्री झण्डे जी पर दर्शन मनौतियों के लिए अब लगा दूनवासियों का तांता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न
  • देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव
  • चैत्र नवरात्रि देवी शक्ति उपासना का पर्व व बसन्त ऋतु का आरंभ और हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।
  • टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में अपने बहुआयामी ऊर्जा पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया
  • देहरादून के पाँच वर्षीय बालक ने शुरू की अपनी ‘मिनी लाइब्रेरी’ – “द रीडिंग नेस्ट”

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?