By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: ‘तुम से तुम तक’ के शरद केलकर को मिला ‘टीआरपी किंग’ का खिताब, 20 साल की कामयाबी का शानदार सफर
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

‘तुम से तुम तक’ के शरद केलकर को मिला ‘टीआरपी किंग’ का खिताब, 20 साल की कामयाबी का शानदार सफर

Lokesh Badoni
Last updated: March 6, 2026 8:49 am
Lokesh Badoni Published March 6, 2026
Share
SHARE

मुंबई : ज़ी कुटुंब नॉमिनेशन पार्टी इस रविवार 8 मार्च को टेलीकास्ट होने जा रही है, जहां पूरा ज़ी कुटुंब एक साथ नजर आएगा। इस खास शाम में मस्ती भरी एक्टिविटीज़, मजेदार गेम्स और शानदार डांस परफॉर्मेंस देखने को मिलेंगी, जिनमें ‘वसुधा’, ‘सरू’, ‘गंगा माई की बेटियां’, ‘जगद्धात्री’, ‘लक्ष्मी निवास’, ‘जाने अनजाने हम मिले’, ‘तुम से तुम तक’ और ‘जागृति’ के एक्टर्स शामिल होंगे। कभी ‘जाने अनजाने हम मिले’ की शारदा बुआ और ‘वसुधा’ की सारिका ज़ी कुटुंब के लीड्स को परफेक्ट विलेन बनना सिखाती नजर आएंगी, तो कभी अनु और आर्या का रोमांटिक डांस माहौल को खास बना देगा। वहीं पूरे ज़ी कुटुंब के लीड एक्टर्स का मजेदार डांस गेम भी इस शाम को और दिलचस्प बना देगा। इन सभी खास पलों के बीच एक ऐसा पल भी आया जिसने सभी का ध्यान खींच लिया, जब होस्ट जय सोनी ने शरद केलकर (आर्या) को स्टेज पर बुलाया और उनके शानदार सफर को सलाम करते हुए उन्हें “टीआरपी किंग” कहा। खास तौर पर ज़ी टीवी के साथ उनके लगातार सफल शोज़ को देखते हुए यह पल और भी खास बन गया।
साल 2005 में शरद केलकर ज़ी टीवी के आइकॉनिक शो ‘सात फेरे – सलोनी का सफर’ का हिस्सा थे, जो उस समय टीआरपी के मामले में सबसे आगे रहने वाले शोज़ में शामिल था। दो दशक बाद इतिहास जैसे फिर से दोहराता हुआ नजर आया है, क्योंकि आज शरद ज़ी टीवी के ‘तुम से तुम तक’ में लीड रोल निभा रहे हैं और यह शो एक बार फिर टीआरपी चार्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए आज के टॉप शोज़ में शामिल है। शरद के इस शानदार सफर को याद करते हुए होस्ट जय सोनी ने कहा, “बहुत कम कलाकार ऐसे होते हैं जो टीआरपी चार्ट पर राज करते हैं। आप 20 साल पहले भी टीआरपी किंग थे और आज भी टीआरपी चार्ट पर राज कर रहे हैं। हर मायने में आप एक टीआरपी किंग हैं।
इस पर जवाब देते हुए शरद केलकर ने कहा, “यह सब ज़ी टीवी की वजह से है। 20 साल पहले उन्होंने मुझे अपने शो ‘सात फेरे – सलोनी का सफर’ का हिस्सा बनने का मौका दिया था और आज उन्होंने मुझे एक बार फिर ‘तुम से तुम तक’ जैसे खूबसूरत शो के साथ भरोसा दिया है। जहां तक टीआरपी किंग कहे जाने की बात है, तो मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि एक कलाकार के तौर पर मैं सिर्फ मेहनत करता हूं, अपने काम के प्रति ईमानदार रहता हूं और पूरी लगन से काम करता हूं। बाकी सब किस्मत का खेल है।” उनके ये शब्द उस भरोसे और कृतज्ञता को दिखाते हैं जो वो उस चैनल के लिए महसूस करते हैं जिसने उन्हें तब भी मौका दिया था और आज भी उन पर भरोसा बनाए रखा है।
तो मिस न कीजिए ज़ी कुटुंब नॉमिनेशन पार्टी स्पेशल, जहां आपको देखने को मिलेंगे ढेर सारे मजेदार पल और शानदार परफॉर्मेंस। हंसी, ड्रामा और जश्न से भरी इस भव्य शाम के साथ तैयार हो जाइए ज़ी कुटुंब के इस खास उत्सव का हिस्सा बनने के लिए।
देखिए इस रविवार, ज़ी कुटुंब नॉमिनेशन पार्टी, 8 मार्च, सिर्फ ज़ी टीवी पर।

You Might Also Like

“निवाला प्यार का” कैफ़े की द्वितीय वर्षगांठ पर आयोजित हुआ प्रेरणादायक कार्यक्रम

रंवाई घाटी पुरोला के सुनाली गांव से IAS: बनकर ऋषभ नौटियाल ने बढ़ाया उत्तरकाशी का गौरव ।

पिथौरागढ़, गुरना के पास खाई में गिरे कैंटर से SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

रंवाई घाटी के रामा सिराई रौन, गुन्दियाट गांव , रेवड़ी, रामा, आदि गांवों में होली का पर्व पूरे उत्साह, उल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ धूमधाम से मनाई होली।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “निवाला प्यार का” कैफ़े की द्वितीय वर्षगांठ पर आयोजित हुआ प्रेरणादायक कार्यक्रम
  • रंवाई घाटी पुरोला के सुनाली गांव से IAS: बनकर ऋषभ नौटियाल ने बढ़ाया उत्तरकाशी का गौरव ।
  • ‘तुम से तुम तक’ के शरद केलकर को मिला ‘टीआरपी किंग’ का खिताब, 20 साल की कामयाबी का शानदार सफर
  • realme ने 27.8% वेयरेबल्स वृद्धि दर्ज की, 4% बाजार गिरावट के बीच YoY वृद्धि में #1 ब्रांड के रूप में उभरा
  • पिथौरागढ़, गुरना के पास खाई में गिरे कैंटर से SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?