By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो :बॉबी 
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो :बॉबी 

Lokesh Badoni
Last updated: March 1, 2026 9:06 am
Lokesh Badoni Published March 1, 2026
Share
SHARE
  • चरदीकला वेलफेयर फाउंडेशन देहरादून की ओर से हेल्थ और फिटनेस सेमीनार का आयोजन किया गया 

देहरादून : चरदीकला वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आज मसल फैक्ट्री जिम, वसंत विहार में हेल्थ और फिटनेस जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में तेजिंदर सिंह बॉबी, फिटनेस एक्सपर्ट, मोटिवेशनल स्पीकर एवं 6 बार के विभिन्न क्षेत्रों में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर शामिल रहे। चरदीकला वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा आयोजित इस सेमिनार में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए तेजिंदर सिंह बॉबी ने कहां “यह युवा शक्ति, परिवार और समाज की बेहतर सेहत के लिए एक प्रेरणादायक और जोश से भरपूर पहल हैं। यह समय है अपने शरीर, अपनी सेहत और अपने भविष्य के लिए सही फैसला लेने का। उन्होंने सेमिनार में मौजूद लोगों के सवाल लिए और उसका उत्तर दिया। उन्होंने कहा “ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो!” उन्होंने लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति गंभीर होने के लिए कई सुझाव दिए जिसमें नियमित रूप से व्यायाम करना, अपने आहार को शुद्ध रखना एवं घर में बना हुआ भोजन करना , आहार में हरी सब्जियां, फल , दाल, अंडे, मछली एवं नट्स शामिल करना, युवाओं को शराब एवं सिगरेट के सेवन से दूर रहना, शारीरिक श्रम को अपने दिनचर्या में शामिल करने पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों के प्रश्न के जवाब में वे आगे कहते हैं फिटनेस का मतलब सिर्फ़ मसल्स बनाना या बाहरी रूप-रंग नहीं है; यह ज़िंदगी जीने का एक तरीका है जो शरीर को मज़बूत बनाता है, दिमाग को स्थिर करता है और सेल्फ-कॉन्फिडेंस बनाता है। आज की दुनिया में, मॉडर्न सुविधाओं और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के बावजूद, लोग फिजिकली और मेंटली संघर्ष करते रहते हैं। इसका एक बड़ा कारण सही गाइडेंस की कमी और गलत जानकारी का फैलना है। फिटनेस इंडस्ट्री में अनट्रेंड कोच, गुमराह करने वाली सलाह और लापरवाही भरे तरीकों के बढ़ते ट्रेंड ने कई युवाओं के सपनों को तोड़ दिया है। इसीलिए यह आवश्यक हो गया है कि आप सभी स्वास्थ्य संबंधी कोई भी सही जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके विशेषज्ञ से ही जानकारी प्राप्त करें।”
कार्यक्रम में फाउंडेशन की ओर से डायरेक्टर्स सुखजिंदर सिंह, आस्तीक थपलियाल एवं नवीन कुमार भी इस मौके पर उपस्थित रहे और सभी युवा प्रतिभागियों से हेल्थ एवं फिटनेस को लेकर चर्चा की| फाउंडेशन की ओर से राहुल निर्मानिया, प्रदीप असवाल, राजा शर्मा, अनुज कन्नौजिया,राहुल वर्मा एवं रजत चौहान मुख्य संचालक रहे जिन्होंने पूरा कार्यक्रम संयोजित करने में अहम भूमिका निभाई|

You Might Also Like

होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देगा

होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव 

हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज

एडीफाई वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीखें हथकरघा एवं हस्तशिल्प की बारीकियां

केंद्र सरकार द्वारा आयोजित दिव्य कला मेला में हर्षल फाउंडेशन की सहभागिता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देगा
  • होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव 
  • ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो :बॉबी 
  • हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज
  • एडीफाई वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीखें हथकरघा एवं हस्तशिल्प की बारीकियां

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?