By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज

Lokesh Badoni
Last updated: February 28, 2026 2:59 pm
Lokesh Badoni Published February 28, 2026
Share
SHARE
  • 11, 12 और 14 मार्च को हल्द्वानी के क्रिकेट प्रेमी अपने शहर में क्रिकेट लेजेंड्स के हुनर देखेंगे
  • 11 भाषाओं और 13 चैनलों पर लीग का प्रसारण

हल्द्वानी – हल्द्वानी में लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज होने को है। आज लेजेंड्स लीग क्रिकेट ने यह घोषणा की। शहर इतिहास लिखने के लिए तैयार है। यह लेजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का शुरुआती दौर होगा। आगामी 11, 12 और 14 मार्च को शहर में तीन हाई-प्रोफाइल मैच होंगे। यह ऐतिहासिक सीज़न का शानदार कर्टेन-रेज़र है। इसके बाद चार अन्य शहरों में आयोजन और अन्य 16 मैच होंगे।
हल्द्वानी में आयोजित शुरुआती मैचों में 11 देशों के क्रिकेट लेजेंड्स मैदान पर होंगे। उनके फैंस एक बार फिर जोरदार मुकाबलों और यादगार पलों को जीने का मजा लेंगे। मैच में सुरेश रैना, श्रीसंत, इरफान पठान के साथ-साथ कार्लाेस ब्रैथवेट, थिसारा परेरा, असगर अफगान और अन्य कई पुराने ग्लोबल स्टार्स दिखेंगे।
रमन रहेजा, को-फाउंडर, लेजेंड्स लीग क्रिकेट ने इस मौके पर कहा, “ हमारे अब तक के सबसे बड़े सीज़न के शुरुआती मैच हल्द्वानी में होने वाले हैं। हमारा विज़न देश के उन शहरों तक टॉप-क्वालिटी क्रिकेट ले जाना है जो पहले इस तरह के आयोजन से वंचित रहे हैं। लेजेंड्स लीग क्रिकेट खेल की विरासत का सम्मान करना और क्रिकेट फैंस को उनके नायकों के नजदीक लाना है। इस बार 11 देशों के खिलाड़ियों और सही मायनों में ग्लोबल ब्रॉडकास्ट फुटप्रिंट के साथ यह सीज़न इस लीग को नया आयाम देगा।”
लेजेंड्स लीग क्रिकेट का प्रसारण 100 से ज्यादा देशों में होगा। इस तरह यह सीज़न पूरी दुनिया के दर्शकों तक पहुंचेगा। अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण अंग्रेजी में होगा, जबकि भारत के क्रिकेट प्रेमी 13 चैनलों पर 11 भाषाओं में इसका आनंद ले सकते हैं। लीग की पूरी दुनिया में पहुंच और प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है।
हल्द्वानी पर पूरी दुनिया की नज़र है। शुरुआती मैचों से ही ज़ोरदार मुकाबले का क्रिकेट देखने, पुरानी यादें ताजा करने और विश्वस्तरीय मनोरंजन मिलने का भरोसा है। लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े और सबसे रोमांचक सीज़न का पूरा माहौल बन रहा है।

You Might Also Like

होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देगा

होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव 

ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो :बॉबी 

एडीफाई वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीखें हथकरघा एवं हस्तशिल्प की बारीकियां

केंद्र सरकार द्वारा आयोजित दिव्य कला मेला में हर्षल फाउंडेशन की सहभागिता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देगा
  • होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव 
  • ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो :बॉबी 
  • हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज
  • एडीफाई वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीखें हथकरघा एवं हस्तशिल्प की बारीकियां

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?