By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: स्टिंग® एनर्जी ने इस क्रिकेट सीजन में हर छक्के को दी अपनी खास सोनिक आइडेंटिटी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

स्टिंग® एनर्जी ने इस क्रिकेट सीजन में हर छक्के को दी अपनी खास सोनिक आइडेंटिटी

Lokesh Badoni
Last updated: February 27, 2026 10:55 am
Lokesh Badoni Published February 27, 2026
Share
SHARE
  • क्या आपको लगता है कि हर छक्का एक जैसा होता है? स्टिंग® एनर्जी के अनूठे आइडिया ‘लॉन्गर द सिक्स, लाउडर द स्टिंग® सोनिक’ के साथ आवाज बताएगी कि कैसे हर छक्के के लिए लगाया गया शॉट अलग होता है
  • क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज युवराज सिंह और रवि शास्त्री ने एक हाई एनर्जी कैंपेन में स्टिंग एनर्जी x साउंड ऑफ सिक्स को जीवंत किया
    कैंपेन फिल्म: https://youtu.be/YtH-MYeXp6Y

नई दिल्ली। पेप्सिको इंडिया के हाई वोल्टेज एनर्जी ड्रिंक स्टिंग® एनर्जी ने आज अपने सोनिक ब्रांड यूनिवर्स के नए चैप्टर में कदम रखते हुए मैच में लगने वाले हर छक्के को अपने सिग्नेचर ‘स्टिंग’ मूमेंट में बदलने का कैंपेन शुरू किया। अपनी मौजूदगी को देखते हुए स्टिंग® एनर्जी ने इस सीजन में एक बड़ा लक्ष्य रखा है: मैच में लगने वाले हर छक्के की आवाज को उसकी पहचान देने का लक्ष्य। जब बॉल बाउंड्री के पार जाती है, तो हर बाउंड्री एक जैसी नहीं होती और न ही हर छक्का एक जैसा होता है। देशभर में शुरू किए गए इस कैंपेन से स्टिंग® एनर्जी क्रिकेट के सबसे ज्यादा एनर्जेटिक पल के सेंटर में आ गई है, जहां स्टिंग एनर्जी सोनिक छक्के के लिए लगे हर शॉट को नई परिभाषा देगी।
इस कैंपेन के लिए एक हाई एनर्जी फिल्म लॉन्च की गई है, जिसमें क्रिकेट दिग्गज युवराज सिंह और रवि शास्त्री नजर आए हैं। यादों और स्टाइल से भरपूर क्रिकेट के मैदान पर सेट की गई इस फिल्म की शुरुआत मजेदार बातचीत से होती है और फिर शानदार छक्कों के साथ जबर्दस्त सीन में बदल जाती है। हर जोरदार छक्के के साथ युवराज बताते हैं कि जितना लंबा छक्का है, उसके साथ उतनी ही दमदार ‘स्टिंग’ की सिग्नेचर आवाज है।
अपने खास अंदाज के साथ शास्त्री हर शॉट पर बदली हुई एनर्जी के साथ बोलते हैं। वह दिखाते हैं कि हर छक्के की आवाज और अनुभव एक जैसा नहीं है। हर हिट पर शास्त्री की कमेंटरी ‘स्टिंगगगगग’ (STINNNNNGGGG) से ‘स्टिंगगग’ (STIINNGGG) से ‘स्टिंगगगगगग’ (STINGGGGGG) में बदलते हुए साबित करती है है कि हर पल का अपना अंदाज है।
साथ मिलकर दोनों दिग्गज स्टिंग® एनर्जी की आवाज की दुनिया को जीवंत करते हुए दिखाते हैं कि कैसे हर शानदार हिट के साथ ‘स्टिंग’ की आवाज लंबी खिंचती है और उस पल का रोमांच बढ़ा देती है। फाइनल स्ट्राइक आते-आते यह सिर्फ साउंड इफेक्ट नहीं रह जाता है, बल्कि यह उस पल की पहचान बन जाता है और क्रिकेट की पीक एनर्जी मूमेंट की आवाज के रूप में स्टिंग® एनर्जी की पहचान को मजबूत करता है।
इस घोषणा को लेकर पेप्सिको इंडिया की कैटेगरी हेड – एनर्जी पोर्टफोलियो दीक्षा बजाज ने कहा, ‘क्रिकेट इस देश में उत्साह का सबसे बड़ा पॉइंट है, जहां छक्के उस एनर्जी का पीक होते हैं। हमारा कैंपेन इस बात पर केंद्रित है कि हर छक्का एक जैसा नहीं होता। एनर्जी के लेवल पर हर छक्का अलग होता है। इसलिए हमने हर छक्के के साथ एक अलग स्टिंग सोनिक आइडेंटिटी को पेश किया है। इस क्रिकेट सीजन में जितना लंबा छक्का होगा, उतनी ही तेज होगी स्टिंग की आवाज। तो अगली बार जब आप किसी छक्के की आवाज सुनेंगे तो पहचानेंगे कि यह ‘स्टिंगगगगगग’ (STINNNNNNGGGGG) छक्का था या ‘स्टिंगगग’ (STINGGGG)। क्रिकेट के शानदार दिग्गजों युवराज सिंह और रवि शास्त्री के साथ इस कैंपेन को पेश करते हुए हम रोमांचित हैं। दोनों दिग्गजों की एनर्जी ने स्टिंगगग एनर्जी सीजन को प्रशंसकों के लिए खास बना दिया है।’
इस कैंपेन को लेकर युवराज सिंह ने कहा, ‘मेरे लिए क्रिकेट हमेशा बड़े पलों और बड़ी एनर्जी का खेल रहा है। क्रिकेट मैच के दौरान छक्के लगते देखने से ज्यादा रोमांचक कुछ नहीं होता। इस कैंपेन की सबसे अच्छी बात मुझे यह लगी कि किस तरह से स्टिंग® एनर्जी ने उस अनुभव को ऐसा बना दिया है, जिसे प्रशंसक सुन सकते हैं और साथ मिलकर उसका आनंद ले सकते हैं। यह बिंदास है, खास है और इस खेल के हिसाब से है। मैं स्टिंग® एनर्जी जैसे ब्रांड के साथ जुड़ने को लेकर उत्साहित हूं, जिसने आज के युवाओं के साथ मजबूत कनेक्शन बनाया है और अपने हर काम के साथ कुछ नया करता है।’
कैंपेन को लेकर रवि शास्त्री ने कहा, ‘मेरे लिए छक्का लगने पर कमेंटरी करना हमेशा से खेल का सबसे रोमांचक क्षण रहा है। ये वो पल है जब पूरी एनर्जी उस शॉट, उसकी लेंग्थ और उसकी पावर को सभी सुनने वालों तक पहुंचाने में लग जाती है। इस कैंपेन ने इसी उत्साह को केंद्र में रखा है और खास आवाज के साथ इसे एकदम नया बना दिया है। हर छक्के की आवाज को खास अंदाज में पेश करने का आइडिया जबर्दस्त है और क्रिकेट के प्रशंसकों से सीधे तौर पर जुड़ने वाला है। मैं स्टिंग® एनर्जी के इस कैंपेन का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं, जो ड्रामा, वॉल्युम और इस खेल का जश्न मनाता है।’
लियो – साउथ एशिया के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर विक्रम पांडे ने कहा, ‘मैच के दौरान लगने वाले छक्के की एनर्जी को जीवंत करने के लिए हमने हर छक्के को उसका अपना ‘स्टिंगग’ दिया है। इसके लिए छक्के मारने के लिए मशहूर युवराज सिंह और रवि शास्त्री की बेहतरीन कमेंटरी को साथ लाने से ज्यादा अच्छा तरीका क्या हो सकता था। इस कैंपेन ने हमें सबसे एनर्जेटिक क्रिकेटिंग मूमेंट को एक फ्रेश और सोनिक लेंस से महसूस करने का मौका दिया है।’
इस कैंपेन को टेलीविजन, डिजिटल और सोशल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा, जिससे उन युवाओं से कनेक्ट किया जा सके, जो एनर्जी, पैशन और ड्राइव के साथ फुल चार्ज होकर जिंदगी जीते हैं।
क्रिएटिव एजेंसी: लियो इंडिया
राज दीपक दास – चीफ क्रिएटिव ऑफिसर – पब्लिसिस ग्रुप साउथ एशिया और चेयरमैन – लियो बर्नेट साउथ एशिया
अमितेश राव – चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर – लियो साउथ एशिया
विक्रम पांडे – को-चीफ क्रिएटिव ऑफिसर
अनिर्बान रॉय – चीफ स्ट्रेटजी ऑफिसर
जयकृत सिंह राठौड़ – मैनेजिंग पार्टनर – दिल्ली
श्रीकांत श्रीनिवासन – एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट
साक्षी चावला – वाइस प्रेसिडेंट
सार्थक दत्त – एक्जीक्यूटिव क्रिएटिव डायरेक्टर
हार्दिक त्रिवेदी – एसोसिएट एक्जीक्यूटिव क्रिएटिव डायरेक्टर
उमंग पुरी – सीनियर क्रिएटिव डायरेक्टर
नमन गेरा – ब्रांड सर्विसेज डायरेक्टर
तुषार वर्मा – सीनियर आर्ट डायरेक्टर
मनस्वी पंडित – सीनियर आर्ट डायरेक्टर
महिमा लखोटिया – ब्रांड सर्विसेज एसोसिएट
पुरहन बिष्ट – कॉपीराइटर

You Might Also Like

मिंत्रा अपने 19वें जन्मदिन के अवसर पर मिंत्रा बर्थडे ब्लास्ट लेकर आया, मिलेंगे छः मिलियन से अधिक स्टाईल

realme ने 16 Pro सीरीज़ के लिए 4+6 सॉफ्टवेयर सपोर्ट की घोषणा की

भारत के कुकिंग आइकॉन संजीव कपूर अब तक के सबसे जबरदस्त कुक-ऑफ के लिए कलर्स के ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में शामिल हुए

realme ने P4 सीरीज़ पोर्टफोलियो पर सीमित अवधि के “Power Days” ऑफर्स की घोषणा की, 19 फरवरी से शुरू

द स्मार्टेर ई इंडिया 2026 बना गुजरात का ‘एनर्जी का महाकुंभ’

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देगा
  • होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव 
  • ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो :बॉबी 
  • हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज
  • एडीफाई वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीखें हथकरघा एवं हस्तशिल्प की बारीकियां

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?