By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: पर्यटन नगरी सांकरी सौड़ में सोमेश्वर महाराज के देवगत मेले के अवसर पर दो दिवसीय ध्याणी मैंती मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडसंस्कृति

पर्यटन नगरी सांकरी सौड़ में सोमेश्वर महाराज के देवगत मेले के अवसर पर दो दिवसीय ध्याणी मैंती मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

Lokesh Badoni
Last updated: February 24, 2026 7:17 am
Lokesh Badoni Published February 24, 2026
Share
SHARE

 मोरी उतरकाशी

पर्यटन नगरी सांकरी सौड़ में सोमेश्वर महाराज के देवगत मेले के अवसर पर दो दिवसीय ध्याणी मैती मिलन कार्यक्रम सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। दो दिन तक चले ध्याणी मिलन कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए पर्यटन गांव सौड़ सांकरी के ग्रामीणों द्वारा देवगोत मेले के अवसर पर आयोजित ध्याणी मिलन कार्यक्रम में अन्य गांवों से अपने मायके सौड़ गांव पहुंची ध्याणियों ने दो दिन तक भव्य मेले में प्रतिभाग कर मायके वालों का आभार व्यक्त किया। आपको बताते चलें कि यह केवल एक मिलन नहीं, बल्कि हमारी जड़ों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

https://uttarakhandabtak.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260223-WA0293.mp4

पारंपरिक वेशभूषा: सांकरी गाँव की महिलाओं ने अपनी पारंपरिक पोशाक और आभूषणों में सज-धजकर अपनी सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन किया।

https://uttarakhandabtak.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260223-WA0288.mp4

लोक संस्कृति का संगम: सोमेश्वर महाराज के आशीर्वाद के साथ ढोल-दमाऊ की थाप पर लोक गीतों और पारंपरिक नृत्यों ने पूरे माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर सोंड गांव निवासी रंवाई जन एकता मंच के संयोजक चन्द्रमणी रावत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि रंवाई (रवाईं) घाटी अपनी विशिष्ट लोकसंस्कृति, देवआस्था, और समृद्ध लोक परंपराओं के लिए जानी जाती है, जहाँ मोरी क्षेत्र की अनूठी बोली, ढोल-दमाऊ की थाप, और पारंपारिक परिवेश तांदी नृत्य मुख्य आकर्षण हैं। यह आयोजन हमें याद दिलाता है कि विकास की दौड़ में भी हमारी बेटियां अपनी संस्कृति और संस्कारों की सबसे बड़ी संवाहक हैं। सौड-सांकरी के समस्त ग्रामवासियों व क्षेत्र वासियों ने परंपरा को जीवित रखा है। इस अवसर पर सेंकड़ों लोग उपस्थित थे।

You Might Also Like

नये क्षितिज – नये आयाम” — संघ के शताब्दी वर्ष पर देहरादून में भव्य जन गोष्ठी सम्पन्न !

देहरादून और हल्द्वानी के पत्रकारों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का शानदार आयोजन

ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तराखंड का अभूतपूर्व योगदान

क्लब महिंद्रा ने जिम कॉर्बेट में दूसरा रिज़ॉर्ट लॉन्च कर बढ़ाया अपना पोर्टफोलियो

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में दो दिवसीय ‘कॉफी मॉर्निंग’ और ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ उत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पर्यटन नगरी सांकरी सौड़ में सोमेश्वर महाराज के देवगत मेले के अवसर पर दो दिवसीय ध्याणी मैंती मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
  • नये क्षितिज – नये आयाम” — संघ के शताब्दी वर्ष पर देहरादून में भव्य जन गोष्ठी सम्पन्न !
  • देहरादून और हल्द्वानी के पत्रकारों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का शानदार आयोजन
  • ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तराखंड का अभूतपूर्व योगदान
  • क्लब महिंद्रा ने जिम कॉर्बेट में दूसरा रिज़ॉर्ट लॉन्च कर बढ़ाया अपना पोर्टफोलियो

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?