देहरादून
उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अभी से बिसात बिछानी शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जल्द ही राज्य के तीन दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान वे न केवल सरकार और संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगे, बल्कि आगामी चुनाव के लिए ‘जीत का मंत्र’ भी देंगे। वे कोर ग्रुप और कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ एक जिले और एक मंडल स्तर की टीम के साथ बैठक कर जमीनी तैयारी का रियलिटी चेक करेंगे। बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसदों के साथ कोर कमेटी की बैठक होगी। इसमें वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और विधानसभा वार फीडबैक साझा किया जाएगा। बैठक में सरकार के कामकाज के जनता पर प्रभाव और विधायकों के प्रदर्शन पर चर्चा होगी। पिछली बार जिन सीटों पर भाजपा को हार मिली थी, उनके लिए विशेष रणनीतिक खाका तैयार किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्रियों के साथ भी बैठक करेंगे, जिसमें सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता के बीच उनके प्रभाव की समीक्षा होगी।
बैठक के केंद्र में रहेंगे यह प्रमुख बिंदु
मंडल और जिला स्तर पर सांगठनिक कार्यक्रमों की समीक्षा।
कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर बूथ स्तर की सक्रियता परखना।
केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य।
मंत्रियों को 2027 के लिए अभी से कमर कसने और अटके कामों को पूरा करने के निर्देश।
कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर बूथ स्तर की सक्रियता परखना।
केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य।
मंत्रियों को 2027 के लिए अभी से कमर कसने और अटके कामों को पूरा करने के निर्देश।
