By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: सैंडिस्क ने कंटेंट क्रिएटर्स को सशक्त बनाने के लिए भारत में क्रिएटर सीरीज़ पेश की
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

सैंडिस्क ने कंटेंट क्रिएटर्स को सशक्त बनाने के लिए भारत में क्रिएटर सीरीज़ पेश की

Lokesh Badoni
Last updated: February 18, 2026 2:20 am
Lokesh Badoni Published February 18, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली। सैंडिस्क की नई क्रिएटर सीरीज़ अब भारत में उपलब्ध है। यह स्टोरेज सॉल्यूशंस की एक प्रोफेशनल रेंज है, जिसे आज के कंटेंट क्रिएटर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस लाइनअप में एक माइक्रोएसडी कार्ड एक एसडी यूएचएस-2 कार्ड, बेहद तेज़ यूएसबी-सी फ्लैश ड्राइव, आईफ़ोन के लिए मैगसेफ वाला एसएसडी, और एक फोन ड्राइव शामिल है जो भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कई तरह के डिवाइसेस को सपोर्ट करता है।
सैंडिस्क के कंट्री मैनेजर और वीपी, सुबिंद कुमार ने कहा आज के क्रिएटर्स अक्सर कई डिवाइसेस और फॉर्मेट्स के बीच काम करते हैं, जो एक चुनौती हो सकता है। सैंडिस्क क्रिएटर सीरीज़ को क्रिएटर्स के वर्कफ़्लो को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि वे अपनी क्रिएटिविटी को खुलकर दिखा सकें और अपनी तेज़ रफ़्तार लाइफस्टाइल के साथ तालमेल बिठा सकें। ये स्टोरेज सॉल्यूशंस क्रिएटर्स को उनकी कला की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए सशक्त बनाते हैं।
सैंडिस्क क्रिएटर सीरीज़ स्पीड, भरोसे और मजबूती का वादा करती है। यह हाई-रिज़ॉल्यूशन वीडियो, जनरेटिव एआई प्रोजेक्ट्स और तेज़ रफ़्तार वाले क्रिएटिव काम के लिए एकदम सही है। चाहे 4के वीडियो रिकॉर्ड करना हो, काम को मैनेज करना हो या बड़ी फाइलों का बैकअप लेना हो, यह क्रिएटर्स को अपने काम को आसानी से कैप्चर, ट्रांसफर, एडिट और सुरक्षित रखने में मदद करती है। इन सॉल्यूशंस के साथ एडोब सॉफ्टवेयर की मेंबरशिप का कॉम्प्लिमेंट्री ट्रायल भी मिलता है, जिसमें तीन महीने का एडोब लाइटरूम या एक महीने का एडोब क्रिएटिव क्लाउड शामिल है।
सैंडिस्क क्रिएटर फोन एसएसडी – क्रिएटिव प्रोडक्शन अब चलता-फिरता मैगसेफ वाले स्मार्टफोन के साथ आसानी से जुड़ने वाला, सैंडिस्क क्रिएटर फोन एसएसडी ऑन-द-गो कंटेंट क्रिएशन को एक नया मतलब देता है। आईफ़ोन 15 प्रो/प्रो मैक्स और आईफ़ोन 16 के लिए खास तौर पर बना यह एसएसडी 60एफपीएस पर एप्पल प्रोरेस 4के रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है; आप तुरंत एडिटिंग के लिए कंटेंट को सीधे इस ड्राइव में सेव कर सकते हैं। यह 1टीबी और 2टीबी की क्षमता में उपलब्ध है, जो क्रिएटर्स को बिना किसी समझौते के ज्यादा कैप्चर, स्टोर और एडिट करने की जगह देता है। इसमें एक मजबूत सिलिकॉन शेल, तीन मीटर तक गिरने से सुरक्षा, और आईपी65 पानी और धूल से बचाव की सुविधा है। यह भरोसेमंद और मजबूत ड्राइव आपको जहां चाहें और जब चाहें क्रिएट करने की आज़ादी देती है।

You Might Also Like

द स्मार्टेर ई इंडिया 2026 बना गुजरात का ‘एनर्जी का महाकुंभ’

वरिष्ठ नागरिकों के लिए रिटायरमेंट जीवन को नई परिभाषा दे रहा है बैटर लाईफ होम्स

‘Z’ ने किया ‘मारुति सुज़ुकी प्रस्तुत 24वें ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026’ का ऐलान, एक नए लेवल पर पहुंचा ‘फैनटरटेनमेंट

आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच

राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • द स्मार्टेर ई इंडिया 2026 बना गुजरात का ‘एनर्जी का महाकुंभ’
  • विकासखण्ड मोरी की न्याय पंचायत जखोल के इंटर कॉलेज जखोल में आयोजित शिविर में पुरोला विधायक दुर्गेशवर लाल, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने सुनी जनसमस्या
  • सैंडिस्क ने कंटेंट क्रिएटर्स को सशक्त बनाने के लिए भारत में क्रिएटर सीरीज़ पेश की
  • HCL फाउंडेशन ने एसजीपीजीआईएमएस, लखनऊ स्थित सलोनी हार्ट सेंटर को प्रदान किए अत्याधुनिक आईसीयू उपकरण
  • ’माया देवी यूनिवर्सिटी में विधि पाठशाला 2.o सेमिनार का आयोजन’

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?