By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: डीआईटी यूनिवर्सिटी में उत्तराखण्ड रोड सेफ्टी एंड ग्रीन अर्थ यूथ फेस्टिवल–2026 का सफल आयोजन 
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

डीआईटी यूनिवर्सिटी में उत्तराखण्ड रोड सेफ्टी एंड ग्रीन अर्थ यूथ फेस्टिवल–2026 का सफल आयोजन 

Lokesh Badoni
Last updated: February 14, 2026 2:16 am
Lokesh Badoni Published February 14, 2026
Share
SHARE

देहरादून। परिवहन विभाग, देहरादून द्वारा डीआईटी यूनिवर्सिटी में “उत्तराखण्ड रोड सेफ्टी एंड ग्रीन अर्थ यूथ फेस्टिवल–2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समय दोपहर 12:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित रहा। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक बनाना था। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को संदेश दिया गया कि जीवन अनमोल है, दुर्घटनाओं एवं प्रदूषण नियंत्रण हेतु नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है तथा जिम्मेदार नागरिक बनकर हम किसी की जान बचा सकते हैं।

कार्यक्रम में देवभूमि यूनिवर्सिटी, देहरादून; ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून; शिवालिक इंजीनियरिंग कॉलेज, देहरादून; आईएमएस यूनिवर्सिटी, देहरादून; उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, देहरादून; डीआईटी यूनिवर्सिटी, देहरादून; जीआरडी यूनिवर्सिटी, देहरादून; पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सालावाला; तथा ओलम्पस हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा एवं हरित पृथ्वी के संदेश पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लाइव म्यूजिकल परफॉर्मेंस, सड़क सुरक्षा उपकरणों के साथ फैशन रैम्प वॉक जैसे नवाचार कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सालावाला के छात्रों ने स्वागत गीत “स्वागतम् करते हैं हम” प्रस्तुत किया तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। ओलम्पस हाईस्कूल के छात्रों द्वारा फोक डांस के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश प्रसारित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर अपर परिवहन आयुक्त, उत्तराखण्ड द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सनत कुमार सिंह, अपर परिवहन आयुक्त, उत्तराखण्ड रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील शर्मा, उपयुक्त परिवहन, उत्तराखण्ड उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त डीआईटी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ जी. रघुरामा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि सनत कुमार सिंह द्वारा छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा गया कि यह कार्निवाल केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि सुरक्षित सड़कों और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में जिम्मेदार नागरिकता की सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

डीआईटी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ जी. रघुरामा ने परिवहन विभाग के माध्यम से आयोजित प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों को जनजागरूकता की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने छात्रों से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून संभाग डॉ अनीता चमोला द्वारा बताया गया कि सड़क सुरक्षा व प्रदूषण नियंत्रण केवल चालान तक सीमित नहीं है बल्कि युवाओं में नियमों के पालन के प्रति जागरूकता, अनुशासन एवं मानव जीवन के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि सड़क सुरक्षा का संदेश अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें निम्न संस्थान विजेता रहे

फैशन रैम्प वॉक प्रतियोगिता: डीआईटी यूनिवर्सिटी

म्यूजिकल बैंड प्रतियोगिता: उत्तरांचल यूनिवर्सिटी

मिश्रित प्रतियोगिता: ग्राफिक एरा एवं देवभूमि यूनिवर्सिटी

प्रतियोगिताओं का निर्णय शैलेश तिवारी, उप परिवहन आयुक्त, उत्तराखण्ड; संदीप सैनी, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) देहरादून संभाग; मयंक नेगी, प्राचार्य, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सालावाला; आशा पन्यूली, निदेशक, डीएन ग्रुप देहरादून एवं सेवानिवृत्त अपर निदेशक, विद्यालयी शिक्षा के निर्णायक मण्डल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के स्टॉल लगाए गए, जिनमें परिवहन विभाग, जिला उद्योग केंद्र, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शामिल रहे। फूड स्टॉल में साईलेंट बेकरी, सुमन कुमार फूड स्टॉल तथा कमल कैटरिंग रहे। गेम जोन सहश्रधारा द्वारा संचालित किया गया। सृजन हॉस्पिटल द्वारा फर्स्ट एड एवं सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया। स्वयं सहायता समूहों में आशा, बालाजी, गुरुकृपा एवं मंगला समूह ने प्रतिभाग किया। जेपी रिसर्च इंडिया प्रा. लि. द्वारा दुर्घटना क्रैश इन्वेस्टिगेशन प्रदर्शनी लगाई गई।

वाहन डीलर्स की ओर से डी डी पीएम कार ईवी, ओबरॉय मोटर्स (टाटा कार), एसएसएल होंडा (दुपहिया व तिपहिया सिमुलेटर), एमईएसएस रिवोल्ट ईवी, फ्यूचर ऑटो (ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी), बीएम हुंडई कार ईवी, शाकुंबरी ग्रैंड विटारा हाइब्रिड कार, एलाइड ऑटो एजेंसी ने अपने स्टॉल लगाए। वाहन डीलर्स स्टॉल श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु जीपी रिसर्च इंडिया लिमिटेड, जीपीएम हुंडई तथा सुमन कुमार फूड स्टॉल नंबर–5 को सम्मानित किया गया।

ओबरॉय मोटर्स द्वारा प्रदर्शित टाटा की सिएरा कार, जेपीएम देहरादून द्वारा प्रदर्शित महिन्द्रा की 9एस कार तथा एसएसएल होंडा द्वारा प्रस्तुत दुपहिया सिमुलेटर मशीन आकर्षण का केंद्र रहे।

पुरस्कार वितरण अपर परिवहन आयुक्त, उत्तराखण्ड सनत कुमार सिंह; उपयुक्त परिवहन, उत्तराखण्ड सुनील शर्मा; शैलेश तिवारी; संभागीय परिवहन अधिकारी देहरादून संदीप सैनी एवं डॉ अनीता चमोला द्वारा किया गया। विजेताओं के साथ-साथ प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में एकता उनियाल, प्रबंधक, राष्ट्रपति निकेतन, देहरादून; सुनील शर्मा, उपयुक्त परिवहन, उत्तराखण्ड; डॉ अनीता चमोला, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), देहरादून संभाग; पंकज श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रवर्तन देहरादून; चक्रपाणि मिश्रा, एआरटीओ (प्रशासन) देहरादून; अनिल नेगी, प्रभारी एआरटीओ प्रवर्तन, विकासनगर; मुकेश सैनी, एआरटीओ मुख्यालय; एमडी पपनौई; अनुराधा पन्त; प्रज्ञा पन्त; श्वेता रोशन, परिवहन कर अधिकारी देहरादून सहित परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस भव्य आयोजन में डीआईटी एवं अन्य विश्वविद्यालयों/कॉलेजों के लगभग 2000–2500 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

You Might Also Like

लाखामंडल क्षेत्र के पुड़िया गांव में स्थानीय परंपराओं के साथ राज्यमंत्री गीताराम गौड़ ने किया चौहान होमस्टे का उद्घाटन

शिवनगरी लाखामंडल में शिवरात्रि महापर्व की तैयारियां जोरों पर विशाल भण्डारे का भी होगा आयोजन

शेफ हरपाल सिंह सोखी ने देहरादून में लाइव क्यूलिनरी मास्टरक्लास की मेज़बानी की

प्रोटीन ब्रेकथ्रू अवेयरनेस प्रोग्राम 2026: भारत में संतुलित पोषण और प्रोटीन जागरूकता की आवश्यकता पर केंद्रित पहल

नगर पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने एक वर्ष का ब्यौरा रखा जनता के समक्ष

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में उत्तराखण्ड रोड सेफ्टी एंड ग्रीन अर्थ यूथ फेस्टिवल–2026 का सफल आयोजन 
  • लाखामंडल क्षेत्र के पुड़िया गांव में स्थानीय परंपराओं के साथ राज्यमंत्री गीताराम गौड़ ने किया चौहान होमस्टे का उद्घाटन
  • शिवनगरी लाखामंडल में शिवरात्रि महापर्व की तैयारियां जोरों पर विशाल भण्डारे का भी होगा आयोजन
  • ‘Z’ ने किया ‘मारुति सुज़ुकी प्रस्तुत 24वें ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026’ का ऐलान, एक नए लेवल पर पहुंचा ‘फैनटरटेनमेंट
  • शेफ हरपाल सिंह सोखी ने देहरादून में लाइव क्यूलिनरी मास्टरक्लास की मेज़बानी की

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?