By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: ‘Z’ ने किया ‘मारुति सुज़ुकी प्रस्तुत 24वें ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026’ का ऐलान, एक नए लेवल पर पहुंचा ‘फैनटरटेनमेंट
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

‘Z’ ने किया ‘मारुति सुज़ुकी प्रस्तुत 24वें ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026’ का ऐलान, एक नए लेवल पर पहुंचा ‘फैनटरटेनमेंट

Lokesh Badoni
Last updated: February 12, 2026 3:26 am
Lokesh Badoni Published February 12, 2026
Share
SHARE

मुंबई के एनएससीआई डोम में होगा आयोजन, ‘ये पल है फैंस का’ के साथ सिनेमा और दर्शकों के जश्न का वादा 

नई दिल्ली। Z, जो भारत की एक बड़ी कंटेंट और टेक्नोलॉजी कंपनी है, देश के एंटरटेनमेंट जगत को आकार देने में लंबे समय से अहम भूमिका निभाता आया है। ज़ी ने हमेशा कहानियों को नए अंदाज़ में पेश करने की कोशिश की है, ताकि दर्शक उन्हें सिर्फ़ देखें ही नहीं, बल्कि महसूस भी कर सकें। भावनाओं से जुड़ी कहानियों को नई तकनीक के साथ जोड़ते हुए, ज़ी टीवी, डिजिटल और अलग-अलग भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचता रहा है। कई दशकों के अनुभव के साथ, यह नेटवर्क अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर दर्शकों से जुड़ने के नए तरीके तलाशता रहा है, जिससे रिश्ता और भी गहरा और मज़बूत बन सके।

इसी सफर का एक अहम हिस्सा है ज़ी सिने अवॉर्ड्स, जो हिंदी सिनेमा में बेहतरीन काम को सम्मान देने वाला एक भरोसेमंद मंच बन चुका है। सालों के साथ यह अवॉर्ड शो सिर्फ़ इंडस्ट्री की उपलब्धियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सिनेमा और दर्शकों के बीच बने उस रिश्ते को भी दिखाता रहा है, जिसमें दर्शकों को सिनेमा का असली साथी और उसका सबसे बड़ा सपोर्टर माना गया है।

इस साल Z अपनी फैन-फर्स्ट सोच ‘फैनटरटेनमेंट’ को एक कदम और आगे ले जा रहा है। ‘ये पल है फैंस का’ के ज़रिए यह बात और पुख्ता की जा रही है कि सिनेमा के सबसे यादगार पल दर्शकों के प्यार, भरोसे और जुनून से ही बनते हैं। मारुति सुज़ुकी प्रस्तुत 24वां ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 इसी सोच का जश्न मनाता है, जहां हर पल सितारों और उनके सबसे बड़े चाहने वालों के साथ मिलकर खास बनाया जाता है।

2026 एडिशन का आधिकारिक ऐलान मुंबई में एक हाई-एनर्जी, फैन-ड्रिवन प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया गया, जहां बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार, तमन्ना भाटिया, जैकलीन फर्नांडीज़, सोनम बाजवा, अपारशक्ति खुराना, मिथुन और पलक मुच्छल एक साथ नजर आए। इस मौके पर सभी सितारों की मौजूदगी ने माहौल में गर्मजोशी, स्टार पावर और अपनापन भर दिया और उस सीज़न की शुरुआत की, जो सिनेमा को उसके सबसे बड़े चाहने वालों यानी फैंस की नज़र से सेलिब्रेट करता है। यह ऐलान सिर्फ देखने का नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव बन गया, जिसमें फैंस सिर्फ गवाह नहीं बने, बल्कि उस पल का हिस्सा बने।

‘ये पल है फैंस का’ की भावना को पूरी तरह निभाते हुए, यह ऐलान एक ऐसे अनुभव के रूप में सामने आया, जहां फैंस ने पल को देखा ही नहीं, बल्कि उसे आकार भी दिया। सुपरस्टार अक्षय कुमार ने सीधे फैंस से बातचीत की और सभी सितारों को स्टेज पर बुलाकर माहौल में जोश भर दिया। जैसे-जैसे उत्साह अपने चरम पर पहुंचा, मारुति सुज़ुकी प्रस्तुत 24वें ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 के ग्राउंड इवेंट की तारीख का ऐलान किया गया।

इसके बाद माहौल और भी जोश से भर गया, जब तमन्ना भाटिया, जैकलीन फर्नांडीज़, सोनम बाजवा और अपारशक्ति खुराना म्यूज़िक कंपोज़र मिथुन और सिंगर पलक मुच्छल के साथ स्टेज पर आए। सभी सितारों ने फैंस से खुलकर बातचीत की, मशहूर हुक स्टेप्स दोहराए और कई मजेदार, इंटरएक्टिव पलों का हिस्सा बने। हल्की-फुल्की नोकझोंक और अचानक हुई परफॉर्मेंस के साथ पूरी शाम में फैंस की भागीदारी सबसे अहम रही। परफॉर्मेंस, बातचीत और साझा उत्साह के इस खूबसूरत मेल ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया और सितारों व दर्शकों के बीच के खास रिश्ते को सेलिब्रेट करते हुए हर पल को यादगार बना दिया।

मारुति सुज़ुकी प्रस्तुत 24वां ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 अब टेलीविज़न, डिजिटल, प्रिंट और फैन-ड्रिवन अनुभवों के ज़रिए एक साझा सफर के रूप में आगे बढ़ रहा है। ऐलान से लेकर अवॉर्ड नाइट और उसके बाद तक दर्शकों की लगातार भागीदारी बनी रहे, यही इसका मकसद है। इस पूरे सफर में भावनात्मक जुड़ाव को मज़बूत करना, ज्यादा से ज्यादा लोगों की हिस्सेदारी बढ़ाना और फैनडम को सिनेमा की ताकत के रूप में सामने लाना ही इसकी सोच है।

 

लक्ष्मी शेट्टी, हेड – एडवर्टाइजमेंट रेवेन्यू, ब्रॉडकास्ट एंड डिजिटल, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने कहा, “ज़ी सिने अवॉर्ड्स अपने 24वें साल में कदम रख रहा है और आज यह हिंदी सिनेमा के सबसे भरोसेमंद और प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में गिना जाता है। इसकी लगातार लोकप्रियता की बड़ी वजह ज़ी का मज़बूत मल्टी-प्लैटफॉर्म नेटवर्क है, जो आज के दौर में दर्शकों के टीवी, डिजिटल और सोशल मीडिया पर कंटेंट देखने के बदलते तरीकों से जुड़ा हुआ है और दर्शकों से सीधा जुड़ाव बनाता है। ज़ी के नेटवर्क की पहुंच और मजबूती ने सालों से दर्शकों और पार्टनर्स का भरोसा जीता है, जो मारुति सुज़ुकी जैसे बड़े ब्रांड्स और हैल एनर्जी, राजधानी दाल, लॉरियल पेरिस ग्लाइकोलिक ग्लॉस, कैडबरी डेयरी मिल्क और बालाजी वेफर्स जैसे पार्टनर्स के साथ लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव में साफ दिखाई देता है। मारुति सुज़ुकी का ज़ी सिने अवॉर्ड्स के साथ चार साल का सफर इस साझेदारी की गहराई को दिखाता है, वहीं फैंस से जुड़े खास प्रयास यह भी बताते हैं कि यह मंच दर्शकों की भागीदारी को कितनी मजबूती से आगे बढ़ाता है। ये सभी साझेदारियां मिलकर ज़ी को एक ऐसा मंच बनाती हैं, जो भारतीय संस्कृति से जुड़ा हुआ है, आने वाले वक्त के लिए तैयार है और बड़े स्तर पर ब्रांड्स को असरदार तरीके से दर्शकों तक पहुंचाने का काम करता है।”

रुचिर तिवारी, चीफ क्लस्टर ऑफिसर – हिंदी एंड मराठी मूवीज़, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने कहा, “ज़ी सिने अवॉर्ड्स हमेशा से भरोसे और बड़े स्तर की पहचान का प्रतीक रहा है। हर नए एडिशन के साथ हमारी कोशिश रहती है कि अवॉर्ड नाइट पर दर्शकों को पहले से बेहतर और खास अनुभव मिले। 2026 में दर्शक सिनेमा का एक ऐसा जश्न देखने वाले हैं, जहां दमदार परफॉर्मेंस, यादगार पल और कहानी कहने का अंदाज़ सब कुछ पहले से अलग और नया महसूस होगा। हमारा फोकस एक ऐसी शाम बनाने पर है, जो दर्शकों को चौंकाए, खुश करे और शो खत्म होने के बाद भी लंबे वक्त तक उनके साथ बनी रहे।”

 

कार्तिक महादेव, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, ज़ी और ज़ी5 ने कहा, “फैनटरटेनमेंट और ‘ये पल है फैन्स का’ के साथ हम उस एहसास को सेलिब्रेट कर रहे हैं, जहां सिनेमा सच में ज़िंदा रहता है। वो पल, जो संस्कृति के साथ आगे बढ़ते हैं। वो सीन, एंट्री, डायलॉग और जज़्बात, जिन्हें फैन्स याद रखते हैं, दोहराते हैं, अपनी बातचीत का हिस्सा बनाते हैं और बार-बार जीते हैं। असली फैनडम इन्हीं पलों से बनता है और इन्हें मायने दर्शक ही देते हैं।”

मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्ज़ीक्यूटिव ऑफिसर – मार्केटिंग एंड सेल्स, पार्थो बनर्जी ने कहा, “ज़ी सिने अवॉर्ड्स ऐसा मंच है, जो लगातार दर्शकों की आवाज़ और उनके जज़्बे को सामने लाता है, और इसी वजह से ये जश्न सच में खास बनता है। मारुति सुज़ुकी और ज़ी, दोनों ही ऐसे ब्रांड हैं जो भारतीय संस्कृति से गहराई से जुड़े हैं और हम चौथी बार इस साझेदारी का जश्न मना रहे हैं। हमें गर्व है कि हम एसयूवी सेगमेंट में नई पीढ़ी के ग्राहकों के लिए अपनी पेशकश मारुति सुज़ुकी विक्टोरिस को सामने ला रहे हैं, जिसे ‘इंडियन कार ऑफ द ईयर 2026’ का खिताब मिला है और जो हर मामले में पूरी तरह तैयार है। विक्टोरिस को जो रिस्पॉन्स मिला है, वो किसी ऐतिहासिक उपलब्धि से कम नहीं है। मुझे खुशी के साथ ये साझा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि लॉन्च के सिर्फ 5 महीनों में इसकी 50,000 यूनिट्स बिक चुकी हैं। इसके साथ ही विक्टोरिस अपने सेगमेंट में भारतीय ऑटोमोबाइल इतिहास की सबसे तेज़ बिकने वाली एसयूवी बन गई है, जिसने इतनी जल्दी ये मुकाम हासिल किया है। विक्टोरिस अपने इनोवेशन और बेहतरीन क्वालिटी की सोच के साथ, हमारे उस लक्ष्य को दिखाती है, जिसमें हम अपने ग्राहकों के लिए आधुनिक डिजाइन, नई तकनीक और ज्यादा बेहतर ड्राइविंग अनुभव लेकर आना चाहते हैं। इसी के साथ मैं ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 की शुरुआत करता हूं और एक यादगार आयोजन की उम्मीद करता हूं।”

उन्निकन्नन गंगाधरन, डायरेक्टर, हैल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, “हैल एनर्जी ड्रिंक अपनी ग्लोबल जर्नी के 20 साल पूरे कर रही है और ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 जैसे मंच पर इस मुकाम का जश्न मनाना हमारे लिए गर्व की बात है। जो सफर हंगरी में एक छोटे से कारोबारी सपने के तौर पर शुरू हुआ था, वो आज 60 से ज्यादा देशों में मौजूद एक ग्लोबल ब्रांड बन चुका है। भारत हमारे लिए एक अहम बाजार है, जहां युवा और आगे बढ़ने की चाह रखने वाले लोग बड़ी भूमिका निभाते हैं। लोगों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए हम जल्द ही हैल ज़ीरो – व्हाइट पीच फ्लेवर लॉन्च करने जा रहे हैं, जो बिना शुगर वाला वेरिएंट होगा और आज की लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके साथ ही हमें हैल एनर्जी ड्रिंक – व्यूअर्स चॉइस सॉन्ग ऑफ द ईयर पेश करते हुए भी खुशी हो रही है, जो फैंस और सिनेमा के बीच की असली और गहरी जुड़ाव को सेलिब्रेट करता है।

इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने कहा, “मैंने 1991 में इंडस्ट्री में कदम रखा था और ज़ी टीवी की शुरुआत 1992 में हुई। कई मायनों में हमारा सफर साथ-साथ आगे बढ़ा है। ज़ी सिने अवॉर्ड्स एक प्रतिष्ठित और अहम मंच है और यहां कई बार परफॉर्म करने का मुझे मौका मिला है। मुझे खुशी है कि ज़ी सिने अवॉर्ड्स एक बार फिर लौट रहा है। इस साल भी मैं यहां परफॉर्म करने के लिए उत्साहित हूं और बाकी शानदार कलाकारों के साथ मंच साझा करने का इंतज़ार है।”

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने कहा, “ज़ी सिने अवॉर्ड्स हमेशा से सिनेमा का सबसे खूबसूरत जश्न रहा है। ऐसे ऐतिहासिक अवॉर्ड शो से जुड़ना अपने आप में बहुत खास एहसास है। ये वो मौका होता है, जब हम अपने काम का सम्मान करते हैं, कहानियों का जश्न मनाते हैं और फैंस व अपने साथी एक्टरों से जुड़ते हैं। मेरे लिए ऐसी शाम का हिस्सा बनना हमेशा खुशी की बात होती है, जो हमें याद दिलाती है कि हमें फिल्मों से प्यार क्यों हुआ था।”

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज़ ने कहा, “ज़ी सिने अवॉर्ड्स उन गिने-चुने इवेंट्स में से है, जो बिल्कुल बॉलीवुड फैमिली रीयूनियन जैसा लगता है। बेहतरीन फिल्में, शानदार टैलेंट और वो फैंस, जिनकी वजह से ये सब मुमकिन हो पाता है। इस जश्न का हिस्सा बनना बेहद रोमांचक होता है। ये हमें याद दिलाता है कि हम ये सब क्यों करते हैं, ताकि पर्दे पर जादू रच सकें और उसे उन लोगों के साथ सेलिब्रेट कर सकें, जो हम पर भरोसा करते हैं।”

एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने कहा, “ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 सिर्फ अवॉर्ड्स तक सीमित नहीं है, ये पूरे बॉलीवुड परिवार के साथ सिनेमा के जादू को सेलिब्रेट करने का मौका है। अपने साथी कलाकारों के साथ इस मंच को साझा करना और उन फैंस के सामने परफॉर्म करना, जिन्होंने हर फिल्म में हमें सपोर्ट किया है, ये एहसास कभी पुराना नहीं पड़ता। ये अनुभव जोश, उत्साह और दिल से मिली तारीफ से भरा होता है।”

अपारशक्ति खुराना ने कहा, “एक बार फिर ज़ी सिने अवॉर्ड्स को होस्ट करने के लिए लौटना मेरे लिए बेहद खास है। ये ऐसा जश्न है, जहां हिंदी सिनेमा का बेहतरीन काम, शानदार टैलेंट, यादगार कहानियां और सबसे ज़रूरी वो फैंस एक साथ आते हैं, जो सिनेमा की असली जान हैं। ज़ी सिने अवॉर्ड्स की अपनी एक अलग गर्मजोशी और ऊर्जा है, और ऐसे साल में इस जश्न के बीच में होना, जहां फैंस को सच में सबसे आगे रखा गया है, मुझे बहुत उत्साहित करता है।”

म्यूज़िक कंपोज़र और सिंगर मिथुन ने कहा, “एक कंपोज़र के तौर पर ज़ी सिने अवॉर्ड्स में परफॉर्म करना हमेशा एक अलग अनुभव होता है। ये ऐसा मंच है, जहां आप अपना संगीत सीधे उन लोगों के सामने पेश करते हैं, जिनसे वो दिल से जुड़ता है – कलाकार, इंडस्ट्री और वो फैंस, जिनकी वजह से मेरा संगीत इतना बड़ा बन पाता है। इस लंबे और खास सफर वाले जश्न का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व और रोमांच, दोनों लेकर आता है। यहां कला, सम्मान और दर्शक, तीनों खूबसूरती से एक साथ आते हैं।”

सिंगर पलक मुच्छल ने कहा, “मेरे लिए संगीत हमेशा दिलों को छूने का जरिया रहा है और ज़ी सिने अवॉर्ड्स इसके लिए सबसे सही मंच देता है। यहां परफॉर्म करना, उस इंडस्ट्री के बीच जिसे मैं मानती हूं और उन फैंस के सामने जिनका प्यार मुझे लगातार आगे बढ़ने की ताकत देता है, सच में बहुत खास है। ये टैलेंट, मेहनत और उस खुशी का जश्न है, जो सिनेमा और संगीत सबके जीवन में लेकर आते हैं।

You Might Also Like

आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच

राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान

12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

उत्तर प्रदेश में होगा फार्मा कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन, राज्य को भारत के अग्रणी फार्मा हब के रूप में स्थापित करने की पहल

फिज़िक्सवाला ने पूरे भारत में कक्षा 10 के सीबीएसई छात्रों के लिए मुफ्त डाउट हल करने में मदद और मॉक प्रीबोर्ड्स की घोषणा की

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘Z’ ने किया ‘मारुति सुज़ुकी प्रस्तुत 24वें ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026’ का ऐलान, एक नए लेवल पर पहुंचा ‘फैनटरटेनमेंट
  • शेफ हरपाल सिंह सोखी ने देहरादून में लाइव क्यूलिनरी मास्टरक्लास की मेज़बानी की
  • प्रोटीन ब्रेकथ्रू अवेयरनेस प्रोग्राम 2026: भारत में संतुलित पोषण और प्रोटीन जागरूकता की आवश्यकता पर केंद्रित पहल
  • नगर पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने एक वर्ष का ब्यौरा रखा जनता के समक्ष
  • तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में ‘एआई & यूथ: रीडिफाइनिंग स्ट्रेंथ’ थीम पर टेडएक्स यूथ इवेंट का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?