By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: डीआईटी विश्वविद्यालय के छात्र को मिला राष्ट्रीय गौरव
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

डीआईटी विश्वविद्यालय के छात्र को मिला राष्ट्रीय गौरव

Lokesh Badoni
Last updated: January 30, 2026 1:27 am
Lokesh Badoni Published January 30, 2026
Share
SHARE
  • गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में उत्तराखंड का परचम लहराया
  • प्रधानमंत्री रैली की कमान संभालकर रचा इतिहास, जिसे आरडीसी का सर्वाेच्च सम्मान माना जाता है

देहरादून। डीआईटी विश्वविद्यालय के सीनियर अंडर ऑफिसर उत्कर्ष शर्मा, जो बी.टेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) तृतीय वर्ष के छात्र हैं एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) 29 उत्तराखंड बटालियन के कैडेट हैं, का चयन उत्तराखंड निदेशालय से गणतंत्र दिवस समारोह (आरडीसी)-2026 के लिए हुआ था। यह चयन एक अत्यंत कठिन एवं प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया के पश्चात संपन्न होता है।
यह उपलब्धि उत्कर्ष शर्मा के अनुकरणीय अनुशासन, सशक्त नेतृत्व क्षमता एवं दृढ़ संकल्प को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। इस गौरवपूर्ण अवसर के माध्यम से उत्कर्ष ने न केवल डीआईटी विश्वविद्यालय का, बल्कि सम्पूर्ण उत्तराखंड राज्य एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कैडेट कोर का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया।
गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के दौरान, सीनियर अंडर ऑफिसर उत्कर्ष शर्मा को विशिष्ट अतिथियों के सम्मान में आयोजित अखिल भारतीय गार्ड ऑफ ऑनर का नेतृत्व करने का सम्मान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही उत्कर्ष ने प्रधानमंत्री रैली की कमान भी संभाली जिसे गणतंत्र दिवस समारोह का सर्वाधिक प्रतिष्ठित और गौरवपूर्ण सम्मान माना जाता है। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुकरणीय नेतृत्व और समर्पण के लिए उन्हें महानिदेशक राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा प्रदत्त प्रशंसा पत्र से भी सम्मानित किया गया।
डीआईटी विश्वविद्यालय, सीनियर अंडर ऑफिसर उत्कर्ष शर्मा के समर्पण, परिश्रम और राष्ट्र के प्रति अटूट सेवा भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा करता है। उनकी यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के समग्र विकास, नेतृत्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से रेखांकित करती है।
उत्कर्ष शर्मा की यह प्रेरणादायक उपलब्धि विद्यार्थियों को न केवल अकादमिक उत्कृष्टता, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए सार्थक योगदान देने की दिशा में भी प्रेरित करती है।
इस अवसर पर डीआईटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. जी. रघुराम कहते हैं कि सीनियर अंडर ऑफिसर उत्कर्ष शर्मा की यह उपलब्धि पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है और वे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।

You Might Also Like

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित 31वीं इंटर सीपीएसयू शतरंज प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ
  • देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?