By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: स्मार्ट मीटर के साथ चेक मीटर लगवाएं, सभी शंकाओं का समाधान पाएं
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

स्मार्ट मीटर के साथ चेक मीटर लगवाएं, सभी शंकाओं का समाधान पाएं

Lokesh Badoni
Last updated: January 10, 2026 1:54 pm
Lokesh Badoni Published January 10, 2026
Share
SHARE
  • स्मार्ट मीटर के साथ आपका पुराना मीटर भी लगा रहेगा
  • आप अपने दोनों मीटर के यूनिट का मिलान कर सकते हैं

नई दिल्ली। ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के उद्देश्य से सभी उपभोक्ताओं के घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर आपके मन में तनीक भी संदेह है, तो चेक मीटर आपके सभी शंकाओं का समाधान है। चेक मीटर के जरिए आप अपनी बिजली उपयोग का मिलान स्मार्ट मीटर के साथ कर सकते हैं। जिससे आपको यह पता चल जाएगा कि दोनों ही मीटर के यूनिट में कोई अंतर नहीं है। आपकी संतुष्टि के बाद विभागीय टीम पुराने मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर लगा रहने देगी।
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चेक मीटर की सुविधा स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं के मन में चल रहे शंकाओं के दूर करने के लिए दी गई है। यह उपभोक्ताओं की मांग पर स्मार्ट मीटर इंस्टॉल करने वाली टीम बिजली उपभोक्ताओँ के पुराने मीटर के साथ स्मार्ट मीटर इंस्टॉल करती है। ताकि, उपभोक्ता के मन में कोई संदेह न रह जाए। यह चेक मीटर मोहल्ले या सोसायटी में किसी एक या दो उपभोक्ता के घर पर ही लगाया जाएगा। क्योंकि, इसका उद्देश्य सिर्फ शंकाओं का समाधान करना है।
इस तरह काम करता है चेक मीटर
बिजली उपभोक्ताओं के मन में चल रहे शंकाओं के समाधान के लिए चेक मीटर लगाए जाते हैं। इस प्रक्रिया में उपभोक्ता के घर पर पुराने मीटर के बगल में स्मार्ट मीटर इंस्टॉल कर दोनों ही मीटर को एक-दूसरे के साथ कनेक्ट कर दिया जाता है। इंस्टॉलेशन के समय पुराने मीटर में कुल उपयोग की गई बिजली यूनिट दिखाई देगी, वहीं स्मार्ट मीटर में यह शून्य होगा। जैसे पुराने मीटर में कुल यूनिट 200 और स्मार्ट मीटर में यह शून्य होगा। दूसरे दिन पुराने मीटर में कुल खपत यूनिट 210 है तो स्मार्ट मीटर में यह 10 यूनिट दिखाई देगा। अर्थात उपभोक्ता ने एक दिन में 10 यूनिट बिजली का उपयोग किया है।
मिलान के बाद हट जाएंगे पुराने मीटर
चेक मीटर से मिलान की प्रक्रिया संतोषजनक होने के बाद मीटर इंस्टॉलेशन की टीम के द्वारा पुराने मीटर को हटा दिया जाएगा और स्मार्ट मीटर आपके घर में स्थाई रूप से लगा रहेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात कि चेक मीटर मिलान के दौरान बिजली यूनिट भले ही दोनों मीटर में दिखाई देगा, लेकिन उपभोक्ता का बिजली बिल एक ही मीटर के यूनिट के हिसाब से तैयार होता है।
चेक मीटर के उद्देश्य
चेक मीटर लगाने के मुख्य फायदे उपभोक्ताओं के विश्वास को बढ़ाना और सटीकता सुनिश्चित करना है। दरअसल, स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान कई उपभोक्ताओं के मन में यह शंका थी कि स्मार्ट मीटर से बिल ज्यादा आ सकता है या रीडिंग गलत हो सकती है। इस शंका को दूर करने के लिए ही चेक मीटर लगाकर स्मार्ट मीटर की सटीकता की पुष्टि की प्रक्रिया शुरू की गई।

उपभोक्ताओं ने क्या कहा ?
बरेली के उपभोक्ता शमशाद आलम ने कहा कि “मेरे घर में पिछले 6 महीने से स्मार्ट मीटर लगा है। मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है, मेरा बिल अब भी उतना ही आ रहा है, जितना पहले आ रहा था, अब तो घर बैठे मैं यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप से अपना बिल भी जमा कर लेता हूं।”

उपभोक्ताओं के विश्वास को बढ़ाना
चेक मीटर से उपभोक्ता खुद देख सकते हैं कि दोनों मीटर की रीडिंग एक समान है। इससे “स्मार्ट मीटर तेज चलता है” जैसी अफवाहें दूर होती हैं। इससे सटीक बिलिंग की गारंटी होती है। अबतक जहां भी चेक मीटर लगाए गए हैं, सभी जगह मिलान बिल्कुल सटीक रहा है। इसीलिए चेक मीटर को स्मार्ट मीटर की विश्वसनीयता को साबित करने का एक प्रभावी तरीका बताया जाने लगा है, जिससे उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के अन्य फायदे (जैसे रियल-टाइम ट्रैकिंग, प्रीपेड रिचार्ज, बिजली उपयोग पर नियंत्रण आदि) आसानी से मिल सकें।

You Might Also Like

realme ने 16 सीरीज़ का विस्तार करते हुए पेश किया आगामी realme 16 5G

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया एक्रेक्स 2026 में लाया व्यापक एचवीएसी इकोसिस्टम

रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिड-साइज क्रूजर ने बिक्री में 6 लाख का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया

15,000 हजार रुपये के अंदर खरीदने के लिए सबसे अच्छे स्मार्टफोन्स

किसान ट्रस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अपराजिता सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नन्हे मुन्ने बच्चों के डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चेहरे खिले
  • द आर्यन स्कूल में यूकेजी विद्यार्थियों के लिए स्नातक दिवस आयोजित
  • MOD स्पॉटलाइट 2026: उत्तराखंड का डिजिटल पुनर्जागरण
  • realme ने 16 सीरीज़ का विस्तार करते हुए पेश किया आगामी realme 16 5G
  • देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?