By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: फोनपे के 10 साल भारत को सशक्त बनाने के एक दशक का जश्न
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

फोनपे के 10 साल भारत को सशक्त बनाने के एक दशक का जश्न

Lokesh Badoni
Last updated: January 9, 2026 6:11 am
Lokesh Badoni Published January 9, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली : फोनपे ने हाल ही में इनोवेशन और भरोसे का एक शानदार दशक पूरा किया। भारत के फिनटेक इकोसिस्टम में 10 साल का यह सफर सिर्फ एक मील का पत्थर नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का उत्सव है। इस दशक में फोनपे ने न केवल वित्तीय पहुँच को बढ़ाया है, बल्कि भारत में लेन-देन और पैसों को मैनेज करने के तरीके को भी बदला है। साल 2025 में, फोनपे ने 600 मिलियन रजिस्टर्ड यूज़र्स का आँकड़ा पार करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की, जिसने भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था के आधार स्तंभ के रूप में इसकी भूमिका को और मज़बूत कर दिया।

इस सफ़र के बारे में बताते हुए, फोनपे के फाउंडर और सीईओ समीर निगम जी ने कहा कि हमारे दस साल के सफ़र का सबसे रोमांचक हिस्सा यह है कि, भले हम कितनी भी दूर आ गए हों, शिखर अभी भी नज़र नहीं आ रहा है। हमें अभी नहीं पता कि यह कैसा होगा और यही बात इसे रोमांचक बनाती है। हज़ारों जुनूनी, मेहनती लोग हर दिन अपने काम में सबसे अच्छा बनने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए यह सफ़र पहले जितना ही सार्थक और जोश से भरा हुआ है।”

फोनपे के फाउंडर और सीटीओ राहुल चारी जी ने कहा, मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि हमने फोनपे में क्या बनाया है। पूरी इंडस्ट्री और इकोसिस्टम से हमें जो सम्मान और समर्थन मिला है, उसने हमें और भी विनम्र बना दिया है। अगर इस सफ़र से कोई सीख मिलती है, तो वह यही है कि हमेशा कुछ ऐसा बनाएँ जिस पर लोग सच में विश्वास करें, क्योंकि जुनून ही वह शक्ति है जो एक विचार को बड़े प्रभाव में बदल देती है।”

इस साल हमारा पूरा फोकस कस्टमर्स के भरोसे मजबूत करने और अपनी सेवाओं को हर किसी तक पहुँचाने पर रहा। इसी सोच के साथ हमने यूपीआई सर्कल लॉन्च किया गया, जो भरोसेमंद कॉन्टैक्ट्स के लिए डेलीगेटेड पेमेंट की सुविधा देता है। साथ ही, करोड़ों यूज़र्स को धोखाधड़ी वाले ट्रांजेक्शन से बचाने के लिए हमने फोनपे प्रोटेक्ट’ जैसा मजबूत सुरक्षा कवच भी तैयार किया है।

मर्चेंट सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए, फोनपे ने मेड-इन-इंडिया स्मार्टस्पीकर और स्मार्टपॉड पेश किए हैं, जो देश भर के बिजनेस के लिए वित्तीय समावेशन को बढ़ावा दे रहे हैं। एसआईडीबीआई के साथ मिलकर हमारी उद्यम असिस्ट पहल के जरिए, हम एमएसएमई के लिए डिजिटल-फर्स्ट इंटीग्रेशन देने वाली शुरुआती कंपनियों में से एक बन गए हैं, जिससे छोटे व्यापारियों के लिए लोन लेना अब काफी आसान हो गया है। इसके अलावा, फोनपे ने भारत के “मिसिंग मिडिल” के लिए होम इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस जैसी किफायती, ज़रूरी सुरक्षा लॉन्च करके कंज्यूमर्स के लिए अपने प्रोडक्ट ऑफरिंग को बढ़ाया है। साथ ही म्यूचुअल फंड पर लोन जैसे स्मार्ट लेंडिंग विकल्पों के जरिए हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि करोड़ों लोगों तक न केवल वित्तीय सेवाएँ पहुँचें, बल्कि उन्हें जरूरत पड़ने पर तुरंत फंड्स भी मिल सकें।

अपनी शुरुआत से ही, फोनपे ने कई ‘इंडस्ट्री-फर्स्ट’ इनोवेशन किए हैं जिसने भारत के डिजिटल फाइनेंस के तौर-तरीकों को बदल दिया है। हमारा लक्ष्य वित्तीय सेवाओं का लोकतंत्रीकरण करना है, ताकि बैंकिंग और निवेश जैसी सुविधाएँ हर किसी के लिए बराबर और सुलभ हों। डिजिटल गोल्ड और म्यूचुअल फंड से लेकर इंश्योरेंस और स्टॉक ब्रोकिंग को आम जनता तक पहुँचाने तक – फोनपे अब सिर्फ एक पेमेंट ऐप नहीं, बल्कि एक ऐसा मजबूत प्लेटफॉर्म बन गया है जहाँ निवेश और सुरक्षा से जुड़ी हर सुविधा मौजूद है। फोनपे की मुख्य उपलब्धियों में फोनपे बिजनेस ऐप का लॉन्च शामिल है, जो मर्चेंट्स को उनके पेमेंट पर स्पष्टता और कंट्रोल देता है। यह छोटे बिजनेस को सशक्त बनाने के लिए मर्चेंट लेंडिंग, क्रेडिट तक पहुँच को आसान बनाने के लिए यूपीआई पर क्रेडिट लाइन, और बिना किसी रुकावट के ट्रांजेक्शन के लिए क्रॉस-बॉर्डर यूपीआई व यूपीआई लाइट जैसे फीचर्स पेश किए गए। इसके अलावा, साल 2024 में इंडस ऐपस्टोर, शेयर.मार्केट और सिक्योर लेंडिंग प्लेटफॉर्म्स की शुरुआत ने कंपनी के विस्तार को एक नई दिशा दी। 2022 में अपना डोमिसाइल भारत में शिफ्ट करके क्रेडिट व वेल्थ मैनेजमेंट के क्षेत्र में निरंतर विस्तार के साथ, फोनपे अब केवल एक यूटिलिटी ऐप से कहीं आगे बढ़कर भारत के वित्तीय ढाँचें का एक अभिन्न अंग बन चुका है। कंपनी यह सुनिश्चित कर रही है कि सुरक्षा, निवेश और क्रेडिट जैसे वित्तीय अधिकार देश के हर नागरिक के लिए सहज और सुलभ हों।

You Might Also Like

गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता

फ्लिपकार्ट ने डिजिटल कॉमर्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंक्लुसिव ग्रोथ के माध्यम से उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिवर्तन में अपना योगदान बढ़ाया

आर्यम गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 भव्यता से संपन्न

realme Music Fest 2026 में चार दीवारी की हुई एंट्री, धांधा न्योलीवाला के साथ करेंगे परफॉर्म

इम्पैक्ट मिंट्स ने रणवीर सिंह को भारत में अपना पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान
  • उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन
  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता
  • ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?