By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: राम आएंगे… आएंगे… राम आएंगे… की गूंज पर भावविभोर हुए व्यापारी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

राम आएंगे… आएंगे… राम आएंगे… की गूंज पर भावविभोर हुए व्यापारी

Lokesh Badoni
Last updated: January 5, 2026 6:39 am
Lokesh Badoni Published January 5, 2026
Share
SHARE

युवा दून डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन द्वारा पारिवारिक धार्मिक भजन संध्या का भव्य आयोजन

देहरादून | युवा दून डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन द्वारा अमरीक हॉल, रेस कोर्स, देहरादून में एक भव्य पारिवारिक धार्मिक भजन संध्या का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात जब भजन गायक दल ने “राम आएंगे… आएंगे… राम आएंगे”, “मेरे घर राम आएंगे” और “श्रीराम जय राम जय जय राम” जैसी भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं, तो पूरा सभागार राममय हो उठा और उपस्थित व्यापारी परिवार भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए।

इस आध्यात्मिक संध्या में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रांतीय डिस्ट्रीब्यूशन संगठन उत्तराखंड, दून उद्योग व्यापार मंडल तथा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया व्यापार मंडल के मुख्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र मनचंदा, अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल कुमार भोला, सचिव नरेश कुमार जैन एवं कोषाध्यक्ष विभोर जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक रुपेश वर्मा के साथ संगठन बोर्ड सदस्य कमलजीत शर्मा, अनुज जैन, अजय गर्ग, अजय मित्तल, राकेश बजाज, अनुज सिंगल, पंकज गुप्ता, विजय अग्रवाल, मनीष नंदा, आलोक गोयल एवं सुधीर दुआ ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

भजन संध्या में भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल,  विपिन नागलिया, अनिल गोयल, पूर्व राज्य मंत्री एवं समाजसेवी रविंद्र सिंह आनंद,  सुनील मेसन, विवेक अग्रवाल, राजेश सिंघल, विवेक सिंघल एवं प्रवीण वाधवा की विशिष्ट उपस्थिति रही। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन व्यापारिक समाज में पारिवारिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर “भये प्रकट कृपाला दीनदयाला” एवं “राम नाम की लूट है” जैसे भजनों के साथ उपस्थित जनसमुदाय ने सामूहिक भक्ति का अनुभव किया। आयोजक मंडल ने सभी अतिथियों, कलाकारों और सहभागी परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?