By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: आईसीआईसीआई बैंक ने कैपिटल गेन्स अकाउंट स्कीम लॉन्च की
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

आईसीआईसीआई बैंक ने कैपिटल गेन्स अकाउंट स्कीम लॉन्च की

Lokesh Badoni
Last updated: January 1, 2026 7:04 am
Lokesh Badoni Published January 1, 2026
Share
SHARE
ग्राहक टैक्स छूट हासिल करने और ब्याज कमाने के लिए लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन या बिक्री से हुई कमाई जमा कर सकते हैं
देहरादून। आईसीआईसीआई बैंक ने आज कैपिटल गेन्स अकाउंट स्कीम (सीजीएएस) को लॉन्च करने की घोषणा की। इस स्कीम के तहत ग्राहक निर्दिष्ट पूंजीगत परिसंपत्तियों* की बिक्री से प्राप्त, अभी निवेश न की गई दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ या बिक्री राशि जमा कर सकते हैं। इससे वे जमा राशि पर ब्याज कमाते हुए, अधिकतम तीन वर्षों तक कर-छूट* का लाभ ले सकते हैं।
यह लॉन्च भारत सरकार द्वारा आईसीआईसीआई बैंक को सीजीएएस जमा संभालने के लिए  अधिकृत संस्था के रूप में मंजूरी दिए जाने के बाद किया गया है।
1 जनवरी, 2026 से यह स्कीम निवासी व्यक्तियों और हिंदू अविभाजित परिवारों के लिए उपलब्ध है। जल्द ही यह गैर-व्यक्तियों और एनआरआई के लिए भी उपलब्ध होगी। यह उन करदाताओं के लिए उपयोगी है जो आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि से पहले दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ का पुनर्निवेश नहीं कर पाते। ग्राहक अपने नजदीकी आईसीआईसीआई बैंक शाखा (सीजीएएस नियमों के अनुसार ग्रामीण शाखाओं को छोड़कर) में जाकर कैपिटल गेन्स अकाउंट खोल सकते हैं।
आईसीआईसीआई बैंक के एक प्रवक्ता ने कहा, “हम भारत सरकार का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक को सीजीएएस जमा के लिए अधिकृत संस्था के रूप में मान्यता दी। इस स्कीम के माध्यम से ग्राहक निवेश न की गई दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ राशि को सुरक्षित रख सकते हैं, उस पर ब्याज कमा सकते हैं और अधिकतम तीन वर्षों तक पुनर्निवेश की योजना बनाते हुए कर-छूट का दावा कर सकते हैं। यह पेशकश हमारे ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप वित्तीय समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।”
कैपिटल गेन्स अकाउंट स्कीम की प्रमुख विशेषताएं और लाभ:
• टाइप ए (सेविंग्स अकाउंट): स्वीकृत पुनर्निवेश उद्देश्यों से जुड़ी लचीली निकासी सुविधा
• टाइप बी (टर्म डिपॉजिट अकाउंट): निश्चित अवधि की जमा के लिए संचयी या गैर-संचयी विकल्प
• कर-छूट: आईटीआर की नियत तिथि से पहले निवेश न की गई पूंजीगत लाभ या बिक्री राशि जमा कर, संबंधित आयकर धाराओं के तहत दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ पर छूट का दावा
• फंड को कुछ समय के लिए जमा करने की सुविधा: छूट की पात्रता खोए बिना, अधिकतम तीन वर्षों तक पुनर्निवेश की योजना बनाने का समय
• ब्याज आय: सामान्य बचत खाते या सावधि जमा के समान
• लचीला पुनर्निवेश: चुनी गई सीजीएएस के अनुसार, राशि को संपत्ति, कृषि भूमि, या गैर-शहरी क्षेत्रों/विशेष आर्थिक क्षेत्रों में औद्योगिक उपक्रम की नई पूंजीगत परिसंपत्तियों में निवेश किया जा सकता है; निकासी के लिए राशि के उपयोग का प्रमाण आवश्यक होगा।  

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?