By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: रॉयल ग्रीन व्हिस्की ने नए युग के अचीवर्स के लिए ‘लिव अप सक्सेस’ की नई ब्रांड फिलॉसफी पेश की
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

रॉयल ग्रीन व्हिस्की ने नए युग के अचीवर्स के लिए ‘लिव अप सक्सेस’ की नई ब्रांड फिलॉसफी पेश की

Lokesh Badoni
Last updated: December 22, 2025 1:47 am
Lokesh Badoni Published December 22, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। भारत में युवाओं पर केंद्रित सबसे तेजी से विकसित होते हुए व्हिस्की ब्रांड, रॉयल ग्रीन व्हिस्की की फिलॉसफी ‘‘टेस्ट द सक्सेस’’ से ‘‘लिव अप सक्सेस’’ में बदल गई है। साहसी और नई फिलॉसफी ‘‘लिव अप सक्सेस’’ जेन ज़ी और मिलेनियल्स के बदलते दृष्टिकोण के अनुरूप रॉयल ग्रीन व्हिस्की की नई पोज़िशनिंग है। यह पीढ़ी सफलता को न केवल एक पड़ाव, बल्कि दैनिक लम्हों, छोटी-छोटी कामयाबियों और व्यक्तिगत उपलब्धियों के रूप में देखती है।

आज के युवा ग्राहक अपनी महत्वाकांक्षा को नए सिरे से लिख रहे हैं। वो देर रात तक एडिटिंग करते हैं। महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट संभालते हैं और रचनात्मक सहयोग करते हैं। वो व्यक्तिगत विकास की ओर बढ़ते हुए उसे प्रदर्शित करने का साहस रखते हैं। ‘लिव अप सक्सेस’ इन्हीं छोटी-छोटी लेकिन महत्वपूर्ण जीतों की खुशी मनाती है, उनकी भागदौड़, पहचान और सफर को परिभाषित करती है और रॉयल ग्रीन को इन प्रामाणिक खुशियों की एक महत्वपूर्ण साथी बनाती है।

ब्रांड फिल्मः लिव अप सक्सेस विद रॉयल ग्रीन

‘‘लिव अप सक्सेस’’ अभियान एक नई डायनामिक ब्रांड डिजिटल फिल्म के साथ चलाया जा रहा है, जिसमें आज के अचीवर्स की मेहनतकश और शुद्ध गति प्रदर्शित की गई है। यह फिल्म दर्शकों को सीधे एक्शन में ले जाती है, जिसमें देर रात एडिट, क्रिएटिव ब्रेकथ्रू, शंकाओं के पल, साथ में मिलकर काम करना, और बैक अप रखने का आत्मविश्वास शामिल है। फिल्म के तेज कट, जीवंत विज़्युअल, और प्रामाणिक किरदार सफलता को छोटी-छोटी व्यक्तिगत उपलब्धियों के रूप में दिखाते हैं, जो समय के साथ मिलती चली जाती हैं।

रॉयल ग्रीन न केवल बड़ी सफलताओं, बल्कि इन छोटी-छोटी उपलब्धियों की भी एक महत्वपूर्ण साथी है। यह फिल्म युवा दर्शकों को एक स्पष्ट संदेश देती हैः आप सफलता के पीछे नहीं जा रहे हैं, बल्कि आप सफलताओं के साथ जी रहे हैं, और एक-एक करके उन्हें प्राप्त करते जा रहे हैं।

एडीएस स्पिरिट्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, पारस मान ने कहा, ‘‘हमारी रिपोज़िशनिंग केवल हमारी टैगलाईन को नहीं बदल रही है, बल्कि हम नई पीढ़ी के सामने खुद को कैसे रखते हैं, इसमें परिवर्तन लेकर आ रही है। आज सफलता का मतलब हर किसी के लिए अलग है, जो व्यक्तिगत है, अस्त-व्यस्त है, और लगातार आगे बढ़ता हुआ है। यह पहचानकर हमने ‘लिव अप सक्सेस’ की टैगलाईन दी है। यह व्यस्तता, असफल हुई मेहनत और छोटी-छोटी सफलताओं को सम्मानित करती है, जो बहुत मायने रखती हैं। ‘लाईव अप सक्सेस’ के साथ हम न केवल बड़ी उपलब्धियों, बल्कि कोशिश करते रहने के साहस, लगातार आगे बढ़ते रहने की लगन और कुछ उपयोगी कर दिखाने की खुशी का जश्न भी मना रहे हैं। रॉयल ग्रीन व्हिस्की इन विश्वसनीय और दैनिक खुशियों के लिए आपकी सबसे अच्छी साथी है।’’

‘‘लिव अप सक्सेस’’ अभियान एक इंटीग्रेटेड ब्रांड परिवेश, जैसे रील्स, क्रिएटर निर्मित स्टोरीटैलिंग, शॉर्ट डिजिटल फिल्म्स, संस्कृति से जुड़े सहयोगों और रिटेल विज़िबिलिटी के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा, जो युवा भारतीयों की आवाजों और उनके जीवन की वास्तविकताओं को सामने लाएगा।

You Might Also Like

गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता

फ्लिपकार्ट ने डिजिटल कॉमर्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंक्लुसिव ग्रोथ के माध्यम से उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिवर्तन में अपना योगदान बढ़ाया

आर्यम गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 भव्यता से संपन्न

realme Music Fest 2026 में चार दीवारी की हुई एंट्री, धांधा न्योलीवाला के साथ करेंगे परफॉर्म

इम्पैक्ट मिंट्स ने रणवीर सिंह को भारत में अपना पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान
  • उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन
  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता
  • ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?