नौगांव उतरकाशी
जनपद देहरादून ब्लाक चकराता के युवा संगठन लाखामंडल द्वारा आयोजित पहाड़ी दिवाली धमाका लाखामंडल प्रीमीयर लीग 2025 मिनी स्टेडियम सेरा ग्राउंड लाखामंडल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज विधिवत समापन हुआ। जिसमें लगभग यमुना घाटी क्षेत्र से 60 टीमों ने प्रतिभाग किया।आपको बताते चलें युवा संगठन लाखामंडल द्वारा 13/11/25 से 9/12/25 तक चलें क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच लाखामंडल की दोनों टीमो के बिच कड़ा मुकाबला हुआ। शिव क्लब लाखामंडल ने टास जीतकर 10 ओवर में 108 रनों का लक्ष्य रखा था जिसमें कि भैरव क्लब लाखामंडल विजेता टीम ने 6. 3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया। उपविजेता टीम शिव क्लब लाखामंडल रही। विजेता टीम के कप्तान पंकज शर्मा डिकोक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 बाल पर 66 रन की पारी खेलते हुए मैन ऑफ द मैच. मैन ऑफ द सीरीज अपने नाम किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि गीताराम गौड़ जनजाति सलाहकार परिषद राज्यमंत्री ने विजेता टीम को 150000 से नगद धनराशि तथा एक ट्राफी 11 मैडल से सम्मानित किया। तथा उपविजेता टीम को 75000 हजार रुपए नकद व एक ट्राफी 11 मेडल से सम्मानित किया। इस अवसर पर सरदार चौहान एस टी आयोग सदस्य। क्वासी मण्अडलध्यक्ष प्रितम चौहान, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरवीर डोभाल,बाबूराम शर्मा, मोहन लाल बहुगुणा स्याणा, सुरेन्द्र शर्मा, खुशीराम गौड़, बिपिन चौहान, सौरभ राणा,टीकाराम बहुगुणा,जगतराम शर्मा,बूटाराम गौड़, उत्तमचंद गौड़, अंतर दत्त बहुगुणा, श्याम दत्त,ओमप्रकाश बहुगुणा, विनोद रावत, विरेन्द्र भट्ट, आदि उपस्थित थे।