रंवाई घाटी रामा सिंराई के ग्राम पंचायत रौन में दो दिवसीय ध्याणी मिलन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में रौन की ध्याणीयों द्वारा अपने इष्ट देव श्री कपिल मुनि महाराज को चांदी के छत्र को भेंट करेंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान राजेश विजल्वाण ने कहा कि आज समस्त ध्याणी श्री कपिल मुनि महाराज की डोली के साथ श्री कमलेश्वर महादेव मंदिर जाएंगे उसके बाद समस्त ग्राम वासियों द्वारा ध्याणीयों का स्वागत सत्कार होगा। आचार्य मनमोहन बडोनी आचार्य संदीप विजलवाण ने बताया कि ध्याणी मिलन समारोह एक भब्य व पारंपरिक उत्सव है ये हमारी परंपरा और रीति-रिवाज आस्था को दर्शाति है उन्होंने कहा सम्मान समारोह में मंगलवार को ध्याणीयों का स्वागत सत्कार के साथ स्मृति चिन्ह व विशाल भोज के साथ समापन होगा। कार्यक्रम में शिवा युवा क्लब व समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।