By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: फरासू व चमधार भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट को 90 करोड़ स्वीकृतः डॉ. धन सिंह रावत
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

फरासू व चमधार भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट को 90 करोड़ स्वीकृतः डॉ. धन सिंह रावत

Lokesh Badoni
Last updated: November 29, 2025 10:22 pm
Lokesh Badoni Published November 29, 2025
Share
SHARE
  • मजरा महादेव-सौठ मोटरमार्ग पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित करने के निर्देश
  • कहा, विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के डमारीकरण व सुधारीकरण कार्यों में लायें तेजी

देहरादून। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 07 पर यातायात बाधित न हो इसके लिये फरासू व चमधार में भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट किया जायेगा। इसके लिये 90 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इसके अलावा क्षेत्र के अंतर्गत पीएमजीएसवाई के तहत बनी सड़कों को लोक निर्माण विभाग को हस्तगत की जायेगी, जिसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मोटरमार्गों के डामरीकरण व सुधारीकरण के कार्यों में तेजी लाने को भी कहा गया है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के विभिन्न मोटरमार्गों के निर्माण, डामरीकरण व सुधारीकरण कार्यों की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मोटरमार्गों के डामरीकरण व सुधारीकरण के कार्यों की नियमित मॉनिटिरिंग कर नियत समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। डॉ. रावत ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 07 पर फरासू व चमधार में अब भूस्खलन से बार-बार यातायात बाधित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इन दोनों जगह पर भूस्खलन जोन का उचित ट्रीटमेंट किया जायेगा, इसके लिये 90 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। जिसमें फरासू के लिये 53 करोड़ जबकि चमधार क्षेत्र में ट्रीटमेंट के लिये 37 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। शीघ्र ही दोनों जगहों पर ट्रीटमेंट कार्य शुरू कर दिया जायेगा। जिससे जनसामान्य व तीर्थयात्री सुगम व सुरक्षित आवागमन कर सकेंगे। डॉ. रावत ने कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत झाला-ग्वाड मोटरमार्ग व हिंवालीधार-सिरतोली मोटरमार्ग को स्वीकृति दे दी गई है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को माण्डाखाल-सरणा-चोपड्यूं मोटरमार्ग की स्वीकृति तथा श्रीनगर में पंचपीपल से स्वीत तक एलिवेटेड रोड़ की शीघ्र डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये। डॉ. रावत ने पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित सड़कों की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को मजरा महादेव-सौठ मोटरमार्ग को यथाशीघ्र लोक निर्मोण विभाग को हस्तगत करने को भी कहा। इसके अलावा उन्होंने चंगीन, कुठखाल, कठ्यूड़ मोटरमार्ग के सुधारीकरण, जल्लू गांव के मोटरमार्ग, गडोली, डुंगरी, जाख-अक्सोड़ा मोटरमार्ग का डामरीकरण तथा चपलोड़ी व फल्द्वाड़ी मोटर मार्ग के अवशेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

बैठक में सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज पाण्डेय, अपर सचिव दिनेश कुमार, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेश शर्मा, मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई एस.के.पाठक सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?