By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: गौचर मेला में लापरवाही बरतने वाले 20 व्यापारियों पर चालानी कार्यवाही, 800 से अधिक बाहरी व्यक्तियों का हुआ सत्यापन
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडचमोली

गौचर मेला में लापरवाही बरतने वाले 20 व्यापारियों पर चालानी कार्यवाही, 800 से अधिक बाहरी व्यक्तियों का हुआ सत्यापन

Lokesh Badoni
Last updated: November 19, 2025 3:02 pm
Lokesh Badoni Published November 19, 2025
Share
SHARE

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों एवं पुलिस मुख्यालय देहरादून के आदेशानुसार सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत एवं किसी भी अवांछित गतिविधि पर रोक लगाने के उद्देश्य से बाहरी व्यक्तियों व व्यापारियों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जाए।
इसी क्रम में जनपद चमोली में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशानुसार वर्तमान में संचालित हो रहे विभिन्न मेलों में सुरक्षा की दृष्टि से बाहरी व्यक्तियों की पहचान सत्यापित करना व किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के दृष्टिगत बृह्द सत्यापन अभियान चलाने हेतु संबंधितो को निर्देशित किया गया।
गौचर मेले में निरंतर जागरूकता अभियान चलाने और बार-बार अपील करने के बावजूद भी कुछ व्यापारियों द्वारा सत्यापन प्रक्रिया में लापरवाही बरती जा रही थी। सुरक्षा को लेकर इस उदासीनता को देखते हुए पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग राकेश भट्ट के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस एवं अभिसूचना इकाई चमोली की संयुक्त टीमों ने मेला क्षेत्र में व्यापक सत्यापन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने बाहरी व्यापारियों व व्यक्तियों से पहचान पत्र, दस्तावेज, पंजीकरण विवरण तथा गतिविधियों की गहन जांच की।
अभियान के दौरान में सत्यापन न कराने वाले 20 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही गई, जबकि पुलिस द्वारा अब तक 800 से अधिक बाहरी व्यक्तियों एवं व्यापारियों का सत्यापन किया जा चुका है तथा सत्यापन की प्रक्रिया आगे भी निरंतर गतिमान रहेगी। एसपी चमोली ने चौकी प्रभारी गौचर को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर अवैध गतिविधियों पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करें तथा सत्यापन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।
एसपी चमोली ने कहा “गौचर मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और इसकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता। असामाजिक तत्वों, अपराधियों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। चमोली पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है और किसी भी स्थिति में कानून व व्यवस्था के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।”
पुलिस ने स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएँ, ताकि सुरक्षित, अनुशासित एवं शांतिपूर्ण मेला वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

You Might Also Like

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित 31वीं इंटर सीपीएसयू शतरंज प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ
  • देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?