By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: सहकारिता विभाग द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित सात दिवसीय सहकारिता मेले में विविध कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने प्रतिभाग किया।
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडसामाजिक

सहकारिता विभाग द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित सात दिवसीय सहकारिता मेले में विविध कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने प्रतिभाग किया।

Lokesh Badoni
Last updated: November 18, 2025 7:29 am
Lokesh Badoni Published November 18, 2025
Share
SHARE

उत्तरकाशी।

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष में उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक एवं सहकारिता विभाग द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित सात दिवसीय सहकारिता मेला विविध कार्यक्रमों के साथ आगे बढ़ रहा है।

मेला अवधि के षष्ठम दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल रहे, जबकि अतिविशिष्ट अतिथि जगत सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि सन्तोषी राणा एवं सुषमा डंगवाल, सभासद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजदीप सिंह परमार, प्रमुख विकासखंड डुण्डा द्वारा की गई। कार्यक्रम में भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष राजीव बहुगुणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य पृथ्वीपाल सिंह मटूड़ा, भाजपा जिला महामंत्री परशुराम जगूड़ी, वरिष्ठ भाजपा नेता जगमोहन चौहान सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

मेले में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक द्वारा कृषकों एवं लाभार्थियों को चेक वितरित कर वित्तपोषण किया गया।

कार्यक्रम में मसीह दिलाशा स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नशामुक्ति पर प्रभावी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों की सराहना प्राप्त की। इसके साथ ही पाइनियर इंटरनेशनल स्कूल, जोशियाड़ा एवं सहारा क्रिश्चियन एकेडमी, जोशियाड़ा के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम के अंत में वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला सहकारी बैंक की पुरोला शाखा के प्रबंधक रविंद्र सिंह रावत को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला सहायक निबंधक प्रियंका घनसेला, सचिव/महाप्रबंधक मुकेश माहेश्वरी, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड पारित गुप्ता सहित सहकारिता विभाग, उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक एवं सहकारी समितियों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?