By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: नगर आयुक्त नमामी बंसल ने पशु चिकित्सा अनुभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक की आयोजित, स्वान पंजीकरण की वार्षिक रिपोर्ट की गई पेश
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

नगर आयुक्त नमामी बंसल ने पशु चिकित्सा अनुभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक की आयोजित, स्वान पंजीकरण की वार्षिक रिपोर्ट की गई पेश

Lokesh Badoni
Last updated: November 17, 2025 3:27 pm
Lokesh Badoni Published November 17, 2025
Share
SHARE

देहरादून । सोमवार को नगर आयुक्त नमामी बंसल ने नगर निगम देहरादून के केदारपुर स्थित ABC (Animal Birth Control) सेंटर में पशु चिकित्सा अनुभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में पशु चिकित्सा अनुभाग के अधिकारियों द्वारा कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया।
बैठक में सर्वप्रथम पशु चिकित्सा विभाग द्वारा स्वान (कुत्ता) पंजीकरण की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। अवगत कराया गया कि नगर निगम देहरादून द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड 2207 स्वान पंजीकरण किए गए हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में अत्यधिक वृद्धि दर्शाता है। इस प्रक्रिया के माध्यम से ₹4,17,000 की राजस्व प्राप्ति हुई। विभाग ने बताया कि पंजीकरण में वृद्धि का प्रमुख कारण ऑनलाइन पोर्टल की सुगमता, निगम द्वारा आयोजित शिविरों की संख्या बढ़ाना, वार्डवार जागरूकता अभियान चलाना, तथा पालतू स्वानों की पहचान के लिए विशेष दस्तक अभियान चलाना रहा।
नगर आयुक्त ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए निर्देश दिया कि जिन वार्डों में पंजीकरण अपेक्षाकृत कम हुआ है, वहाँ विशेष टीम बनाकर अभियान चलाया जाए और आने वाले महीनों में 100 प्रतिशत पंजीकरण लक्ष्य निर्धारित कर पूर्ण किया जाए।
नगर निगम द्वारा डेरियो के निरीक्षण के सम्बन्ध में बताया गया कि कई स्थानों पर अपशिष्ट निस्तारण, जल निकासी व्यवस्था, पशुओं के रहने की सफाई एवं दुर्गंध नियंत्रण में कमियाँ पाई गईं। डेरी नियमावली का पालन न करने वाले संचालकों पर विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष में वर्तमान तक ₹119,000 के चालान की कार्रवाई की गई है।
नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि डेरी अपशिष्ट के नालियों में बहने, सड़क गंदगी, दुर्गंध और स्थानीय शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए तथा शिकायत मिलने पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
खतरनाक एवं उग्र स्वानों के प्रबंधन संबंधी चर्चा में विभाग ने बताया कि शहर में पिछले कुछ महीनों में उग्र स्वान पकड़ने के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है, स्वान पशुओं के शेल्टर के लिए शेल्टर होम (डॉग कैनाल) की संख्या में वृद्धि करने के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन वर्तमान तक कार्य प्रारंभ न होने पर नगर आयुक्त द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र शेल्टर होम (dog canal) का निर्माण/ विस्तारीकरण किए जाने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि नए शेल्टर होम (डॉन कैनाल) में उग्र स्वानों के लिए सुरक्षित बाड़बंदी, CCTV निगरानी, क्वारंटीन सेक्शन, चिकित्सा कक्ष, भोजन एवं पानी की स्वचालित प्रणाली तथा स्वच्छता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। डांग कैनाल के निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्ता परीक्षण और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।
ABC (Animal Birth control) की समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त ने बधियाकरण प्रक्रिया की पारदर्शिता, पशुओं की पकड़, शल्य क्रिया, दवा वितरण, रिकवरी अवधि तथा पुनर्स्थापन की समग्र निगरानी को और मजबूत करने पर जोर दिया। विभाग ने अवगत कराया कि वर्तमान में प्रतिदिन औसत बधियाकरण क्षमता बढ़ाई जा रही हैं।
नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि प्रतिदिन की बधियाकरण रिपोर्ट, स्वान पकड़ने की GPS-आधारित लोकेशन रिपोर्ट, तथा उपचार के बाद पुनर्स्थापन की वीडियो/फोटो रिपोर्ट सिस्टम पर अपलोड की जाए, ताकि प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी रहे। नगर आयुक्त ने यह भी कहा कि नागरिकों की शिकायतें — जैसे आवारा स्वानों का समूह बनना, काटने की घटनाएँ, तथा रात के समय स्वानों का व्यवहार — इन सभी पर त्वरित कार्रवाई की जाए और सभी वार्डों में नियमित गश्त बढ़ाई जाए।
इसके अतिरिक्त शहर में विचरण करने वाले आवारा पशुओं को पकड़ने हेतु विशेष दल (रैपिड एक्शन टीम) का गठन करने के निर्देश भी नगर आयुक्त महोदय द्वारा पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित दिए गए।

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?