By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: लखनऊ ने रचा फिटनेस का नया इतिहास: ऊर्जा, एकता और उत्साह के संग सम्पन्न हुई एसके लखनऊ मैराथन 2025
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
UPदिल्लीस्पोर्ट्स

लखनऊ ने रचा फिटनेस का नया इतिहास: ऊर्जा, एकता और उत्साह के संग सम्पन्न हुई एसके लखनऊ मैराथन 2025

Lokesh Badoni
Last updated: November 17, 2025 7:27 am
Lokesh Badoni Published November 17, 2025
Share
SHARE
  • सेलिब्रिटी गेस्ट रणविजय द्वारा फ्लैग-ऑफ के साथ हुई मैराथन की शुरुआत
  • हज़ारों धावकों ने मिलकर दिया स्वस्थ शहर, सुरक्षित समाज और जागरूक नागरिकता का संदेश

लखनऊ : राजधानी लखनऊ की सड़कों ने आज एक अभूतपूर्व उत्साह देखा, जब एसके लखनऊ मैराथन 2025 ने फिटनेस, सामुदायिक एकता और जागरूकता का एक शानदार उदाहरण पेश किया। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट (आईआईईएमआर), एसके फाइनेंस और संस्कृति युवा संस्थान द्वारा आयोजित इस मेगा इवेंट में देशभर से आए हजारों धावकों ने ‘लखनऊ मुस्कराएगा भी, दौड़ेगा भी’ की थीम को सच्चे अर्थों में जीवंत किया।

सुबह के ताज़ी हवा में सेलिब्रिटी गेस्ट रणविजय और योगा एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन नीरज सिंह द्वारा फ्लैग-ऑफ किए जाने के साथ 1090 चौराहे से दौड़ की शुरुआत हुई, जिसने शहर की रफ्तार और जोश दोनों को नई ऊँचाई दी। महिलाएँ, युवा, प्रोफ़ेशनल रनर्स, फिटनेस एंथुज़िएस्ट और पहली बार दौड़ में शामिल होने वाले प्रतिभागियों ने तीन कैटेगरी 21 KM, 10 KM और 4 KM में शानदार प्रदर्शन किया। हर कदम के साथ, ट्रैफिक अवेयरनेस, वुमन सेफ्टी और हेल्दी लिविंग का संदेश ज़मीन पर उतरता नज़र आया।

इवेंट में गेस्ट ऑफ ऑनर नीरज सिंह और सेलिब्रिटी गेस्ट रणविजय की मौजूदगी ने युवा धावकों में अतिरिक्त जोश भर दिया। एसके फाइनेंस के होल टाइम डायरेक्टर यश सेतिया और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अमनप्रीत सिंह बत्रा और आईआईईएमआर निदेशक मुकेश मिश्रा की उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।

शहर के अनुभवी पेसरों अक्षय मेहता, अमित सिंह, माया, संजीव सज्जन, रचना जोशी, हामिद रज़ा और अजीत सिंह ने धावकों को समय के अनुसार गति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 4 KM की निशुल्क कैटेगरी में महिलाओं और विद्यार्थियों ने रिकॉर्ड भागीदारी दर्ज कराई, जिसने आयोजकों के सामाजिक संदेश को और मजबूत किया। रूट के विभिन्न हिस्सों पर लाइव म्यूज़िक, वॉलंटियर्स की एनर्जी, फिटनेस एक्टिविटीज़ और दर्शकों के उत्साह ने हर धावक को प्रेरित किया। पूरा शहर आज मानो ‘फिटनेस और सकारात्मकता’ के रंग में रंग गया था।

विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार

21 KM और 10 KM दोनों श्रेणियों में शीर्ष तीन विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विजेताओं के चेहरों की मुस्कान इस बात का प्रमाण थी कि मेहनत और समर्पण हमेशा फल देता है।

21 KM हाफ मैराथन में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान रजनीश, द्वितीय स्थान मनोहर निषाद तथा तृतीय स्थान कलाम सिंह बिष्ट ने प्राप्त किया।
वहीं महिला वर्ग में रीना पटेल, प्रेमलता गुप्ता ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 10 KM पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान इंद्रजीत, द्वितीय स्थान प्रदीप कुमार और तृतीय स्थान टी हूजन ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में खुशबू पटेल, हर्षिता और प्रेक्षी विजेता रहे।

इस अवसर पर बात करते हुए गेस्ट ऑफ ऑनर श्री नीरज सिंह ने कहा: ”मैराथन की खूबसूरती सिर्फ फिनिश लाइन में नहीं, बल्कि उस सामूहिक भावना में है जो शहर को एक धड़कन पर ले आती है। हमें खुशी है कि हम इस बदलाव का हिस्सा बने, और विश्वास है कि लखनऊ आने वाले समय में इसी ऊर्जा के साथ और भी मजबूत कदम बढ़ाएगा।”

एसके फाइनेंस के होल टाइम डायरेक्टर यश सेतिया ने कहा: “लखनऊ की ऊर्जा ने एक नया उदाहरण पेश किया है। ट्रैफिक सेंस से लेकर वुमन सेफ्टी तक आज हर धावक एक संदेश लेकर दौड़ा है। यही कदम आने वाले समय में एक सुरक्षित और जागरूक शहर की नींव रखेंगे।”

आईआईईएमआर निदेशक मुकेश मिश्रा ने कहा: “आज लखनऊ ने साबित कर दिया कि शहर सिर्फ दौड़ता नहीं है, बल्कि उम्मीद, अनुशासन और एक नई सोच के साथ आगे बढ़ता है। यह मैराथन हर उस धावक की जीत है जिसने खुद को बेहतर बनाने के लिए पहला कदम उठाया।”

एसके लखनऊ मैराथन 2025 सिर्फ एक रनिंग इवेंट नहीं, बल्कि लखनऊ की स्पिरिट, एकता और जागरूकता का उत्सव बनकर उभरी। हर प्रतिभागी के कदमों ने ये साबित किया कि शहर की ताकत उसके लोगों की सकारात्मक सोच और सामूहिक प्रयास में बसती है। लखनऊ ने आज फिर दिखा दिया जब शहर साथ दौड़ता है, तो भविष्य और भी उजला होता है।

You Might Also Like

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया एक्रेक्स 2026 में लाया व्यापक एचवीएसी इकोसिस्टम

रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिड-साइज क्रूजर ने बिक्री में 6 लाख का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया

15,000 हजार रुपये के अंदर खरीदने के लिए सबसे अच्छे स्मार्टफोन्स

किसान ट्रस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अपराजिता सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन

realme ने 27.8% वेयरेबल्स वृद्धि दर्ज की, 4% बाजार गिरावट के बीच YoY वृद्धि में #1 ब्रांड के रूप में उभरा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न
  • देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव
  • चैत्र नवरात्रि देवी शक्ति उपासना का पर्व व बसन्त ऋतु का आरंभ और हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।
  • टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में अपने बहुआयामी ऊर्जा पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया
  • देहरादून के पाँच वर्षीय बालक ने शुरू की अपनी ‘मिनी लाइब्रेरी’ – “द रीडिंग नेस्ट”

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?