By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: लखनऊ मुस्कुराएगा भी, दौड़ेगा भी: 16 नवम्बर को आयोजित होगी एसके लखनऊ मैराथन
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
UPदिल्ली

लखनऊ मुस्कुराएगा भी, दौड़ेगा भी: 16 नवम्बर को आयोजित होगी एसके लखनऊ मैराथन

Lokesh Badoni
Last updated: November 15, 2025 3:33 pm
Lokesh Badoni Published November 15, 2025
Share
SHARE

देशभर के रनर्स मिलकर मनाएंगे हेल्थ, हार्मनी और होप का उत्सव
महिला सुरक्षा और ट्रैफिक अवेयरनेस का दिया जाएगा सन्देश
लखनऊ । राजधानी लखनऊ तैयार है ऊर्जा, उत्साह और फिटनेस से भरपूर रविवार का स्वागत करने के लिए। एसके लखनऊ मैराथन 2025 का आयोजन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इवेंट मैनेजमेंट (आईआईईएमआर ), एसके फाइनेंस और संस्कृति युवा संस्थान के सह-प्रायोजन से किया जा रहा है। इस मैराथन की थीम ‘लखनऊ मुस्कुराएगा भी, दौड़ेगा भी’ फिटनेस और एकजुटता का प्रतीक है, जो शहरवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सामूहिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। मैराथन का उद्देश्य ‘ट्रैफिक अवेयरनेस, वुमन सेफ्टी और क्लीन लखनऊ जैसे गंभीर मुद्दों को युवाओं के बीच और भी प्रभावशाली तरीके से पहुँचाना है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आईआईईएमआर निदेशक मुकेश मिश्रा ने कहा: ”एसके लखनऊ मैराथन हर उस व्यक्ति के लिए है जो खुद को बेहतर बनाना चाहता है। यह दौड़ सिर्फ कदमों की नहीं, जज़्बे और अनुशासन की कहानी है। रन का फ्लैग ऑफ 16 नवम्बर को 1090 चौराहे से होगा। आईआईईएमआर को गर्व है कि हम इस बदलाव की यात्रा के भागीदार हैं।”
एसके फाइनेंस के मार्केटिंग हेड अंशुल जैन ने कहा: ”एसके लखनऊ मैराथन सिर्फ एक स्पोर्ट्स इवेंट नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिकता और जागरूकता का संदेश है। हम चाहते हैं कि लखनऊ के लोग न केवल फिटनेस के लिए दौड़ें, बल्कि ट्रैफिक सेंस, महिला सुरक्षा और स्वच्छ शहर की भावना के साथ दौड़ें। इस पहल का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है, क्योंकि परिवर्तन हमेशा कदमों से ही शुरू होता है और यही कदम आने वाले कल को बेहतर बनाते हैं।
मैराथन की महत्वपूर्ण जानकारियां:
मैराथन से एक दिन पहले, 15 नवम्बर को शेरोस हैंगऑउट, लखनऊ में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिब एक्सपो आयोजित होगा, जहाँ प्रतिभागियों को अपने बिब किट्स और टीशर्ट लॉन्च और वितरित किए जाएंगे। रेस डे पर कोई किट वितरित नहीं की जाएगी। मैराथन में योगा एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन श्री नीरज सिंह गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे। वहीं, सेलेब्रिटी गेस्ट रणविजय की मौजूदगी कार्यक्रम को और ऊर्जावान बनाएगी। इसके साथ ही एसके फाइनेंस के होल टाइम डायरेक्टर यश सेतिया और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अमनप्रीत सिंह बत्रा भी उपस्थित होंगे।
लखनऊ का सबसे बड़ा रनिंग इवेंट एसके लखनऊ मैराथन तीन कैटेगरी में आयोजित होगा –
21 KM (हाफ मैराथन) – सुबह फ्लैग ऑफ के साथ 4:30 बजे
10 KM रन –  सुबह 5:30 बजे
4 KM रन – सुबह  6:40 बजे फ्लैग ऑफ के साथ शुरू होंगी।
रूट विवरण:
दौड़ का प्रारंभ 1090 चौराहा से होगा, जो रिवरफ्रंट (मरीन ड्राइव), अम्बेडकर पार्क, सहारा शहर, नीरज पांडे क्रॉसिंग और जनेश्वर मिश्रा पार्क के पास से होकर वापस 1090 चौराहा पर समाप्त होगी।
पेसिंग टीम और धावक
एसके लखनऊ मैराथन में शहर के नामी रनर्स पेसर के रूप में भाग लेंगे:
21KM हाफ मैराथन: अक्षय मेहता (2.00 hrs), अमित सिंह (2.10 hrs), माया (2.20 hrs), संजीव सज्जन (2.30 hrs), रचना जोशी (2.40 hrs)
10KM रन: हामिद रज़ा (65 मिनट), अजीत सिंह (70 मिनट)
पुरस्कार राशि:
प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है:
21 KM: प्रथम पुरस्कार ₹11,000, द्वितीय ₹5,000, तृतीय ₹2,500
10 KM: प्रथम पुरस्कार ₹5,000, द्वितीय ₹3,000, तृतीय ₹1,100
इवेंट हाइलाइट्स:
महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष पहल
सामाजिक सरोकार के इस आयोजन में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए, 4 किलोमीटर की दौड़ को महिलाओं और विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। देशभर से सैकड़ों धावक इस रन में हिस्सा लेंगे। रेस डे पर माहौल को ऊर्जावान बनाने के लिए संगीत, फिटनेस एक्टिविटीज़ और स्थानीय प्रदर्शन की विशेष व्यवस्था होगी। आयोजन का उद्देश्य फिटनेस और हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना है, साथ ही रनिंग को सामुदायिक एकता का उत्सव बनाना है।
लखनऊ की सड़कों पर दौड़ते ये कदम सिर्फ फिटनेस का प्रतीक नहीं, बल्कि एक सकारात्मक सोच, अनुशासन और सामूहिक उत्साह का संदेश हैं। यह मैराथन शहर के हर नागरिक को यह याद दिलाती है कि असली जीत फिनिश लाइन पार करने में नहीं, बल्कि खुद को हर दिन बेहतर बनाने में है।

You Might Also Like

realme ने 16 सीरीज़ का विस्तार करते हुए पेश किया आगामी realme 16 5G

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया एक्रेक्स 2026 में लाया व्यापक एचवीएसी इकोसिस्टम

रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिड-साइज क्रूजर ने बिक्री में 6 लाख का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया

15,000 हजार रुपये के अंदर खरीदने के लिए सबसे अच्छे स्मार्टफोन्स

किसान ट्रस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अपराजिता सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • द आर्यन स्कूल में यूकेजी विद्यार्थियों के लिए स्नातक दिवस आयोजित
  • MOD स्पॉटलाइट 2026: उत्तराखंड का डिजिटल पुनर्जागरण
  • realme ने 16 सीरीज़ का विस्तार करते हुए पेश किया आगामी realme 16 5G
  • देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न
  • देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?