By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया ईट राइट यूथ हैकथॉन का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया ईट राइट यूथ हैकथॉन का शुभारंभ

Lokesh Badoni
Last updated: November 9, 2025 6:56 am
Lokesh Badoni Published November 9, 2025
Share
SHARE

कहा, स्वस्थ व सेहतमंद खाद्य प्रणाली के प्रति जागरूक होंगे युवा

देहरादून :उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज यमुना कालोनी स्थित अपने शासकीय पर आवास“ईट राइट यूथ हैकथॉन – इनोवेशन चैलेंज” का शुभारंभ किया। यह आयोजन युवाओं में नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने, सही खानपान की संस्कृति विकसित करने तथा सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर डॉ रावत ने कहा कि हैकथॉन का उद्देश्य राज्य के युवाओं में “Eat Right, Eat Healthy, Eat Sustainable” (सही खाओ, स्वस्थ खाओ, टिकाऊ खाओ) की अवधारणा को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, चिकित्सा एवं तकनीकी संस्थानों के छात्र-छात्राएँ इसमें भाग लेकर “ईट राइट” विषय पर अपने नवोन्मेषी विचार एवं समाधान भी प्रस्तुत करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने कहा कि राज्य में हाल के वर्षों में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियाँ जैसे मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मानसिक तनाव एवं हृदय रोगों में तेजी से वृद्धि देखी गई है। इस चुनौती से युवा वर्ग विशेष रूप से प्रभावित हो रहा है। “ईट राइट इनोवेशन चैलेंज” युवाओं के लिए एक अवसर है कि वे राज्य की खाद्य प्रणाली को और अधिक स्वस्थ, सुरक्षित एवं टिकाऊ बनाने हेतु नवीन समाधान प्रस्तुत करें।

इस अवसर पर मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह भी कहा कि “राज्य के युवाओं में जीवनशैली पर आधारित बीमारियों का होना चिंता का विषय है। यदि हम अपने भोजन की गुणवत्ता, पोषण और खानपान की आदतों में सुधार लाएँ, तो इन बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। ‘ईट राइट यूथ हैकथॉन’ जैसी पहल युवाओं को इस दिशा में सोचने और समाज में जागरूकता फैलाने का सशक्त मंच प्रदान करती है।”

Nutrition Connect एवं GAIN India (Global Alliance for Improved Nutrition) द्वारा प्रायोजित तथा Academy of Management Studies (AMS) द्वारा कार्यान्वित हैकथॉन में प्रतिभागियों को अपने विचार प्रस्तुत करने, प्रोटोटाइप या मॉडल विकसित करने, तथा डिजिटल, सामाजिक और व्यवहारिक नवाचारों के माध्यम से “ईट राइट” अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। चयनित सर्वश्रेष्ठ विचारों को राज्य स्तर पर पुरस्कार, सम्मान एवं कार्यान्वयन के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

डॉ रावत ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के Fit India Movement पर आधारित विजन को साकार करेगी और “स्वस्थ उत्तराखण्ड – सशक्त उत्तराखण्ड” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के उप आयुक्त गणेश कंडवाल, GAIN India की कंट्री हेड एस. देबजानी, विजेता एवं एएमएस के वरिष्ठ सलाहकार जे. सी. पांडे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ढोल नगाड़ों रणसिंघा वैदिक मंत्रोच्चार कलशयात्रा के साथ महिमहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ढोल नगाड़ों रणसिंघा वैदिक मंत्रोच्चार कलशयात्रा के साथ महिमहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?