By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: ऋषिकेश निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग विधवा महिला की संपत्ति कब्जाने का मामला, एसपी को सौंपी जांच
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

ऋषिकेश निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग विधवा महिला की संपत्ति कब्जाने का मामला, एसपी को सौंपी जांच

Lokesh Badoni
Last updated: October 27, 2025 8:44 am
Lokesh Badoni Published October 27, 2025
Share
SHARE

जनता दर्शन में अपनी समस्या लेकर पहुंचे 134 फरियादी, अधिकांश का मौके पर ही समाधान,

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, सीमांकन, अतिक्रमण, मार-पीट, प्रमाण पत्र, आपदा से क्षतिपूर्ति सहायता, आर्थिक सहायता, भरण पोषण, सामाजिक सुरक्षा योजना आदि से जुड़ी 134 समस्या/शिकायतें दर्ज हुई। अपर जिलाधिकारी ने मौके पर ही कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया साथ ही कुछ प्रकरणों को इससे जुड़े विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनता दरबार में ऋषिकेश निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग विधवा महिला चम्पागिरी ने अपनी ही बेटी के पुत्र पर उनकी संपत्ति कब्जाने की नीयत से उन्हें जान से मारने की धमकी देने और हर रोज मारपीट करने की शिकायत पर एडीएम ने एसपी ग्रामीण को तत्काल मामले की जांच कर दोषियों पर कडी कार्रवाई करने को कहा। सुद्वोवाला निवासी बुजुर्ग महिला कृष्णा देवी ने बड़े बेटे पर उत्पीड़न करने, देखभाल न करने और छोटे भाई की मृत्यु के बाद उसके हिस्से की जमीन कब्जाने के लिए मारपीट की शिकायत पर एडीएम ने विकासनगर एसडीएम को भरण पोषण एक्ट के तहत वाद दर्ज करते हुए मामले का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। बल्लुपुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दामाद द्वारा उनके मकान पर कब्जा करने और मारमीट करने की शिकायत पर एसपी सिटी को मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मोथरोवाला निवासी पूजा ने अपनी तंग आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बताया कि उसकी तीन बेटियां है। पति की दोनों किड़नी खराब है। बच्चों की परवरिश एवं पढ़ाई रूक गई है। नत्थनपुर निवासी कुसुम देवी ने पति के मृत्यु के बाद अपनी आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। इस पर अपर जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन को मामले की जांच कर आर्थिक सहायता के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अजबपुरखुर्द निवासियों ने सीवर लाइन कार्य, पुलिया का नव निर्माण, सड़क एवं नालियों के निर्माण कार्य पूरा न होने की शिकायत पर शहरी विकास विकास विभाग को तत्काल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। बादामवाला में सड़क की नाली बंद होने से आवासीय भवन एवं कृषि भूमि में जल जमाव की समस्या पर अधिशासी अभियंता लोनिवि को नाली खुलवाने के लिए शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कोटि कनसार निवासी व्यक्ति ने राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज न होने की समस्या पर एसडीएम चकराता को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

रायपुर निवासी संदीप कुमार पाल ने प्रॉपर्टी डीलर पर धोखाधडी करने और पैसे न लौटाने की शिकायत पर सीओ पुलिस को विधिवत कार्रवाई करने को कहा गया। राजेन्द्र नगर निवासी गीता धवन ने मकान कब्जाने की नीयत से किराएदार द्वारा घर खाली न करने की शिकायत पर एसडीएम और सीओ सिटी को किराया एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान पीडित लोगों ने भूमि का सीमांकन, रजिस्ट्री, अवैध कब्जा हटवाने से जुड़ी तमाम शिकायतें एडीएम के समक्ष रखी। जनता दरबार में उप नगर आयुक्त संतोष कुमार पांडेय, तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह, विवेक राजौरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, डीपीओ जितेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ढोल नगाड़ों रणसिंघा वैदिक मंत्रोच्चार कलशयात्रा के साथ महिमहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ढोल नगाड़ों रणसिंघा वैदिक मंत्रोच्चार कलशयात्रा के साथ महिमहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?