By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: महामहिम क्राउन प्रिंस ने मक्का में “किंग सलमान गेट” परियोजना की घोषणा की
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

महामहिम क्राउन प्रिंस ने मक्का में “किंग सलमान गेट” परियोजना की घोषणा की

Lokesh Badoni
Last updated: October 16, 2025 1:56 am
Lokesh Badoni Published October 16, 2025
Share
SHARE

पटना। सऊदी अरब के महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद — क्राउन प्रिंस, प्रधानमंत्री और रुआ अल हरम अल मक्की कंपनी के निदेशक मंडल के अध्यक्ष — ने मक्का शहर में “किंग सलमान गेट” नामक एक नई विकास बहुउद्देशीय परियोजना की घोषणा की है।

यह परियोजना अल मस्जिद अल हरम के ठीक पास लगभग 1.2 करोड़ वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जाएगी। यह मक्का और उसके केंद्रीय क्षेत्र के विकास में एक बड़ा कदम है, जिससे शहर को आधुनिक शहरी नियोजन (अर्बन प्लानिंग) का एक वैश्विक उदाहरण बनाने की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।

किंग सलमान गेट का शहरी विकास और अवसंरचना रूपांतरण अल-मस्जिद अल-हरम तक पहुँच को सुगम बनाएगा । इसका उद्देश्य अल मस्जिद अल हरम तक पहुँच को और बेहतर बनाना, सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाना और तीर्थयात्रियों व आगंतुकों के अनुभव को और सुखद बनाना है। यह पहल तीर्थयात्री अनुभव कार्यक्रम (पिलग्रिम एक्सपीरियंस प्रोग्राम) के लक्ष्यों के अनुरूप है।

रणनीतिक रूप से अल मस्जिद अल हरम के समीप स्थित यह एकीकृत बहुउद्देशीय (मिक्स्ड-यूज़) परियोजना मक्का की मौजूदा सुविधाओं को और ऊँचे स्तर पर ले जाने के साथ-साथ आवास, आतिथ्य, व्यापार और संस्कृति से जुड़ी नई संभावनाएँ प्रस्तुत करेगी। इसमें इनडोर और आउटडोर दोनों मिलाकर लगभग 9 लाख लोगों के नमाज़ पढ़ने की सुविधा होगी।

परियोजना में सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क (पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क) से सीधा जुड़ाव होगा, जिससे दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवागमन और सुविधा दोनों आसान बनेंगे।
किंग सलमान गेट मक्का की ऐतिहासिक पहचान और आधुनिक जीवनशैली के बीच एक संतुलन स्थापित करेगा। यह परियोजना न केवल नई सुविधाएँ जोड़ेगी, बल्कि मक्का की पारंपरिक वास्तुकला और सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षित रखेगी।

इस योजना के अंतर्गत लगभग 19,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक स्थलों का पुनर्विकास किया जाएगा, ताकि मक्का की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को सहेजते हुए हर आगंतुक को एक समृद्ध और अर्थपूर्ण अनुभव दिया जा सके।

किंग सलमान गेट परियोजना सऊदी विज़न 2030 के आर्थिक रूपांतरण (इकॉनॉमिक ट्रांसफॉर्मेशन) लक्ष्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके तहत वर्ष 2036 तक 3 लाख से अधिक रोजगार अवसरों के सृजन की संभावना है।

किंग सलमान गेट का विकास रुआ अल हरम अल मक्की कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जो एक पीआईएफ (पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड) कंपनी है। यह कंपनी अल-मस्जिद अल-हरम के आसपास शहरी विकास को बढ़ावा देकर मक्का को वैश्विक स्तर पर रियल एस्टेट विकास का एक मानक स्थापित करने के पीआईएफ की रणनीति को समर्थन देने का लक्ष्य रखती है। रुआ अल हरम अल मक्की सतत संसाधन प्रबंधन के लिए नवोन्मेषी समाधानों के माध्यम से निवासियों, तीर्थयात्रियों और आगंतुकों पर सकारात्मक प्रभाव डालने के साथ-साथ मक्का की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी वैश्विक स्तर की सर्वोत्तम रियल एस्टेट विकास प्रथाओं (ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिसेज) को अपनाने और उत्कृष्ट अनुभव सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है।

You Might Also Like

realme ने realme DigiShield India Program के तहत एक अधिक साइबर-सुरक्षित भारत बनाने के लिए IIIT-दिल्ली के साथ MoU साइन किया

फोनपे की ऐतिहासिक उपलब्धि: भारत भर में 50 मिलियन रजिस्टर्ड मर्चेंट्स का आंकड़ा पार

द सिंधिया स्कूल को भारत के टॉप 100 ग्रीन स्कूल्स में मिली जगह

realme ने Flipkart SASA LELE Sale, Amazon Great Summer Sale और realme Anniversary Days Sale के दौरान पावर-पैक्ड डील्स की घोषणा की

कानपुर में मुंह और पेट के कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं: डॉक्टरों ने बताए कारण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “मिलेट्स फॉर मॉडर्न किचन्स एंड वेलनेस” ने देहरादून में भोजन, स्वास्थ्य और सजग जीवनशैली को एक मंच पर लाया
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में देशभक्ति की ज्योति प्रज्वलित
  • श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड ने उत्तर भारत में किया विस्तार, उत्तराखंड में एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स लॉन्च की
  • तुलाज़ इंस्टीट्यूट में 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑन एंटरप्रेन्योरशिप का आयोजन
  • मदर्स डे पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?