By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: मोरी पुलिस द्वारा संगठित गिरोह के 4 शातिर तस्करों को अवैध चरस का परिवहन करते हुये किया गिरफ्तार ।
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंड

मोरी पुलिस द्वारा संगठित गिरोह के 4 शातिर तस्करों को अवैध चरस का परिवहन करते हुये किया गिरफ्तार ।

Lokesh Badoni
Last updated: October 13, 2025 6:22 am
Lokesh Badoni Published October 13, 2025
Share
SHARE

मोरी/उत्तरकाशी

थाना मोरी पुलिस द्वारा संगठित गिरोह के 4 शातिर तस्करों को अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया है, ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल* के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत *पुलिस उपाधीक्षक बडकोट श्री देवेन्द्र सिंह नेगी* के निकट पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष मोरी श्री मोहन कठैत* के नेतृत्व में *मोरी पुलिस टीम द्वारा आज 13 अक्टूबर 2025 को मोरी, बिंगसारी बैण्ड के पास चैकिंग के दौरान संगठित गिरोह के 4 शातिर तस्करों शहनवाज, जावेद, सावेज तथा जितेन्द्र को वाहन संख्या UK 07TE 1963 (हुंडई कार) से अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 1 किलो 109 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी ।*

उक्त तस्कर बडे शातिर किस्म के हैं जो संगठित गिरोह के रुप नशे की तस्करी करते हैं। पुछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह *पहाडी क्षेत्र से नशीले पदार्थ/चरस को इकट्ठा करके उसे देहरादून आस-पास के क्षेत्र में सप्लाई करते हैं। तस्करी के दौरान यह 2 गाडियां लेकर चलते है, गिरोह के कुछ सदस्य आगे वाली गाडी से रैकी करते निकलते हैं, वहीं अन्य सदस्य पीछे वाली गाडी से नशीले पदार्थ का परिवहन करते हैं। आज भी वह चरस को इकट्ठा कर देहरादून ले जाने के फिराक में थे, किन्तु पुलिस के मुखबिर तन्त्र ने उनके मंसुबों को नकाम कर दिया।* अभियुक्त सावेज के विरुद्ध पूर्व में भी थाना पुरोला पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग दर्ज है, जिसमे वह जेल जा चुका है। मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्तो के और अधिक आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही। पुलिस द्वारा उक्त मामले मे गहन छानवीन की जा रही है, गिरोह की पुरी चेन तक पहुँचने के प्रयास किये जा रहे हैं।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त तस्करों के विरुद्ध थाना मोरी पर *8/20/60 NDPS Act* के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तरी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये *श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया द्वारा उत्सावर्धन हेतु टीम को 2500 रु0 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।*

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- शहनवाज आलम पुत्र अमीर आलम निवासी ग्राम सांपला खत्री थाना देववन्द, सहारनपुर उत्तर-प्रदेश, उम्र 35 वर्ष
2- मो0 जावेद पुत्र अनथ हुसैन निवासी म0नं0 1507 चांदतारे वाली गली ब्रहामण वाला निरंजनपुर, पटेलनगर देहरादून, उम्र 36 वर्ष
3- सावेज पुत्र शहजाद निवासी तलहेडी बुजुर्ग थाना देववन्द,सहारनपुर उत्तरप्रदेश, उम्र 30 वर्ष
4- जितेन्द्र कुमार पुत्र शुभाष चन्द निवासी डिग्गी ढस्का थाना ननौता, सहारनपुर उत्तर-प्रदेश, 33 उम्र वर्ष।

*बरामद माल-
1- 1 किलो 109 ग्राम चरस ( करीब 2.20 लाख रु0)
2- UK 07TE 1963 (हुंडई कार) व UK 07TD 8898 (स्वीफ्ट डिजायर)

*पुलिस टीम-*
1- श्री मोहन सिंह कठैत- थानाध्यक्ष मोरी
2- अ0उ0नि0 भगत राम
3- कानि0 सत्यपाल
4- कानि0 गणेश राणा
5- कानि0 बिशन
6- कानि0 अजय रमोला
7- होमगार्ड अनिल

You Might Also Like

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह

पुरोला विधान सभा को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में 22 प्रमुख मोटर मार्गों एवं डामरीकरण कार्यों को मिली स्वीकृति

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस लॉन्च किया

आयुर्वेद को अपनाने, समझने और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का दिया संदेश

माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर पुनर्विचार करे सरकार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने एमएसएमई की क्षमताएं बढ़ाकर भारत के विनिर्माण तंत्र को मजबूत करने के लिए ‘उड़ान’ पहल शुरू की
  • realme 16 Pro Harry Potter Edition और realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition की पहली बिक्री शुरू
  • उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह
  • एफर्टलेस एलिगेंसः पेश है क्लासिक 350 सिग्नेचर व्हाईट एडिशन
  • ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने Nixa Shield 6kA MCB रेंज लॉन्च कर स्विचगियर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?