By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: सिर और गले के कैंसर के 5 शुरुआती लक्षण
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

सिर और गले के कैंसर के 5 शुरुआती लक्षण

Lokesh Badoni
Last updated: October 8, 2025 4:06 pm
Lokesh Badoni Published October 8, 2025
Share
SHARE

डॉ. सुरेंदर कुमार डबास, चेयरमैन – मणिपाल कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर सेंटर एवं ऑन्को रोबोटिक सर्जरी, मणिपाल हॉस्पिटल

नई दिल्ली : मुँह, गले, वॉयस बॉक्स, थायरायड, नाक, साईनस या सैलाईवरी ग्लांड में होने वाले कैंसर सिर और गले के कैंसर की श्रेणी में आते हैं। इस प्रकार के कैंसर बहुत मामूली लक्षण प्रकट करते हैं, जिनकी वजह से उनकी पहचान करना मुश्किल होता है और लोग उन्हें स्वास्थ्य की आम समस्या मानकर नजरंदाज करते रहते हैं। गला लगातार खराब रहना, आवाज में लंबे समय तक बदलाव, मुँह में लगातार छाले या दाग बने रहना, निगलने में कठिनाई होना और गले में गाँठ होना इनके शुरुआती लक्षण हैं, जो दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर का परामर्श लेना चाहिए। इस तरह के कैंसर के लिए आज रोबोटिक सर्जरी जैसी अत्याधुनिक विधियाँ उपलब्ध हैं, जो मिनिमली इन्वेज़िव तकनीकों की मदद से प्रभावशाली इलाज प्रदान करती हैं।

डॉ. सुरेंद्र कुमार डबास, चेयरमैन – मणिपाल कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर सेंटर एवं ऑन्को रोबोटिक सर्जरी, मणिपाल हॉस्पिटल बताते हैं कि रोबोटिक सर्जरी सिर और गले के कैंसर के लिए एक प्रभावशाली तकनीक क्यों हैः

* अत्यधिक सटीक सर्जरीः रोबोटिक सर्जरी से विशाल 3-डी व्यू मिलता है। हाथ पर पहने जाने वाले उपकरण गले और मुँह के नाजुक हिस्सो में जाकर भी ट्यूमर को आसानी से बाहर निकाल देते हैं।
* मिनिमली इन्वेज़िवः ट्यूमर तक आम तौर से मुँह के रास्ते पहुँचा जाता है, इसलिए शरीर में बड़ा चीरा लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसकी वजह से शरीर पर कम दाग लगते हैं, संक्रमण का जोखिम कम हो जाता है और आसपास के स्वस्थ टिश्यू की रक्षा होती है।
* दर्द कम होता है और स्वास्थ्य लाभ तेजी से मिलता हैः छोटे चीरे लगने के कारण खून कम निकलता है, ऑपरेशन के बाद दर्द कम होता है और हॉस्पिटल में कम समय रुकना पड़ता है। इससे मरीजों को ज्यादा जल्दी अपनी सामान्य गतिविधियाँ फिर से शुरू करने में मदद मिलती है।
* बेहतर परिणामः सर्जरी से बोलने, निगलने और साँस लेने की क्षमता को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है, जिससे इलाज के बाद जीवन में सुधार होता है।
* जटिल मामलों के लिए प्रभावशालीः रोबोटिक सर्जरी की मदद से शरीर के नाजुक और मुश्किल पहुँच वाले हिस्सों से भी ट्यूमर को काटकर निकाला जा सकता है। इसलिए इन हिस्सों के लिए एकाधिक सर्जरी या फिर एक बड़ी ओपन सर्जरी करने की जरूरत से बचा जा सकता है।
डॉ. सुरेंद्र कुमार डबास, चेयरमैन – मणिपाल कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर सेंटर एवं ऑन्को रोबोटिक सर्जरी, मणिपाल हॉस्पिटल ने कहा, ‘‘सिर और गले के कैंसर के शुरुआती लक्षण प्रकट होते ही तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। कैंसर की पहचान जितनी जल्दी हो जाती है, इलाज उतना ही आसान होता है। सिर और गले के कैंसर के लिए रोबोटिक सर्जरी बेहतर परिणाम प्रदान करती है। समय पर पहचान और रोबोटिक सर्जरी जैसे उन्नत उपचार से अधिकांश मरीज अच्छी तरह स्वस्थ हो सकते हैं।“

You Might Also Like

realme ने realme DigiShield India Program के तहत एक अधिक साइबर-सुरक्षित भारत बनाने के लिए IIIT-दिल्ली के साथ MoU साइन किया

फोनपे की ऐतिहासिक उपलब्धि: भारत भर में 50 मिलियन रजिस्टर्ड मर्चेंट्स का आंकड़ा पार

द सिंधिया स्कूल को भारत के टॉप 100 ग्रीन स्कूल्स में मिली जगह

realme ने Flipkart SASA LELE Sale, Amazon Great Summer Sale और realme Anniversary Days Sale के दौरान पावर-पैक्ड डील्स की घोषणा की

कानपुर में मुंह और पेट के कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं: डॉक्टरों ने बताए कारण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “मिलेट्स फॉर मॉडर्न किचन्स एंड वेलनेस” ने देहरादून में भोजन, स्वास्थ्य और सजग जीवनशैली को एक मंच पर लाया
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में देशभक्ति की ज्योति प्रज्वलित
  • श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड ने उत्तर भारत में किया विस्तार, उत्तराखंड में एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स लॉन्च की
  • तुलाज़ इंस्टीट्यूट में 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑन एंटरप्रेन्योरशिप का आयोजन
  • मदर्स डे पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?