गुन्दियाटगांव खण्ड के हुडोली मण्डल में शताब्दी वर्ष के निमित्त एकत्रीकरण सरस्वति शिशु मन्दिर हुडोली में सम्पन्न हुआ जिसमें पूर्व जिला कार्यवाह मुख्यवक्ता के रूप में गोविंद राणा उपस्थित थे। स्वयं सेवकों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा पंच परिवर्तन, पर्यावरण , कुटुम्ब प्रबोधन सामाजिक समरसता, स्वका भाव एवं नागरिक कर्तव्य विषयों पर विस्तार से चर्चा कर स्वयंसेवक को संघ में प्रवेश करना मात्र नहीं बल्कि संघ को अपने में प्रवेश करना जरूरी है। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में संघ के पंच परिवर्तन पर कार्य करने का आह्वान किया। सभी स्वयंसेवकों ने समता एवं योगाभ्यास के पश्चात शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम अध्यक्ष सुमन रावत एवं संजय रावत (सह जिला प्रचार प्रमुख),हर्षमणी, रमेश, कपिल, कुलदीप, किशोरीलाल आदि स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे।