By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: अजमेर में क्रिकेट अकादमी ऑफ पठान्स (CAP) का 37वां केंद्र शुरू, यूसुफ पठान ने किया उद्घाटन
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

अजमेर में क्रिकेट अकादमी ऑफ पठान्स (CAP) का 37वां केंद्र शुरू, यूसुफ पठान ने किया उद्घाटन

Lokesh Badoni
Last updated: September 29, 2025 3:45 pm
Lokesh Badoni Published September 29, 2025
Share
SHARE

अजमेर (राजस्थान): क्रिकेट अकादमी ऑफ पठान्स (CAP) ने आज अजमेर के प्रेसिडेंसी स्कूल में अपने 37वें केंद्र का भव्य उद्घाटन किया। यह राजस्थान में CAP का पांचवां सेंटर है, जो राज्य और आसपास के क्षेत्रों में उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भारतीय टीम के पूर्व स्टार क्रिकेटर और CAP के सह-संस्थापक यूसुफ पठान ने केंद्र का उद्घाटन किया। उनकी मौजूदगी ने अकादमी की उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

इस अवसर पर, यूसुफ पठान ने कहा, “हमारा उद्देश्य देश के हर कोने में मौजूद क्रिकेट प्रतिभा को पहचान कर उसे सही दिशा देना है। अजमेर में नया सेंटर हमारी इसी मुहिम का अहम हिस्सा है। यहां युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देकर क्रिकेट के भविष्य को संवारने का प्रयास किया जाएगा।”

CAP अब तक 15,000 से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे चुका है और 450 से ज्यादा खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी सहित देश के शीर्ष घरेलू टूर्नामेंटों में पहुंचाने में अहम भूमिका निभा चुका है।

CAP के प्रबंध निदेशक हरमीत वसदेव ने कहा, “अजमेर में हमारा विस्तार यहां की छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच देने के लिए एक रणनीतिक कदम है। हमारी विशेष पाठ्यक्रम पद्धति में तकनीकी विश्लेषण उपकरण जैसे स्टांसबीम (StanceBeam) और विशेषज्ञ कोचिंग शामिल हैं, ताकि निरंतर नई प्रतिभाएं तैयार की जा सकें। हाल ही में एक प्रमुख भारतीय एनबीएफसी के साथ हमारी साझेदारी के तहत कई महिला खिलाड़ियों को वार्षिक क्रिकेट छात्रवृत्ति प्रदान की गई है, जो खेलों में समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।”

देशभर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए CAP इस वर्ष टियर-2 और टियर-3 शहरों में 25 से अधिक नए केंद्र शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है। जल्द ही हैदराबाद, बेरहामपुर (ओडिशा), मधुबनी (बिहार), करीमनगर (तेलंगाना) और कोलकाता में नए केंद्र लॉन्च किए जाएंगे।

You Might Also Like

गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता

फ्लिपकार्ट ने डिजिटल कॉमर्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंक्लुसिव ग्रोथ के माध्यम से उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिवर्तन में अपना योगदान बढ़ाया

आर्यम गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 भव्यता से संपन्न

realme Music Fest 2026 में चार दीवारी की हुई एंट्री, धांधा न्योलीवाला के साथ करेंगे परफॉर्म

इम्पैक्ट मिंट्स ने रणवीर सिंह को भारत में अपना पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान
  • उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन
  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता
  • ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?