राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला पुरोला के नौगांव खंड के धारी मंडल में रविवार प्रातः शताब्दी वर्ष में एकत्रीकरण बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। शताब्दी वर्ष के अवसर पर ग्राम धारी कलोगी में कार्यक्रम विधि विधान पूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता जिला सम्पर्क प्रमुख विक्रम रावत ने स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंच परिवर्तन से ही राष्ट्र मे एक नये युग का निर्माण होगा। संघ संपूर्ण हिंदू समाज का संगठन है। हम शताब्दी वर्ष में १ सामाजिक समरसता २ पर्यावरण संरक्षण ३ कुटुंब प्रबोधन ४ स्व आधारित जीवन ५ नागरिक कर्तव्य बोध इन विषयों पर परिवर्तन से जन जागरण का प्रयास करेंगे।
Leave a comment

