पुरोला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न न्यायपंचायत स्तर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में युवा विधायक दुर्गेश लाल ने कहा सेवा पखवाड़ा समाज सेवा की भावना को जागृत करता है और हमें राष्ट्रहित एवं लोककल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं घर घर पहुंचे यहीं भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता की पहचान है।