By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: जिलाधिकारी प्रशांत आर्य व क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश लाल ने रविवार को विकास खंड मोरी के आपदाग्रस्त क्षेत्र का किया भ्रमण।
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडसामाजिक

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य व क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश लाल ने रविवार को विकास खंड मोरी के आपदाग्रस्त क्षेत्र का किया भ्रमण।

Lokesh Badoni
Last updated: September 14, 2025 9:04 am
Lokesh Badoni Published September 14, 2025
Share
SHARE

जखोल 14 सितम्बर 2025

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने रविवार को विकास खंड मोरी के आपदाग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल भी उपस्थित रहे। मानसून सीजन में विकास खंड मोरी के पर्वत एवं बंगाण क्षेत्र को जोड़ने वाली अनेक आंतरिक सड़क मार्ग भूस्खलन एवं भू-धसाव से जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया और अवरुद्ध सड़क मार्गों को युद्ध स्तर पर सुचारू करने के निर्देश दिए। अतिवृष्टि से किसान एवं बागवानों की फसलों के नुकसान का आंकलन करने के निर्देश मुख्य उद्यान अधिकारी एवं मुख्य कृषि अधिकारी को दिए।

जिलाधिकारी ने बद्रासु गांव में हुए भूस्खलन का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त पेयजल,विद्युत लाइनों को ठीक कराने के साथ ही पानी और बिजली की बहाली करने के निर्देश ईई जल संस्थान और विद्युत को दिए। भूस्खलन से खतरे की जद में आए मकानों के सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिए। उसके उपरांत जिलाधिकारी ने ब्लाक मुख्यालय का निरीक्षण किया। ब्लाक मुख्यालय के पास नाली निर्माण एवं जिन मकानों को भूस्खलन से खतरा उत्पन्न हुआ है वहां सुरक्षात्मक कार्य करने और पैदल मार्ग को ठीक कराने के निर्देश दिए। सुनकुंडी गांव में हैलीपैड एवं व्यू प्वाइंट के पास भू-धसाव होने से आवासीय भवनों एवं खेतों को उत्तपन्न हुए खतरे को देखते हुए सुरक्षात्मक कार्य कराने के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए। जिलाधिकारी ने जखोल-फिताड़ी-लिवाड़ी को जोड़ने वाले मोटर पुल से बैंचा तक भूस्खलन और नदी के कटाव से क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग के सुरक्षात्मक कार्य के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए। तथा जखोल लिवाड़ी अवरुद्ध सड़क मार्ग को युद्ध स्तर पर सुचारू करने के निर्देश वैपकोस को दिए।

उसके बाद जिलाधिकारी एवं विधायक ने जखोल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं को समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा शिक्षकों की तैनाती,कम्प्यूटर की उपलब्धता और जीर्णशीर्ण विद्यालय भवन निर्माण की मांग की। पाँव मल्ला के थातरिंगा तोक में सेब बागवानी भूमि में हो रहे भू-कटाव हेतु सुरक्षात्मक कार्य एवं सुनकुंडी से विणासु मात्री देवी ट्रैक मार्ग और सुनकुंडी के नाकड़ खड्ड में भू-कटाव से गांव की बस्ती को हो रहे खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने पुनःनिर्माण की मांग की।

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के पुनःनिर्माण कार्य युद्ध स्तर पर कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मोरी नैटवाड़ शांकरी सड़क मार्ग के लिए धन स्वीकृत हो चुका है,जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। विधानसभा पुरोला में आपदा में जो परिसम्पत्तियां क्षतिग्रस्त हुई है उनका पुनःनिर्माण कार्य के लिए सम्बंधित विभागों को निर्देश दिए है। विधायक ने कहा दुबई नामे तोक से फफराला,सिदरी,कोटगांव,सीमा,सिरोली का भू-वैज्ञानिक सर्वे कराया जाएगा। ताकि यहां सुरक्षात्मक कार्य किये जा सकें।

इस दौरान एसडीएम मुकेश रमोला,ब्लाक प्रमुख मोरी रणदेब सिंह राणा ज्येष्ठ प्रमुख त्रेपन सिंह राणा,मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ.रजनीश सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी एसएल वर्मा,पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा,समन्वयक आपदा जय पंवार सहित जिला उपाध्यक्ष भाजपा जयचंद्र सिंह रावत,ग्राम प्रधान सालरा उमेंद्र आष्टा, ग्राम प्रधान जखोल भागचन्द, ग्राम प्रधान पांव मल्ला बलबीर राणा,भगत सिंह रावत,जयवीर सिंह,राजपाल सिंह रावत,प्रहलाद सिंह पंवार,सुरज रावत,हाकम सिंह रावत,गंगा सिंह रावत,संजय रावत एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहें।

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?