By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: CAPMUN 3.0जोधपुर के सम्मेलन में 280 से अधिक छात्रों ने विश्वस्तरीय चुनौतियों पर किया वाद-विवाद
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

CAPMUN 3.0जोधपुर के सम्मेलन में 280 से अधिक छात्रों ने विश्वस्तरीय चुनौतियों पर किया वाद-विवाद

Lokesh Badoni
Last updated: September 12, 2025 3:27 pm
Lokesh Badoni Published September 12, 2025
Share
SHARE

● सात समितियों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधियों ने कैपिटल मॉडल युनाइटेड नेशन्स के 2025 संस्करण में हिस्सा लिया
● उन्होंने रक्षा, कूटनीति, वैश्विक संघर्ष, शरणार्थी संकट एवं शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की
● तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं की लीडरशिप को बढ़ावा देना, छात्रों को सार्वजनिक मंच पर विचार व्यक्तत करने तथा समस्याओं के समाधान में सक्षम बनाना था

जोधपुर: ऑर्किड्स सेंट्रल स्कूल ऑफ एक्सीलेन्स, पाल ने अपने मुख्य सम्मेलन ‘कैपिटल मॉडल युनाइटेड नेशन्स’ के तीसरे संस्करण ‘CAPMUN 3.0’ का सफल आयोजन किया। जोधपुर आयोजन में 280 से अधिक छात्रों, कार्यकारी बोर्ड के 20 सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ये क्षेत्र के सबसे रोचक छात्र-उन्मुख सम्मेलनों में से एक रहा।
तीन दिवसीय सम्मेलन में हुई चर्चाओं में छात्रों ने प्रतिनिधियों एवं कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों की भूमिका निभाई। इस चर्चाओं एवं वाद-विवाद के दौरान राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मौजूद चुनौतियों एवं इनके समाधानों पर विचार विमर्श किया गया। लोकसभा का प्रतिनिधित्व करने वाली समितियों ने हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए विवाद के संदर्भ में भारत की रक्षा क्षमता की समीक्षा की, जबकि युनाईटेड नेशन्स सिक्योरिटी काउन्सिल की समितियों ने नॉन-प्रॉलिफरेशन और मध्य पूर्व के विवाद पर चर्चा की। युनाइटेड नेशन्स चिल्ड्रन्स फंड -युनिसेफ टीम ने किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर विचार-विमर्श किया। अन्य समूहों में यूएनएचआरसी, सीओबीएसई, इंटरनेशनल प्रेस और एमवायएएस शामिल थे- इनमें से प्रत्येक समूह ने विभिन्न विश्वस्तरीय चुनौतियों पर अपनी राय व्यक्त की।

कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए मनोरमा राय, प्रिंसिपल, ऑर्किड्स सेंट्रल स्कूल ऑफ एक्सीलेन्स, पाल कैंपस ने कहा, ‘‘हमारे कैंपस में ब्।च्डन्छ 3ण्0 का आयोजन हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। इस सम्मेलन ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि हमारे छात्र कितने स्मार्ट और प्रतिभाशाली हैं, अगर उन्हें सही अवसर मिले, तो वे शानदार परफोर्मेन्स दे सकते हैं। भारत की रक्षा प्रणाली से लेकर, शरणार्थी संकट और मानसिक स्वास्थ्य संकट पर चर्चा तक, प्रतिभागियों ने जिस परिपक्वता, टीमवर्क और राजनयिक दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया, वह अपने आप में सराहनीय है। यह न सिर्फ उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है बल्कि व्यवहारिक लर्निंग से मिलने वाले वास्तविक दुनिया के कौशल पर भी रोशनी डालता है।’

महासचिव निपूर्ण जोशी, के अनुसार समितियों के साथ तालमेल बनाने और सत्र के दौरान मार्गदर्शन प्रदान करने से उन्हें यह समझने में मदद मिली कि किस तरह चर्चा के द्वारा समस्याओं का समाधान किया जा सकता है और आम सहमति बनाई जा सकती है। साथ ही इस आयोजन ने यह भी दर्शाया कि युवाओं की आवाज़ समस्याओं के सार्थक समाधान देने में सक्षम हैं। वहीं महानिदेशक रैना गौर ने कहा कि इस कार्यक्रम के सुगम संचालन ने योजना, टीमवर्क एवं अनुकूलनशीलता के महत्व को उजागर किया है। दोनों लीडरों ने कहा कि केवल एक सम्मेलन नहीं बल्कि एक मंच था, जिसने उन्हें भावी लीडर्स के रूप में विकसित होने में सक्षम बनाया।

सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले माननीय अतिथियों में – अंकित मिश्रा, डायरेक्टर, सेंट्रल एकेडमी; सिस्टर फ्लोरी, सेंट पॉल स्कूल, पाल; और कविता, एमयूएन कोऑर्डिनेटर, एपीएस जैसलमेर; पल्लवी मिश्रा, एकेडमिक अडवाइज़र, सेंट्रल एकेडमी बीज़ैडएस शामिल थे। CAPMUN 3.0 के आयोजन द्वारा ऑर्किड्स सेंट्रल स्कूल ऑफ एक्सीलेन्स ने छात्रों में अकादमी के दायरे से बढ़कर कौशल विकसित करने तथा बातचीत, चर्चा एवं समस्याओं के समाधान को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

You Might Also Like

realme ने realme DigiShield India Program के तहत एक अधिक साइबर-सुरक्षित भारत बनाने के लिए IIIT-दिल्ली के साथ MoU साइन किया

फोनपे की ऐतिहासिक उपलब्धि: भारत भर में 50 मिलियन रजिस्टर्ड मर्चेंट्स का आंकड़ा पार

द सिंधिया स्कूल को भारत के टॉप 100 ग्रीन स्कूल्स में मिली जगह

realme ने Flipkart SASA LELE Sale, Amazon Great Summer Sale और realme Anniversary Days Sale के दौरान पावर-पैक्ड डील्स की घोषणा की

कानपुर में मुंह और पेट के कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं: डॉक्टरों ने बताए कारण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “मिलेट्स फॉर मॉडर्न किचन्स एंड वेलनेस” ने देहरादून में भोजन, स्वास्थ्य और सजग जीवनशैली को एक मंच पर लाया
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में देशभक्ति की ज्योति प्रज्वलित
  • श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड ने उत्तर भारत में किया विस्तार, उत्तराखंड में एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स लॉन्च की
  • तुलाज़ इंस्टीट्यूट में 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑन एंटरप्रेन्योरशिप का आयोजन
  • मदर्स डे पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?