By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: मराठी स्टार सांची भोयर का हिंदी टेलीविज़न में डेब्यू: “कलर्स का ‘बिंदी ‘ दिखाता है कि शिक्षा सबकुछ बदल सकती है”
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
मनोरंजन

मराठी स्टार सांची भोयर का हिंदी टेलीविज़न में डेब्यू: “कलर्स का ‘बिंदी ‘ दिखाता है कि शिक्षा सबकुछ बदल सकती है”

Lokesh Badoni
Last updated: September 10, 2025 3:53 pm
Lokesh Badoni Published September 10, 2025
Share
SHARE

मुंबई। मराठी घरों में इंद्रायणी के रूप में दिल जीत चुकी बाल प्रतिभा सांची भोयर अब कलर्स के नए शो बिंदी से हिंदी टेलीविज़न में कदम रख रही हैं। अपने कॅरियर की शुरुआत में ही इस नन्हीं अदाकारा ने गहराई भरे किरदारों को जीवंत करने की अद्भुत क्षमता दिखाई है और इस बार वह दिल को छू लेने वाली मां-बेटी की कहानी में शीर्षक भूमिका निभा रही हैं। शो के केंद्र में है बेटी का जेल में बंद मां के लिए अटूट संघर्ष।

जेल की चारदीवारी के भीतर जन्मी और पली-बढ़ी बिंदी की दुनिया उसकी मां काजल तक ही सीमित है, जिनके प्यार ने जेल को ही उसका खुशहाल ठिकाना बना दिया है। अंधेरे में भी धूप की किरण, बिंदी समझदार और दयालु बच्ची है, जिसकी ख्वाहिशें बेहद सरल हैं—एक सामान्य परिवार, मां के साथ समय, मां की आज़ादी और पढ़ाई का मौका। लेकिन जब क़ानून अचानक उसे जेल से बाहर कर देता है, तो उनका नाज़ुक सुख छिन जाता है। मथुरा में अपने मामा सौरव की देखरेख में पहुंची बिंदी को जेल से भी कठिन और शत्रुतापूर्ण दुनिया का सामना करना पड़ता है। अन्याय को पलटने के संकल्प के साथ, वह पढ़ाई करके खुद को मजबूत बनाना चाहती है और अपनी मां की रिहाई के लिए न्याय की लड़ाई लड़ती है, जहां दुश्मन हर मोड़ पर उसका रास्ता रोकने की कोशिश करते हैं।

अपने हिंदी टेलीविज़न डेब्यू को लेकर सांची ने कहा, “मैं बिंदी के लिए बहुत उत्साहित हूँ क्योंकि मैं चाहती हूँ कि हिंदी टीवी देखने वाले दर्शक भी मेरा टैलेंट देखें। साथ ही मैं नर्वस भी हूँ क्योंकि टाइटल रोल निभाना बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है और मुझे हर दिन एक एक्टर के तौर पर नई-नई चीजें सीखने को मिल रही हैं। मुझे बार-बार खुद को यह याद दिलाना पड़ा कि जो बातें हमारे लिए सामान्य हैं, जैसे बाहर खेलना, स्कूल जाना या दोस्तों के साथ समय बिताना—ये सब चीजें उसके जीवन में कभी नहीं रहीं। उसका अपनी मां से रिश्ता मुझे इसलिए भी छू गया क्योंकि मेरी मां भी मेरी सबसे अच्छी दोस्त और सबसे बड़ी ताक़त हैं। ‘बिंदी’ दिखाता है कि शिक्षा सबकुछ बदल सकती है। मैं चाहती हूँ कि जब लोग यह शो देखें तो वे उसकी हिम्मत महसूस करें और विश्वास करें कि किताबें और ज्ञान उनके सपनों को सच कर सकते हैं।”

गवाब बनिए बेटी की योद्धा-सी हिम्मत और मां का बंधनों से परे प्रेम, बिंदी, में। प्रसारण 17 सितम्बर से, हर रोज़ रात 8:30 बजे, केवल कलर्स पर।

You Might Also Like

कलर्स के कलाकारों ने बताए अपनी होली के खास किस्से

पति पत्नी और पंगा जोड़ियों का रियलिटी चेक को होस्ट करने पर सोनाली बेंद्रे ने कहाः  “यह शो लव को रोमांटिसाइज नहीं करता यह उसकी सच्चाई का जश्न मनाता है”

प्रियांशी यादव को कलर्स के शो ‘डोरी’ की तैयारी में साड़ी डिज़ाइन करने का अनुभव मिला

सीएम से की राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता एवं प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने भेंट

सीएम ने किया भारतीय हिन्दी फिल्म ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ का अवलोकन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओलंपस हाई में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित
  • रियलमी ने उत्तर प्रदेश में साइबर सुरक्षा साक्षरता बढ़ाने के लिए IIT कानपुर के C3iHub के साथ साझेदारी की
  • मोरी ब्लाक के फिताडी गांव में अग्ग्निनकांड: प्रभावितों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी व विधायक दुर्गेश लाल
  • ब्लाक मुख्यालय चकराता में जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष युवा राज्यमंत्री गीताराम गौड़ ने चार साल बेमिसाल की उपलब्धियां गिनाईं।
  • नन्हे मुन्ने बच्चों के डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चेहरे खिले

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?