By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: टोंस नदी पर बनी झूला गरारी में किशोरी बैठकर जा रही थी अपने गांव, हुआ हादसा
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंड

टोंस नदी पर बनी झूला गरारी में किशोरी बैठकर जा रही थी अपने गांव, हुआ हादसा

Lokesh Badoni
Last updated: September 8, 2025 6:42 am
Lokesh Badoni Published September 8, 2025
Share
SHARE

विकासनगर। देहरादून जिले के दूरस्थ त्यूणी थाना क्षेत्र से सटे उत्तरकाशी के सवाली क्यारी में बड़ा हादसा हो गया। यहां टोंस नदी पर बनी झूला गरारी में बैठकर अपने गांव जा रही 16 साल की किशोरी टोंस नदी में जा गिरी। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवती की खोजबीन में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को सुबह करीब 8 बजे थाना त्यूणी पुलिस को स्थानीय निवासी वीरेन्द्र रावत ने सूचना दी कि एक युवती टोंस नदी में गिर गई है। इस सूचना पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ तत्काल मौके पर पहुंची और नदी में गिरी किशोरी की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं लगा सका। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।
थाना त्यूणी के प्रभारी विनय मित्तल ने बताया कि मेंद्रथ और हनोल के बीच में उत्तरकाशी सवाली क्यारी से टोंस नदी के ऊपर लगे झूला गरारी से शबीना (16) पुत्री यासीन निवासी बंखवाड़ जा रही थी। तभी शबीना का बैलेस बिगड़ा और वो नदी में जा गिरी। इस दौरान शबीना की बहन भी उसके साथ थी।
रुद्रप्रयाग आपदा प्रभावित क्षेत्र छेनागाड़ में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस और आपदा प्रबंधन दलों सहित अन्य बचाव एजेंसियों की ओर से लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। लापता लोगों की खोजबीन को लेकर दुर्गम एवं विषम परिस्थितियों में राहत-बचाव टीमें पूरी मजबूती के साथ ग्राउंड जीरो पर तैनात हैं। लापता व्यक्तियों की तलाश को लेकर अथक प्रयासरत हैं।
रेस्क्यू कार्य को गति देते हुए छेनागाड़ क्षेत्र में जेसीबी मशीन को लगाया गया है। मलबे के बीच दबे हुए हिस्सों की गहन छानबीन की जा रही है। बड़े-बड़े बोल्डरों और चट्टानों को हटाने का कार्य लगातार जारी है, जिससे रेस्क्यू कार्य में गति आई है।

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?