By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: रुबीना का प्यारा खुलासा: उनके फोन में अभिनव का नंबर सेव है ‘टोब्लू’ नाम से
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

रुबीना का प्यारा खुलासा: उनके फोन में अभिनव का नंबर सेव है ‘टोब्लू’ नाम से

Lokesh Badoni
Last updated: September 3, 2025 6:45 am
Lokesh Badoni Published September 3, 2025
Share
SHARE

– खुला राज़ पति पत्नी और पंगा में

मुंबई। प्यार हमेशा बड़े-बड़े इज़हारों से नहीं जुड़ा होता, बल्कि अक्सर यह उन छोटी-छोटी शरारतों, नोक-झोंक और अंदरुनी मज़ाकों से खास बनता है जो रिश्ते को सच्चा और अनोखा बनाते हैं। कलर्स का शो पति पत्नी और पंगा – जोड़ियों का रियलिटी चेक दर्शकों के लिए कुछ ऐसा ही लेकर आता है। इस बार शो में मस्ती और रोमांच का तड़का और भी मज़ेदार अंदाज़ में देखने को मिलेगा। आने वाले एपिसोड में पत्नियों को घुमती कुर्सियों पर बिठाया जाएगा जबकि उनके पतियों से रैपिड-फायर सवाल पूछे जाएंगे। इस दौरान हंसी-ठिठोली, सस्पेंस और चटपटी नोक-झोंक का तूफान मचेगा, जब जोड़ियां एक-दूसरे को मात देने की कोशिश करेंगी।

इसी बीच एक सवाल ने सबका ध्यान खींचा – रुबीना दिलैक का लास्ट डायल्ड नंबर। रुबीना का जवाब सुनकर सब हंसते-हंसते लोटपोट हो गए – ‘टोब्लू।’ दरअसल, यह निकनेम एक मज़ाक से शुरू हुआ था जब अभिनव ने रुबीना को प्यार से ‘टोबू’ कहना शुरू किया और रुबीना ने मज़ाक में उन्हें ‘टोब्लू’ बुलाना शुरू किया। देखते ही देखते यह मज़ाक पिछले 10 सालों से उनके रिश्ते की प्यारी परंपरा बन गया और आज भी दोनों की मुस्कान की वजह है। ये साबित करता है कि कई बार रिश्ते को खूबसूरत बनाने वाली चीज़ें वही छोटी-छोटी बातें होती हैं।

इस खास निकनेम के बारे में रुबीना दिलैक ने कहा – “वो मुझे टोबू कहते हैं और मैं उन्हें टोब्लू… और यह हमें हर बार हंसा देता है। यह मज़ाक से शुरू हुआ था लेकिन सालों में यह हमारे जीवन का हिस्सा बन गया। हाँ, यह थोड़ा बचकाना है, लेकिन यह हमारा है और हमेशा हमें याद दिलाता है कि हमारा रिश्ता कितना मज़ेदार है। मुझे लगता है किसी भी रिश्ते में यही छोटे-छोटे पल, मज़ाक, निकनेम और छोटी-छोटी रस्में ही रिश्ते को जोड़े रखती हैं और उसे हल्का-फुल्का, खुशहाल और सच्चा बनाती हैं।”

अभिनव शुक्ला ने भी मुस्कुराते हुए कहा– “यह बस एक निकनेम है जो टिक गया, इसमें कुछ खास नहीं। लेकिन हर बार जब वह मुझे टोब्लू कहती हैं तो मैं मुस्कुरा देता हूँ। यही छोटी-छोटी, प्यारी बातें साथ रहने को मज़ेदार बनाती हैं और मुझे लगता है कि यही कारण है कि सालों तक रिश्ता आसान और खुशहाल बना रहता है।”

निविया बॉडी मिल्क प्रस्तुत करता है पति पत्नी और पंगा – जोड़ियों का रियलिटी चेक, सह-प्रायोजक: शुगर फ्री ग्रीन, राजधानी बेसन, कैडबरी डेयरी मिल्क, पोअर होम एयर फ्रेशनर्स, एन्वी परफ्यूम्स और लॉरियल पेरिस हायलुरोन प्योर। स्पेशल पार्टनर्स: कोलगेट और कैच मसाले। देखें हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सिर्फ कलर्स पर।

You Might Also Like

गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता

फ्लिपकार्ट ने डिजिटल कॉमर्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंक्लुसिव ग्रोथ के माध्यम से उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिवर्तन में अपना योगदान बढ़ाया

आर्यम गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 भव्यता से संपन्न

realme Music Fest 2026 में चार दीवारी की हुई एंट्री, धांधा न्योलीवाला के साथ करेंगे परफॉर्म

इम्पैक्ट मिंट्स ने रणवीर सिंह को भारत में अपना पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान
  • उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन
  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता
  • ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?