Contents
अल्मोड़ा, 02 सितम्बर 2025।प्रसार प्रशिक्षण केंद्र, हवालबाग में आज “रिवर्स पलायन से ग्राम विकास सम्मेलन” का सफल आयोजन हुआ। इस अवसर पर *आयोग के माननीय उपाध्यक्ष जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।* सम्मेलन में आयोग के माननीय सदस्य श्री राम प्रकाश पैन्यूली, श्री सुरेश सुयाल, श्री अनिल शाही, आयोग के शोध अधिकारी श्री जी0 बी0 चन्दानी, श्री शुभम तोमर (जीएम, डीआईसी), श्री सुन्दर सिंह दरियाल (खंड विकास अधिकारी, हवालबाग), डॉ. नरेन्द्र कुमार (सीएचओ, अल्मोड़ा) तथा श्री लीलाधर सागर (सहायक निदेशक, डेयरी) सहित जनपद एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।सम्मेलन के दौरान जनपद अल्मोड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में अपने गांवों को लौटे 35 प्रवासियों के साथ संवाद स्थापित किया गया। रिवर्स प्रवासियों ने अपने अनुभवों और चुनौतियों को साझा किया, साथ ही स्थानीय स्तर पर आजीविका एवं विकास की संभावनाओं पर विचार रखे।आयोग के माननीय उपाध्यक्ष जी ने रिवर्स पलायन को ग्राम विकास से जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि प्रवासियों के अनुभव एवं कौशल गांवों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।आयोग ने प्रवासियों से प्राप्त सुझावों और अनुभवों को आगामी सिफारिशों एवं नीतिगत दिशा-निर्देशों में शामिल करने का आश्वासन दिया।इस सम्मेलन को रिवर्स पलायन की दिशा में ठोस पहल और ग्राम विकास को नई गति देने वाले सार्थक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है
