By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: विकासखंड चंबा के सभागार में शुक्रवार को नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही भव्य और गरिमामय माहौल में हुआ सम्पन्न ।
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडटिहरीराजनीति

विकासखंड चंबा के सभागार में शुक्रवार को नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही भव्य और गरिमामय माहौल में हुआ सम्पन्न ।

Lokesh Badoni
Last updated: August 29, 2025 8:08 am
Lokesh Badoni Published August 29, 2025
Share
SHARE

चंबा (टिहरी गढ़वाल), 29 अगस्त

विकासखंड चंबा के सभागार में शुक्रवार को नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही भव्य और गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख सहित सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने लोकतंत्र, संविधान और जनसेवा के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के राज्यमंत्री श्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल ने नव प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि यह गांव की छोटी सरकार है और यहीं से क्षेत्रीय विकास की शुरुआत होती है। उन्होंने पारदर्शिता, सेवा भावना और जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

टिहरी विधायक श्री किशोर उपाध्याय ने जनप्रतिनिधियों को विकास योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और युवा कल्याण को भी प्राथमिकता देने की सलाह दी।

Contents
चंबा (टिहरी गढ़वाल), 29 अगस्तविकासखंड चंबा के सभागार में शुक्रवार को नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही भव्य और गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख सहित सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने लोकतंत्र, संविधान और जनसेवा के प्रति निष्ठा की शपथ ली।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के राज्यमंत्री श्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल ने नव प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि यह गांव की छोटी सरकार है और यहीं से क्षेत्रीय विकास की शुरुआत होती है। उन्होंने पारदर्शिता, सेवा भावना और जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान किया।टिहरी विधायक श्री किशोर उपाध्याय ने जनप्रतिनिधियों को विकास योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और युवा कल्याण को भी प्राथमिकता देने की सलाह दी।पूर्व विधायक श्री धन सिंह नेगी ने भी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए जन भावनाओं का सम्मान करने की अपील की।इस अवसर पर टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री इशिता सजवान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शोभिनी धनौला पंचायत प्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी, ग्रामीणजन और मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।शपथ ग्रहण के दौरान सभी प्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। यह समारोह न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक बना, बल्कि क्षेत्रीय विकास, जनभागीदारी और जागरूक नेतृत्व की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित हुआ। इस अवसर पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक श्री धन सिंह नेगी ने भी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए जन भावनाओं का सम्मान करने की अपील की।

इस अवसर पर टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री इशिता सजवान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शोभिनी धनौला पंचायत प्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी, ग्रामीणजन और मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण के दौरान सभी प्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। यह समारोह न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक बना, बल्कि क्षेत्रीय विकास, जनभागीदारी और जागरूक नेतृत्व की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित हुआ। इस अवसर पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?