कुछ देर पहले रामा सिंराई के ग्राम गुन्दियाट गांव के रौन गांव से लगा सोका के पास लगा पुल भूस्खलन से टूट गया है। और ग्राम पंचायत रौन का मुख्य मार्ग भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे ग्रामीणों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुरोला मण्डल के भाजपा महामंत्री रमेश विजलवाण ने बताया है कि लगातार हो रही अतिवृष्टि से गांव का आमरास्ता क्षतिग्रस्त हुआ है। जिससे ग्रामीणों की आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार हो रही वर्षा से नालका खड्ड व कमल नदी का जलस्तर में वृद्धि हुई है।
वर्तमान में रात्रिकाल से ही पुरोला में लगातार बारिश हो रही है। कमल नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। आमजन मानस को नदी नालों , खालों व भूस्खलन वाली जगहों से दूर रहने की सलाह दी जा जाती हैं।