उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में बादल फटने की दुखद घटना पर पुरोला विधानसभा के विधायक दुर्गेश लाल ने गहरा दुःख प्रकट किया है। विधायक ने इस प्राकृतिक आपदा में हुए जन-धन की हानि पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए विधायक दुर्गेश लाल ने जान गवाने वाले सभी लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। विधायक ने जिलाधिकारी उतरकाशी से फोन पर बातचीत की तथा घटना की जानकारी ली।
विधायक दुर्गेश लाल ने कहा कि प्रभावित नागरिकों को शीघ्र राहत व मदद पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
