By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: उत्तराखंड हादसा : उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से भारी तबाही, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तराखंड हादसा : उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से भारी तबाही, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Lokesh Badoni
Last updated: August 5, 2025 5:52 am
Lokesh Badoni Published August 5, 2025
Share
SHARE

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में पिछले दो दिन से लगातार बारिश होने के कारण मंगलवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव की खीरगंगा नदी में भयंकर बाढ़ आई है। बाढ़ का पानी कई होटलों में घुस गया है। बाढ़ के पानी के साथ मलबा भी घरों, दुकनों में घुस गया है। डीएम ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मलबे में कई लोगों की दबने की आशंका है। धराली खीरगंगा में जलस्तर बढ़ने से धराली मार्केट क्षेत्र में भारी नुकसान होने की सूचना है। सीएम धामी ने कहा कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम धामी से फोन पर बात कर धराली में हुए नुकसान की जानकारी ली है।
हालात इतने विकट हैं कि सेना भी राहत और बचाव कार्य के लिए रवाना हुई है। भटवाड़ी से एसडीआरएफ की टीम भी धराली की ओर रवाना हो गई है।

उत्तरकाशी का धराली गंगोत्री धाम का प्रमुख पड़ाव है। धराली में खीरगंगा नदी में विनाशकारी बाढ़ आई है। बताया जा रहा है कि बाढ़ के चलते 25 से अधिक होटल और होमस्टे बर्बाद हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बड़ी संख्या में लोग बाढ़ के पानी में बहने के साथ ही मलबे में दबे हो सकते हैं।
बताया जा रहा है कि खीर गंगा नदी ऊपरी क्षेत्र में बादल फटा। बादल फटते ही भयानक बाढ़ आई है। देखते ही देखते बाढ़ ने धराली मार्केट को अपनी चपेट में ले लिया। बाढ़ का मलबा युक्त पानी इतनी तेजी से नीचे आया कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। धराली मार्केट से ऊपर मौजूद लोग इस दौरान भागो-भागो की आवाज लगाते हुए चिल्लाते रहे। लेकिन बाढ़ के सैलाब की आवाज के सामने उनकी आवाजें दबकर रह गईं।
सीएम धामी ने क्या कहा
सीएम धामी ने कहा कि मुझे उत्तरकाशी आपदा के बारे में पता चला है। हम लोगों को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। ज़िला प्रशासन, भारतीय सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अधिकारी लोगों को बचाने और उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
गंगोत्री विधायक देहरादून से रवाना
गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि धराली में खीरगाढ़ के ऊपर बादल फटने से धराली गांव के नीचे वाले इलाके में बाढ़ आई है। तत्काल मुखबा वालों की सूचना पर मैंने मुख्यमंत्री धामी को सूचना दी। जिला प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। हर्षिल से आर्मी की टीम मौके पर पहुंच गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच रही है। गढ़वाल कमिश्नर और चीफ सेक्रेटरी को भी सूचना दे दी गई है। जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे भी देहरादून से निकल चुके हैं।
उत्तरकाशी पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी
उत्तरकाशी, हर्षिल क्षेत्र में खीर गंगा का जलस्तर बढ़ने से धराली में नुकसान होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, आर्मी आदि आपदा दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। उक्त घटना को देखते हुए सभी नदी से उचित दूरी बनायें। स्वयं, बच्चों व मवेशियों को नदी से उचित दूरी पर ले जायें।
वहीं मंगलवार सुबह ही उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील क्षेत्र के बनाल पट्टी में भारी अतिवृष्टि हुई है। अतिवृष्टि की चपेट में आने से बड़ी संख्या में बकरियां गदेरे में बह गईं।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह

पुरोला विधान सभा को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में 22 प्रमुख मोटर मार्गों एवं डामरीकरण कार्यों को मिली स्वीकृति

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस लॉन्च किया

आयुर्वेद को अपनाने, समझने और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का दिया संदेश

माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर पुनर्विचार करे सरकार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने एमएसएमई की क्षमताएं बढ़ाकर भारत के विनिर्माण तंत्र को मजबूत करने के लिए ‘उड़ान’ पहल शुरू की
  • realme 16 Pro Harry Potter Edition और realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition की पहली बिक्री शुरू
  • उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह
  • एफर्टलेस एलिगेंसः पेश है क्लासिक 350 सिग्नेचर व्हाईट एडिशन
  • ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने Nixa Shield 6kA MCB रेंज लॉन्च कर स्विचगियर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?